सत्रों से लॉग आउट करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- उपयोगकर्ता सत्र
Proton Mail एक सुरक्षा खासियत देता है, जिसकी मदद से खाते को अन्य डिवाइस से लॉग आउट किया जा सकता है। अगर कोई अनधिकृत पार्टी खाते तक एक्सेस कर रही हो या किसी सार्वजनिक डिवाइस से लॉग आउट करना भूल गए हों, तो सेटिंग के ज़रिए रिमोटली लॉग आउट किया जा सकता है।
जब तक आप किसी सत्र से साफ तौर पर लॉग आउट नहीं करते, निष्क्रियता के 60 दिनों बाद सभी सत्रों का समय खत्म हो जाता है।
अन्य डिवाइस पे किसी सत्र से लॉग आउट करने के लिए, ये कदम अपनाएं:
1. account.proton.me पे अपने खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → सुरक्षा व निजता → सत्र प्रबंधन पे जाएं।

आपको सक्रिय सत्रों की सूची दिखेगी। जिन डिवाइस(ों) से लॉग आउट करना चाहते हैं, उनके बगल में वापस लें बटन पे क्लिक करें।

अगर अभी वाले सत्र को छोड़कर सभी सत्रों से लॉग आउट करना चाहते हैं, तो ऊपर सभी अन्य सत्रों को रद्द करें बटन पे क्लिक करें।
