Proton कम्युनिटी का हिस्सा बनने का मतलब है ऐसे इंटरनेट की सहायता करना जो लोगों के लिए बना है, मुनाफ़े के लिए नहीं। एक ऐसा इंटरनेट जो निगरानी और सेंसरशिप से मुक्त हो, मालवेयर और हैकर्स से सुरक्षित हो, और जहां आप अपने आप को अभिव्यक्त कर सकें, Big Tech का प्रोडक्ट न बनें।

2018 से, Proton कम्युनिटी की सहायता से, हम उन गैर-मुनाफा संगठनों को वित्तीय सहायता देते आए हैं जो इस विज़न को शेयर करते हैं, और बेहतर इंटरनेट की बढ़ती तहरीक को आगे बढ़ाने के लिए $3 मिलियन से ज़्यादा दान किए हैं। इस साल के फंडरेज़र में, हम 10 Proton Lifetime खाते दे रहे हैं, जो हमारा सबसे एक्सक्लूसिव प्लैन है और जो आपको सबसे ज़्यादा स्टोरेज और हमारे मौजूदा तथा भविष्य के सभी प्रोडक्ट्स की सभी खासियतें हमेशा के लिए देता है।

आज से, आप Lifetime प्लैन जीतने के लिए रैफ़ल में दर्ज कर सकते हैं। 100% आमदनी दान की जाएगी, साथ में Proton की तरफ से $150,000 का मैचिंग योगदान भी होगा। रैफ़ल टिकट अभी से 5 जनवरी, CET 23:59 तक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हम अगले दिन विजेताओं का ऐलान करेंगे।

आगे पढ़ें ताकि पता चले कि फंड्स कहां जाएंगे और रैफ़ल के बारे में और जानकारी पाएं (जिसमें Lifetime खाता जीतने के और तरीके भी शामिल हैं)।

Proton Lifetime खाता क्या है?

Proton Lifetime खाता हमारा सबसे एक्सक्लूसिव खाता है। इसे पाने का एकमात्र तरीका हमारा साल के अंत का फंडरेज़र या सेकेंडरी मार्केट पे इसे ढूंढना है। यह खाता आपको मौजूदा और भविष्य की सभी Proton सर्विसेज़ की सभी खासियतें देता है, साथ ही सबसे ज़्यादा स्टोरेज भी।

Lifetime खाते ट्रांसफ़र किए जा सकते हैं, और Proton ऐसे लेन-देन में मदद कर सकता है। पिछली बार Lifetime खाते 2020 में नीलाम किए गए थे, और वे $14,000 से ज़्यादा में बिके थे। जैसे-जैसे Proton और सर्विसेज़ जोड़ता जाएगा, Lifetime खातों की कीमत और बढ़ती जाएगी।

इसी साल, हमने Proton Docs (एन्क्रिप्ट किए गए सहयोगी डॉक्यूमेंट्स), Proton Scribe (ईमेल लिखने में मदद के लिए प्राइवेसी-फर्स्ट राइटिंग असिस्टेंट), Proton Wallet (Bitcoin स्टोर करने का सुरक्षित तरीका), और भी बहुत कुछ लॉन्च किया है।

Lifetime खाते बेहद दुर्लभ हैं, और रैफल ये पाने का एकमात्र तरीका है, साथ ही आप अच्छे कारणों की सहायता भी करेंगे।

डिजिटल आज़ादी के पैरोकारों के साथ खड़े हैं

पिछले महीने, हमने आपसे इस साल के Proton Lifetime Account Charity Fundraiser में सहायता के लिए संगठनों के नाम सुझाने को कहा था। आपकी सभी एंट्रीज़ को ध्यान से देखने के बाद, हमने 10 लाभार्थी चुने हैं।

फंड्स का एक हिस्सा पिछले सालों के कुछ संगठनों को भी जाएगा, जैसे Tor, GrapheneOS, और अन्य, क्योंकि कई नॉनप्रॉफिट्स को दान में गिरावट देखनी पड़ी है और वे अपने बजट लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इस साल के प्राप्तकर्ताओं को बधाई:

Freedom House

Freedom House(नई विंडो)
Freedom House एक नॉनप्रॉफिट, गैर-पक्षपाती संगठन है जो ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम करता है जहां सब आज़ाद हों। इसका काम दुनिया को आज़ादी के खतरों के बारे में बताना, ग्लोबल एक्शन को जुटाना और लोकतंत्र के रक्षकों की सहायता करना है। Freedom House की रिसर्च ऑनलाइन गुमनामी, एन्क्रिप्शन, और एंटी-सेंसरशिप तकनीक को बढ़ते खतरों पर नज़र रखती है और इस मसले को नीति-निर्माताओं और आम जनता के बीच उठाती है। Freedom House की सालाना Freedom on the Net रिपोर्ट 72 देशों में एन्क्रिप्शन और निजता के खतरों को दर्ज करती है, साथ ही सेंसरशिप और निगरानी में ताज़ा बदलावों का ग्लोबल ओवरव्यू भी देती है।


Free Software Foundation Europe(नई विंडो)
Free Software Foundation Europe, 2001 में स्थापित एक चैरिटी, 2001 से उपयोगकर्ताओं को तकनीक पे कंट्रोल दिलाने का काम कर रही है। Free Software सबको सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल, समझने, बदलने और शेयर करने के अधिकार देता है, जिससे भाषण की आज़ादी, प्रेस और निजता जैसी बुनियादी आज़ादियों को सहायता मिलती है। FSFE लोगों और संगठनों को समझने में मदद करता है कि Free Software आज़ादी, पारदर्शिता और आत्म-निर्णय में कैसे योगदान देता है। हम Free Software को अपनाने की रुकावटें खत्म करके उपयोगकर्ताओं के अधिकारों को बढ़ाते हैं, लोगों को Free Software इस्तेमाल और विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, और संसाधन देते हैं ताकि हर कोई यूरोप में Free Software को आगे बढ़ा सके।
Law for Change का लोगो

Law for Change(नई विंडो)
Law for Change 2023 में स्थापित UK-आधारित संगठन है, जो ऐसे कानूनी कार्यों की सहायता करने के लिए समर्पित है जो उन लोगों और कम्युनिटीज़ की आवाज़ को बुलंद करते हैं जिन्हें इंसाफ तक कम पहुंच है। पब्लिक इंटरेस्ट केस को फंड देकर, यह समाज के फायदे और स्थायी सामाजिक बदलाव में योगदान देना चाहता है।
Ada Lovelace Institute का लोगो

Ada Lovelace Institute(नई विंडो)
Ada Lovelace Institute लंदन-आधारित एक स्वतंत्र रिसर्च संस्थान है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों और समाज के काम आएं। Nuffield Foundation द्वारा 2018 की शुरुआत में स्थापित, यह संस्थान The Alan Turing Institute, the Royal Society, the British Academy, जैसे संगठनों के साथ मिलकर डाटा और AI तकनीकों के नैतिक और सामाजिक असरों को संबोधित करता है।
Nothing to Hide का लोगो

Nothing2Hide(नई विंडो)
Nothing2hide 2017 में स्थापित एक नॉनप्रॉफिट है, जो दुनिया भर में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह संगठन डाटा और संचार को निगरानी और सेंसरशिप से बचाने के लिए तकनीकी समाधान, ट्रेनिंग और सहायता देता है।
Free Press Unlimited का लोगो

Free Press Unlimited(नई विंडो)
Free Press Unlimited एम्स्टर्डम-आधारित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, जो प्रेस की आज़ादी को बढ़ावा देने और दुनिया भर में स्वतंत्र पत्रकारिता की सहायता के लिए समर्पित है। यह संगठन 50 से ज़्यादा देशों में 300 से ज़्यादा मीडिया पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करता है ताकि भरोसेमंद जानकारी सब तक पहुंचे, खासकर उन इलाकों में जहां प्रेस की आज़ादी सीमित है।
The Tech Oversight Project का लोगो

The Tech Oversight Project(नई विंडो)
The Tech Oversight Project US-आधारित एक एडवोकेसी संगठन है, जो बड़ी तकनीक कंपनियों को एंटी-कॉम्पिटिटिव प्रैक्टिस और सामाजिक नुकसान के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए समर्पित है। यह भ्रामक नैरेटिव्स का मुकाबला करने, टेक जायंट्स के नुकसानदेह कामों को उजागर करने और मार्केट प्रतिस्पर्धा रीस्टोर करने तथा उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए व्यापक एंटीट्रस्ट कानून की मांग करने के लिए विधायकों और फैसला लेने वालों से जुड़ता है।
Open Data Institute का लोगो

Open Data Institute(नई विंडो)
Open Data Institute (ODI) लंदन-आधारित एक नॉनप्रॉफिट है, जिसका मकसद कंपनियों और सरकारों के साथ मिलकर ऐसा खुला, भरोसेमंद डाटा इकोसिस्टम बनाना है जहां लोग डाटा के इस्तेमाल से बेहतर फैसले ले सकें और किसी भी नुकसानदेह असर को संभाल सकें। ODI की स्थापना 2012 में वेब के आविष्कारक Sir Tim Berners-Lee और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट Sir Nigel Shadbolt ने साथ मिलकर की थी, ताकि डाटा की कीमत दिखाई जा सके और दुनिया भर में पॉज़िटिव बदलाव लाने के लिए इसके अभिनव इस्तेमाल की वकालत की जा सके।
Open Street Map logo

OpenStreetMap(नई विंडो)
OpenStreetMap एक सहयोगी प्रोजेक्ट है जो दुनिया का एक मुफ्त, बदलने योग्य मैप बनाता है, जिसे उन मैपर्स की कम्युनिटी बनाती और संभालती है जो सड़कों, ट्रेल्स, कैफ़े, रेलवे स्टेशन और बहुत कुछ का डाटा देते हैं। OSM एक ग्लोबल इनिशिएटिव बन गया है, जो OpenStreetMap Foundation की सहायता से चलता है, जो एक नॉनप्रॉफिट है और मुफ्त जियोस्पेशियल डाटा के विकास, विस्तार और वितरण को प्रोत्साहित करती है।


Ladybird(नई विंडो)
Ladybird एक स्वतंत्र, ओपन सोर्स ब्राउज़र और वेब इंजन है, जो शुरुआत से विकसित किया गया है और वेब स्टैंडर्ड्स फर्स्ट तरीके पे चलता है। उन कई ब्राउज़रों के उलट जो मौजूदा वेब इंजनों पे बने हैं, Ladybird पूरी तरह नए सिरे से बनाया गया है, जिससे उपयोगकर्ता ऐसा ब्राउज़र चुन सकते हैं जो अच्छी परफॉर्मेंस, सुरक्षा और निजता के साथ मॉडर्न वेब को दिखाने का लक्ष्य रखता है।

आप पिछले सभी लाभार्थियों को Proton के इम्पैक्ट पेज(नई विंडो) पे भी देख सकते हैं।

इस साल, हम अतिरिक्त $150,000 अलग रखेंगे ताकि एक Proton Innovation Fund सेटअप किया जा सके, जिसे नॉनप्रॉफिट Proton Foundation संभालेगा। यह फंड उन इनोवेटर्स को तीन $50,000 ग्रांट देगा जो ऐसे प्रोजेक्ट्स पे काम कर रहे हैं जो ऑनलाइन निजता, सुरक्षा या आज़ादी में असल सुधार लाते हैं। 2025 में, हम आवेदनों के लिए ओपन कॉल रखेंगे।

फंडरेज़र में कैसे शामिल हों और Lifetime खाता कैसे जीतें

तहरीक की सहायता करने और रैफ़ल में शामिल होने के लिए, आपको बस Proton Shop में $10 का टिकट खरीदना है। आप जितने चाहें टिकट खरीद सकते हैं। हर टिकट आपको रैफ़ल में एक एंट्री देता है। आप कार्ड, PayPal, Bitcoin, Etherium, या Litecoin से पेमेंट कर सकते हैं।

दस खुशकिस्मत विजेताओं को 6 जनवरी को रैंडम तरीके से चुना जाएगा।

इस साल नया, हम एक अतिरिक्त Lifetime खाता अपनी सोशल कम्युनिटी के एक सदस्य को देंगे, जिसे रैंडम तरीके से चुना जाएगा। ड्रॉ में शामिल होने के लिए 5 जनवरी तक हमें LinkedIn(नई विंडो), X(नई विंडो), Instagram(नई विंडो), BlueSky(नई विंडो), या Mastodon(नई विंडो) पे फॉलो करें।

हमारे फंडरेज़र के नियम और शर्तें पढ़ें(नई विंडो)

हमारे फंडरेज़र का FAQ पढ़ें(नई विंडो)

आपकी सहायता बेहद ज़रूरी है

Proton Lifetime Account Charity Fundraiser डिजिटल दुनिया में निजता और आज़ादी के लिए एक बड़ी ताक़त बन गया है। आपकी दरियादियों से फायदा उठाने वाले कई संगठनों ने इस पैसे को ऐसे प्रोग्रामों में लगाया है जो हमारे साझा मिशन को तेज़ करते हैं। पिछले फंडरेज़रों में से कुछ उदाहरण:

  • Tactical Tech(नई विंडो) ने कहा कि उसने पिछले साल हमारी फंडिंग का इस्तेमाल किया “डिजिटल तकनीकों से बढ़ी चुनौतियों का सामना करने और उनका जवाब देने में कम्युनिटीज़ की मदद के लिए”।
  • पिछले साल Liberties(नई विंडो) को हमारे दान ने उनके डिजिटल राइट्स कैंपेन को मज़बूत किया: “इकट्ठा किए गए फंड्स से Liberties को अपनी Tech and Rights Team को मज़बूत करने और EU और उससे आगे सबके अधिकारों की सुरक्षा करने में मदद मिलेगी,” संगठन ने कहा।
  • GrapheneOS(नई विंडो) एक नॉनप्रॉफिट है जो Android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का सुरक्षित और निजी विकल्प बना रही है, और दान — जिनमें हमारे जैसे बड़े दान भी शामिल हैं — अभी इसका इकलौता स्रोत है।
  • हमने nyob(नई विंडो) को दान दिया है, जो OpenAI, Meta, Google, और Microsoft जैसी कंपनियों को निजता कानूनों के लिए जवाबदेह ठहराने में मदद करता है।
  • Tor Project(नई विंडो) को हमारे योगदान ने निजता तकनीक को मज़बूत करने में मदद की है, जिसमें Tor Browser भी शामिल है, जो पाबंदी या खतरनाक हालात में लोगों को ओपन वेब तक एक्सेस बनाए रखने में मदद करता है।
  • उन और संगठनों को देखें जिन्हें हमने सहायता दी है…

यह सब Proton कम्युनिटी की वजह से मुमकिन है। आप बेहतर इंटरनेट का इंजन हैं — एन्क्रिप्ट की गई Proton सर्विसेज़ के इस्तेमाल से लेकर हमारे सालाना फंडरेज़र में हिस्सा लेने तक। साथ मिलकर हम वह इंटरनेट बना रहे हैं जो हम चाहते हैं। आपकी सहायता के लिए शुक्रिया।