Lumo में शेड्यूल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Lumo AI
शेड्यूल की मदद से Lumo को किसी टास्क को किसी खास समय या बार-बार चलाने के लिए सेट किया जा सकता है, बिना हर बार निर्देश दोहराए। टास्क क्या करता है, कितनी बार चलता है और Lumo को वह कार्य करने से पहले आपकी मंज़ूरी चाहिए या नहीं—इन सब पे आपका पूरा नियंत्रण है।
macOS, Windows और Linux के लिए Lumo Desktop में शेड्यूल किए गए टास्क सेटअप किए जा सकते हैं।
इस लेख में आप जानेंगे:
- शेड्यूल किया गया टास्क कैसे बनाएं
- शेड्यूल किए गए टास्क को एडिट और मैनेज कैसे करें
- शेड्यूल किए गए टास्क को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के टिप्स
शेड्यूल किया गया टास्क कैसे बनाएं
शेड्यूल किया गया टास्क बनाने के दो तरीके हैं: Lumo से कहें या इसे मैन्युअली सेटअप करें।
Lumo के साथ शेड्यूल किया गया टास्क बनाएं
- macOS, Windows या Linux के लिए Lumo Desktop खोलें और अपने Proton खाते से साइन इन होना सुनिश्चित करें।
- Lumo साइडबार में शेड्यूल > नया टास्क पे क्लिक करें।
- Lumo के साथ बनाएं चुनें।
- Lumo को बताएं कि इसे क्या करना है, जैसे सुबह की न्यूज़ ब्रीफिंग तैयार करना या ज़रूरी ईमेल का सार देना।
- Lumo के फॉलो-अप सवालों के जवाब दें: टास्क को क्या करना चाहिए, कितनी बार और कब चलना चाहिए, और नतीजे कैसे प्राप्त करने हैं।
- जांच लें कि निर्देश, समय और सेटिंग सही हैं, फिर शेड्यूल पे क्लिक करें।
टास्क मैन्युअली सेटअप करें
- macOS, Windows या Linux के लिए Lumo Desktop खोलें और अपने Proton खाते से साइन इन होना सुनिश्चित करें।
- Lumo साइडबार में शेड्यूल > नया टास्क पे क्लिक करें।
- मैन्युअली सेटअप करें चुनें।
- टास्क की जानकारी भरें:
- नाम: ऐसा नाम चुनें जिसे पहचानना आसान हो, जैसे “सुबह की ब्रीफिंग”।
- निर्देश: बताएं कि हर बार टास्क चलने पर Lumo को क्या करना चाहिए। उदाहरण: “पिछले 24 घंटे के ज़रूरी ईमेल का सार दें और जिनका जवाब ज़रूरी है उन्हें चिह्नित करें”।
- कनेक्टर: टास्क चलाते समय Lumo को जिन कनेक्टर की ज़रूरत हो, उन्हें जोड़ें।
- फ्रीक्वेंसी: सेट करें कि टास्क कितनी बार चले।
- इजाज़त: तय करें कि Lumo जुड़े हुए टूल के ज़रिए खुद कार्य कर सकता है या पहले आपकी पुष्टि मांगेगा।
- एडवांस सेटिंग: अन्य विकल्प, जैसे नोटिफिकेशन, सेट करें।
- सहेजें पे क्लिक करें।
Lumo आपके निर्देशों और फ्रीक्वेंसी के अनुसार टास्क अपने आप पूरा करेगा। अगर किसी कार्य के लिए मंज़ूरी चाहिए, तो आगे बढ़ने से पहले Lumo पूछेगा।
शेड्यूल किए गए टास्क को एडिट और मैनेज कैसे करें
शेड्यूल किए गए टास्क को कभी भी बदला या एडिट किया जा सकता है, जैसे इन्हें पॉज़ करना, इनके काम और चलने की फ्रीक्वेंसी अपडेट करना, या इन्हें पूरी तरह हटाना।
- macOS, Windows या Linux के लिए Lumo Desktop खोलें और अपने Proton खाते से साइन इन होना सुनिश्चित करें।
- Lumo साइडबार में शेड्यूल पे क्लिक करें और अपने आने वाले और बार-बार चलने वाले टास्क देखें।
- कोई टास्क चुनें, फिर कोई विकल्प चुनें:
- इसके निर्देश, फ्रीक्वेंसी और सेटिंग अपडेट करने के लिए एडिट पे क्लिक करें।
- बार-बार चलने वाला टास्क रोकने या रीस्टार्ट करने के लिए पॉज़ या फिर से शुरू करें चुनें।
- टास्क को उसके सामान्य समय से बाहर तुरंत चलाने के लिए अभी चलाएं चुनें।
- जिस टास्क की अब ज़रूरत नहीं है, उसे हटाने के लिए मिटाएं चुनें।
आपके बदलाव अपने आप लागू हो जाएंगे।
शेड्यूल किए गए टास्क को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के टिप्स
शेड्यूल किए गए टास्क तब सबसे उपयोगी होते हैं जब वे अपनी ज़रूरी जानकारी तक पहुंच सकें। कनेक्टर Lumo को आपके ऐप और फाइलों में जानकारी खोजने और कार्य करने देते हैं, ताकि आपके डेस्क से दूर होने पे भी आपका इनबॉक्स देख सके, दस्तावेज़ों की समीक्षा कर सके या फॉलो-अप संदेश भेज सके।
Lumo कोई टास्क सिर्फ आपके दिए निर्देशों से चलाता है, इसलिए साफ़ बताएं कि क्या देखना है, क्या करना है और नतीजा कैसा चाहिए। अगर भरोसा न हो कि सब सही है, तो एक साधारण टास्क से शुरुआत करें और नतीजा जांचने के लिए अभी चलाएं का इस्तेमाल करें। इसके बाद शेड्यूल पे भरोसा करने से पहले निर्देश एडिट करके इसे दोबारा चलाया जा सकता है।
हर टास्क की अपनी इजाज़त होती है, इसलिए इन्हें टास्क के काम के हिसाब से सेट किया जा सकता है। जब कोई टास्क सिर्फ जानकारी पढ़ता या उसका सार देता है, तो Lumo को बिना पूछे कार्य करने देना आपका समय बचा सकता है; हालांकि फाइल और संदेश भेजने या मिटाने से पहले मंज़ूरी मांगने के लिए इसे सेट करना बेहतर हो सकता है।
इन टिप्स को अमल में लाने के कुछ तरीके यहां हैं:
- साप्ताहिक इनबॉक्स सार बनाएं। इसे हर शुक्रवार दोपहर को Proton Mail कनेक्टर चालू करके चलाएं। निर्देश: “इस हफ्ते के जिन ईमेल का जवाब अभी बाकी है, उनकी सूची बनाएं और उन्हें तात्कालिकता के हिसाब से क्रमबद्ध करें।”
- हर महीने के खर्च की समीक्षा शेड्यूल करें। इसे हर महीने के आखिर में Google Drive कनेक्टर चालू करके चलाने के लिए सेट करें। निर्देश: “पिछले महीने के बिल और रीसिप्ट की समीक्षा करें, वर्ग के हिसाब से मेरे खर्च का सार दें, और कुछ भी असामान्य हो तो चिह्नित करें।”
- यात्रा से पहले की जांच सेटअप करें। अगली यात्रा से एक दिन पहले इसे शेड्यूल करें। निर्देश: “मेरे गंतव्य के मौसम का पूर्वानुमान जांचें और मेरी ईमेल से मेरी बुकिंग की जानकारी याद दिलाएं।”