EML और MBOX क्या हैं?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
हमारा Proton Export Tool और Proton Mail Bridge आपको विभिन्न इस्तेमाल के मामलों के लिए अपने संदेश EML और MBOX फॉर्मेट में निर्यात करने की अनुमति देते हैं। Bridge का इस्तेमाल करके आप लोकली स्टोर किए गए EML या MBOX फाइलों से भी संदेश आयात कर सकते हैं।
ईमेल निर्यात करते वक़्त आपके पास फाइलों को EML या MBOX के तौर पे डाउनलोड करने का विकल्प होता है। मुख्य फर्क ये है कि MBOX फॉर्मेट हर फोल्डर को एक अलग फाइल के रूप में निर्यात करता है, जबकि EML हर ईमेल को एक अलग फाइल के रूप में निर्यात करता है।
Outlook, Thunderbird, और Apple Mail समेत ज़्यादातर ईमेल क्लाइंट EML और MBOX दोनों को सपोर्ट करते हैं। TextEdit जैसे कुछ टेक्स्ट एडिटर का इस्तेमाल करके भी आप EML फाइलें खोल और देख सकते हैं।
अगर आपको अपने खाते से कई संदेश निर्यात करने हैं, लेकिन पूरा फोल्डर या मेलबॉक्स नहीं, तो हम EML फॉर्मेट में फाइलें निर्यात करने की सलाह देते हैं।
अगर आपको अपना मेलबॉक्स या पूरा फोल्डर निर्यात करना है, या अपने संदेशों का बैकअप बनाना है, तो आप अपनी फाइलें MBOX फॉर्मेट में निर्यात कर सकते हैं।
ईमेल निर्यात करने पे वे डीक्रिप्ट किए जाते हैं, ताकि आप उन्हें अन्य ईमेल क्लाइंट या एप्लीकेशन में देख सकें। Proton Mail में ईमेल आयात करने पे वे तुरंत आपकी PGP की से एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।