Proton होमपेज

साझा सर्वर

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN for Business

Proton VPN for Business संगठन के एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में, आप उन देशों की सूची को कस्टमाइज़ कर सकते हैं जिनसे आपके संगठन के यूज़र कनेक्ट कर सकते हैं और जिन जगहों से वे इंटरनेट एक्सेस करते दिखाई देते हैं। गेटवे(नई विंडो) के विपरीत (जिन तक सिर्फ़ आपका संगठन ही एक्सेस कर सकता है), पेड VPN प्लैन वाला कोई भी व्यक्ति इन सर्वर से कनेक्ट कर सकता है। इसलिए हम इन्हें साझा सर्वर कहते हैं। इस सहायता लेख में हम देखेंगे:

साझा सर्वर तक एक्सेस को कस्टमाइज़ क्यों करें?

नियमन वाले क्षेत्रों (जैसे फ़ाइनेंस या हेल्थकेयर) में संगठन चाह सकते हैं कि उनके कुछ या सभी कर्मचारी किन देशों से ब्राउज़ कर सकते हैं, इसे सीमित किया जाए। इसके कुछ कारण हैं। ऐसा करने के कारणों में शामिल हैं:

1. यह नियंत्रित करने के लिए कि आपके डाटा तक कौन एक्सेस कर सकता है

कई देशों में ऐसे क़ानून हैं जिनके तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं(नई विंडो) (ISPs) को अपने नेटवर्क से गुज़रने वाले डाटा तक सरकार को एक्सेस देना ज़रूरी होता है। भले ही आपका डाटा VPN से एन्क्रिप्ट किया हो, ये सरकारें मेटाडाटा (इस बारे में जानकारी कि कौन संवाद कर रहा है, कब, और कितना) इकट्ठा कर सकती हैं, चाहे वे असली कंटेंट न देख सकें। यह मेटाडाटा आपके संगठन की चहलपहल और संबंधों के बारे में संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकता है, जिससे निजता और सुरक्षा से छेड़छाड़ हो सकती है।

उदाहरण: एक अंतरराष्ट्रीय कानून फर्म का कर्मचारी ऐसे देश में VPN सर्वर से कनेक्ट करता है जहां कानून ISPs को सरकार के साथ मेटाडाटा शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं। भले ही डाटा कंटेंट एन्क्रिप्ट किया हो, सरकार मेटाडाटा इकट्ठा करती है जिससे पता चलता है कि फर्म किससे, कब और कितनी बार संवाद करती है। इससे फर्म के क्लाइंट और चहलपहल के बारे में संवेदनशील जानकारी उजागर होती है, जैसे गोपनीय विलयों या कानूनी मामलों में शमूलियत। इस मेटाडाटा तक अनधिकृत एक्सेस से क्लाइंट गोपनीयता के लीक, कानूनी उल्लंघन और फर्म की प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है।

2. नियमों और प्रतिबंधों का पालन करने के लिए

प्रतिबंधित देशों या प्रतिबंध वाले देशों में VPN सर्वर से कनेक्ट करने से अनजाने में अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों या प्रतिबंधों का उल्लंघन हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप संभावित क़ानूनी देनदारियां और आपकी कंपनी की प्रतिष्ठा को नुक़सान हो सकता है।

उदाहरण: एक यूरोपीय फ़ार्मा कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी ईरान में स्थित VPN सर्वर से कनेक्ट करता है, जो EU और अमेरिकी प्रतिबंधों वाला देश है। कॉर्पोरेट सिस्टम तक एक्सेस के लिए ईरानी IP पता इस्तेमाल करने से ऐसा लग सकता है कि कंपनी ईरान के साथ कारोबारी चहलपहल में लिप्त है, जिससे EU के प्रतिबंध नियमों का उल्लंघन होता है। इसके परिणामस्वरूप भारी जुर्माने, क़ानूनी कार्यवाही, और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का पालन न करने की वजह से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुक़सान हो सकता है।

3. सुरक्षा नीतियाँ लागू करने के लिए

VPN कनेक्शन को कुछ देशों तक सीमित करके, आपका संगठन अपनी आंतरिक सुरक्षा नीतियाँ लागू कर सकता है और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण नेटवर्क नियंत्रणों को बायपास करने से रोक सकता है। इससे ऐसे सुरक्षा जोखिमों और अनुपालन समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है जो इन नियंत्रणों को बायपास किए जाने पर उत्पन्न हो सकती हैं।

उदाहरण: अमेरिकी हेल्थकेयर क्लिनिक का एक कर्मचारी कोई निजी सोशल मीडिया वेबसाइट एक्सेस करना चाहता है जो कंपनी के नेटवर्क पे ब्लॉक है। इसके आसपास पाने के लिए, वे किसी दूसरे देश में स्थित VPN सर्वर का इस्तेमाल करते हैं, जहां इंटरनेट प्रतिबंध बहुत कम हैं। यह कार्य क्लिनिक के उन इंटरनेट फ़िल्टर को बायपास कर देता है जिन्हें गैर-काम से जुड़ी वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए बनाया गया है।

ब्राउज़ करते वक़्त, कर्मचारी अनजाने में सोशल मीडिया साइट से वायरस डाउनलोड कर लेता है। यह वायरस उनके कंप्यूटर को संक्रमित करता है और क्लिनिक के नेटवर्क तक फैल जाता है, जिससे संवेदनशील मरीज़ों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से छेड़छाड़ होती है। मरीज़ों का डाटा अब उजागर होने की वजह से, क्लिनिक Health Insurance Portability and Accountability Act (HIPAA) का उल्लंघन करती है, जिसके तहत मरीज़ों की जानकारी की सुरक्षा ज़रूरी है।

नतीजतन, मरीज़ों के डाटा की सुरक्षा न करने और किसी कर्मचारी को सुरक्षा उपायों को बायपास करने की अनुमति देने की वजह से क्लिनिक पर भारी जुर्माने और क़ानूनी परिणामों का सामना करना पड़ता है। अगर क्लिनिक ने VPN कनेक्शन को स्वीकृत देशों और सर्वर तक सीमित किया होता, तो कर्मचारी नेटवर्क नियंत्रणों को बायपास नहीं कर पाता, और डाटा लीक को रोका जा सकता था।

4. प्रतिबंधित स्थानों से एक्सेस रोकें

जब कर्मचारी दूसरे देशों में VPN सर्वर का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे उन जगहों से इंटरनेट एक्सेस कर रहे हैं। इससे समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि ऐसा लग सकता है कि कंपनी उन देशों से काम कर रही है या डाटा एक्सेस कर रही है जहां उसे इजाज़त नहीं है या क़ानून के ज़रिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। यह गलत प्रस्तुति क़ानूनी समस्याओं और सुरक्षा जोखिमों की ओर ले जा सकती है।

उदाहरण: अमेरिका स्थित तकनीकी फ़र्म का एक कर्मचारी गुमनाम रूप से इंटरनेट ब्राउज़ करने के लिए ईरान में VPN सर्वर से कनेक्ट करता है। कनेक्ट रहते वक़्त, वे अपनी ऑफ़िस ईमेल चेक करने के लिए कंपनी के आंतरिक सिस्टम तक एक्सेस करते हैं। कंपनी के सुरक्षा सिस्टम लॉग ईरान से लॉगइन दिखाते हैं, जो सख़्त अमेरिकी प्रतिबंधों वाला देश है।

ईरान से यह अनधिकृत एक्सेस इस रूप में देखा जा सकता है कि कंपनी कारोबार कर रही है या किसी प्रतिबंधित देश को डाटा ट्रांसफ़र कर रही है, जिससे Office of Foreign Assets Control(नई विंडो) (OFAC) द्वारा लागू अमेरिकी नियमों का उल्लंघन होता है। निषिद्ध स्थानों से एक्सेस रोकने में नाकाम रहने की वजह से कंपनी पर भारी जुर्माने, क़ानूनी कार्यवाही, और उसकी प्रतिष्ठा को नुक़सान हो सकता है।

VPN कनेक्शन को स्वीकृत देशों तक सीमित करके, कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि कर्मचारियों की सारी चहलपहल अनुमति वाले स्थानों से शुरू होती दिखे, जिससे अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का अनुपालन बना रहे और अनजाने क़ानूनी परिणामों से बचा जा सके।

5. अनुपालन प्रबंधन को सरल बनाएं

VPN कनेक्शन को कुछ देशों तक सीमित करने से आपके संगठन के पालन करने वाले अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और नियमों की संख्या कम हो जाती है। इससे क़ानूनी अनुपालन को संभालना आसान हो जाता है, क्योंकि कंपनी को कई अलग-अलग देशों के क़ानूनों पर नज़र रखने की ज़रूरत नहीं रहती, जिससे अनजाने में विदेशी क़ानूनों का उल्लंघन करने का जोखिम कम हो जाता है।

उदाहरण: एक यूरोपीय मार्केटिंग एजेंसी मुख्य रूप से EU के भीतर काम करती है। वहां का एक कर्मचारी यह जांचने के लिए कि उनकी वेबसाइट उस क्षेत्र से कैसी दिखती है, दक्षिण अफ़्रीका में VPN सर्वर से कनेक्ट करता है। कनेक्ट रहते वक़्त, वे EU ग्राहकों का डाटा संभालते हैं। अब कंपनी दक्षिण अफ़्रीकी डाटा सुरक्षा क़ानूनों, जैसे Protection of Personal Information Act (POPIA)(नई विंडो), के अधीन है, EU के GDPR के अलावा।

कंपनी ने POPIA के अनुपालन का आकलन नहीं किया है और उसकी ज़रूरतों से अनजान है। यह चूक दक्षिण अफ़्रीकी क़ानून के तहत क़ानूनी उल्लंघन और दंड का कारण बन सकती है। VPN कनेक्शन को सिर्फ़ EU देशों तक सीमित करके, कंपनी अपनी क़ानूनी ज़िम्मेदारियों को सरल बनाती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि उसे सिर्फ़ GDPR का पालन करना है, जिसका पालन करने के लिए वह पहले से तैयार है।

6. आसान या बेहतर आंतरिक सुरक्षा निगरानी

VPN के इस्तेमाल को विशिष्ट देशों तक सीमित करने से आपके संगठन की सुरक्षा टीम को नेटवर्क चहलपहल की ज़्यादा प्रभावी निगरानी करने में मदद मिल सकती है। अगर यूज़र किसी भी देश से कनेक्ट कर सकते हैं, तो सिस्टम में बहुत सारा “शोर” पैदा होता है, जिससे संदिग्ध चहलपहल को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। VPN कनेक्शन को सीमित करने से आपकी सुरक्षा टीम असली ख़तरों की तुरंत पहचान कर सकती है और उन पर प्रतिक्रिया दे सकती है।

उदाहरण: किसी कंपनी की सुरक्षा टीम हैकर्स से बचाव के लिए असामान्य लॉगइन प्रयासों पर नज़र रखती है। अगर कोई कर्मचारी किसी ऐसे देश में VPN सर्वर से कनेक्ट करता है जहां कंपनी सामान्य रूप से काम नहीं करती, जैसे यूक्रेन, तो सुरक्षा सिस्टम इसे संभावित ख़तरे के रूप में चिह्नित करता है। टीम को यह पता लगाने के लिए जांच करनी होगी कि यह असली हमला है या सिर्फ़ कोई कर्मचारी VPN इस्तेमाल कर रहा है।

अप्रत्याशित देशों से बार-बार कनेक्शन सुरक्षा टीम पर भारी पड़ सकते हैं, जिससे वे असली साइबर हमलों को देखने से चूक सकती है। VPN कनेक्शन को स्वीकृत देशों तक सीमित करके, जैसे जहां कंपनी के ऑफ़िस हैं, अन्य क्षेत्रों से किसी भी एक्सेस प्रयास को तुरंत संदिग्ध माना जा सकता है, जिससे कंपनी के नेटवर्क की सुरक्षा करने की टीम की क्षमता बेहतर होती है।

नई साझा सर्वर नीति कैसे बनाएं

1. account.protonvpn.com पे साइनइन करें।

2. VPNसंगठनसाझा सर्वर पे जाएं और चुनें:

  • चालू (डिफॉल्ट): आपके संगठन में हर कोई सभी देशों में साझा सर्वर से कनेक्ट कर सकता है
  • बंद: आपके संगठन में कोई भी किसी साझा सर्वर से कनेक्ट नहीं कर सकता।
  • कस्टम: यह तय करने के लिए नीतियाँ बनाएं कि हर देश में कौन साझा सर्वर से कनेक्ट कर सकता है।

इस सहायता लेख का बाक़ी हिस्सा मानता है कि आपने कस्टम चुना है।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 1

3. जब आप कस्टम चुनते हैं, तो आपको उन कस्टम नीतियों की सूची दिखती है जिन्हें आप (या किसी अन्य एडमिनिस्ट्रेटर) ने अपने संगठन के लिए पहले ही बनाया है। नई नीति बनाने के लिए, + नई नीति बनाएं चुनें।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 2

4. अपनी नई नीति को एक नाम दें और जारी रखें पर क्लिक करें।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 3

5. साझा सर्वर नीतियाँ अलग-अलग उपयोगकर्ताओं या समूह पर लागू की जा सकती हैं (अगर आपके प्लान पे उपलब्ध हों)। नीति में अलग-अलग उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए, यूज़र टैब चुनें, अपनी टीम से यूज़र चुनें, फिर जब तैयार हों तो जारी रखें पर क्लिक करें।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 4

अगर आपके पास Proton Workspace प्लान है, तो आप समूह बना सकते हैं। अपनी साझा सर्वर नीति में समूह जोड़ने के लिए, समूह टैब चुनें, पहले से बनाए गए समूह चुनें, फिर जब तैयार हों तो जारी रखें पर क्लिक करें।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 5

6. उन देशों को चुनें जिनसे यूज़र को कनेक्ट करने की अनुमति देनी है। आप कई स्थानों वाले देशों में शहर या राज्य भी चुन सकते हैं। काम पूरा होने पर सहेजें पर क्लिक करें।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 6

आपकी नई साझा सर्वर नीति बना दी गई है। इसे सक्रिय करने के लिए, बदलाव पब्लिश करें चुनें (जब भी आप साझा सर्वर नीति बनाते, मिटाते, या बदलाव करते हैं, तो आपको बदलाव पब्लिश करें पर क्लिक करना होगा)। आपके बदलावों के लाइव होने में कुछ घंटों तक का समय लग सकता है।

नई साझा सर्वर नीति बनाएं 7

साझा सर्वर नीति में बदलाव कैसे करें

अपनी साझा सर्वर नीतियों की सूची देखने के लिए संगठनसाझा सर्वर कस्टम टैब पे जाएं। नीति का नाम, यूज़र, या देश बदलने के लिए बदलें चुनें। आप यहां से नीति को मिटा दें भी कर सकते हैं।

साझा सर्वर नीति में बदलाव करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me