तीन देश और 16 शहर इस जून 23वें फीफा वर्ल्ड कप की मेज़बानी करने वाले हैं। ये कार्यक्रम, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित होगा, दुनिया भर से 50 लाख से ज़्यादा फैंस को आकर्षित करने की उम्मीद है, जिनमें अनुमानित 50,000 पत्रकार भी शामिल हैं।

भीड़ और साइबर, ड्रोन या बड़े पैमाने पर हताहती पैदा करने वाले हमलों जैसी वैश्विक सुरक्षा चुनौतियां सभी स्थानों पे रिपोर्टरों और फैंस के लिए खतरा पैदा करती हैं। अमेरिका में ट्रैवल बैन और ICE की गतिविधि में बढ़ोतरी को भी ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप 2026 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज कर रहे पत्रकार या मीडिया प्रोफेशनल हैं, तो कार्यक्रम के मेज़बान शहरों में सफर के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके मौजूद हैं।

Proton ने पत्रकारों को वर्ल्ड कप के दौरान सुरक्षित रहने में मदद के लिए एक गाइड तैयार की है। नीचे दिए गए टिप्स वर्ल्ड कप की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों और मीडिया को सुरक्षा खतरों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका से रिपोर्टिंग

संयुक्त राज्य अमेरिका के 11 शहर 2026 में फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेज़बानी कर रहे हैं, जिनमें अटलांटा, बोस्टन, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिलीस, मियामी, न्यू यॉर्क, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को और सिएटल शामिल हैं।

The Athletic के मुताबिक, फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने उन 11 अमेरिकी शहरों के लिए ऑपरेशनल अभ्यास, स्टाफ की बैकग्राउंड जांच और साइबर सुरक्षा के बचाव के लिए $625 मिलियन की सुरक्षा फंडिंग दी है।

यात्रा प्रतिबंध और बॉर्डर पार करना

वर्ल्ड कप के स्थान, साइज़ और दायरे को देखते हुए, अमेरिका के बाहर से आ रहे पत्रकारों को देश में प्रवेश के समय जोखिमों पर गौर करना चाहिए। 2025 में, ट्रम्प प्रशासन ने अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, गणराज्य कांगो, गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों के लिए ट्रैवल बैन का ऐलान किया। बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेज़ुएला के निवासियों के लिए आंशिक प्रतिबंध हैं।

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के बॉर्डर एजेंट “यात्रा प्रतिबंध लागू करने का व्यापक विवेकाधीन अधिकार रखते हैं।” इसके अलावा, “बढ़ी हुई जांच-पड़ताल, असंगत कार्यान्वयन और नीति में अचानक बदलाव एक अप्रत्याशित माहौल की ओर इशारा करते हैं,” जिसमें सफर कर रहे पत्रकारों को तैयारी करनी चाहिए।

मीडिया कर्मियों को उम्मीद रखनी चाहिए कि बॉर्डर पे कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) उनसे सवाल पूछेगी, खासकर अगर पत्रकार किसी ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जो ट्रैवल बैन लिस्ट में शामिल है, या राजनीतिक रूप से संवेदनशील समस्याओं की कवरेज का इतिहास रखते हैं। ट्रैवल बैन लिस्ट में शामिल देश की दोहरी नागरिकता रखने वाले पत्रकार उस देश का पासपोर्ट इस्तेमाल करें जो प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल नहीं है।

अपने डिवाइस और डाटा की सुरक्षा

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पे मौजूद संवेदनशील या निजी जानकारी को एन्क्रिप्ट करने या उसका बैकअप लेने जैसी एहतियाती कदम उठाने चाहिए, क्योंकि CBP को आपकी तलाशी लेने या आपके इलेक्ट्रॉनिक्स की जांच करने के लिए वारंट या संभावित कारण की ज़रूरत नहीं होती। अपना पर्सनल डाटा सुरक्षित रखने और ये सुनिश्चित करने के लिए कि CBP उसे कॉपी या स्टोर न करे, पत्रकारों को ये करना चाहिए:

  • मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और उन्हें Proton Pass जैसे पासवर्ड मैनेजर में स्टोर करें।
  • Proton Mail जैसी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट ईमेल सर्विस इस्तेमाल करें ताकि संदेशों की निगरानी न की जा सके।
  • ईमेल नकली-नाम इस्तेमाल करें ताकि आपका पर्सनल या वर्क ईमेल एक्सपोज़ न हो।
  • दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम करें ताकि CBP आपके खातों को एक्सेस न कर सके।
  • Proton Drive जैसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस पे संवेदनशील जानकारी का बैकअप लें, ताकि गोपनीय दस्तावेज़ आपके फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पे न रहें।
  • सोशल मीडिया खातों को निजी बनाएं और/या किसी भी ऐप को मिटा दें जिसकी खोज हो सकती है।

पत्रकारों के लिए कानूनी संसाधन

फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के दौरान कोई कानूनी समस्या आने पर, पत्रकार Reporters Committee for Freedom of the Press के कानूनी हॉटलाइन नंबर 1-800-336-4243 पे कॉल कर सकते हैं।

मीडिया सदस्य नंबर 1-206-590-6191 पे CPJ के चैटबॉट को मैसेज करके मदद ले सकते हैं या समिति को emergencies@cpj.org पर ईमेल कर सकते हैं।

अगर देश या वर्ल्ड कप में आपको प्रवेश से अस्वीकार किया जाए, आप हिरासत या गिरफ्तारी का सामना कर रहे हों, आप पर हमला हुआ हो, या उपकरण को नुकसान पहुंचा हो, तो आप U.S. Press Freedom ट्रैकर(नई विंडो) का इस्तेमाल करके रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं।

सभी मेज़बान शहरों के लिए सामान्य सुरक्षा टिप्स

चाहे आप संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको या कनाडा से रिपोर्टिंग कर रहे हों, देश के स्थानीय कानूनों से खुद को वाकिफ कर लें। अपनी मंज़िल की तरफ रवाना होने से पहले, स्थान के बारे में रिसर्च करें और किसी इमरजेंसी की स्थिति में निकलने की रणनीति तैयार रखें।

किसी इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को स्टैंडबाय पर रखें, जब भी मुमकिन हो जोड़ों में काम करें, और अगर सेल सर्विस या Wi-Fi बंद हो जाए तो मिलने की जगह पहले से तय करें। पहुंचने से पहले एग्जिट, मेडिकल टेंट, राइडशेयर ड्रॉप ऑफ और पिकअप की जगहों और मीडिया एरिया की पहचान कर लें।

पत्रकारों और न्यूज़रूम के लिए Proton

पत्रकारों के लिए बेमिसाल खतरों का मुकाबला करने के लिए, Proton न्यूज़ मीडिया को Proton for Business पर छूट देता है। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने ईमेल, कॉन्टैक्ट, दस्तावेज़, सोर्स और अन्य संवेदनशील डाटा की सुरक्षा करें, ताकि आपकी टीम कहीं भी हो, सुरक्षित काम कर सके।

Proton 10 साल से ज़्यादा समय से प्रेस की आज़ादी के प्रति प्रतिबद्ध है। Proton पत्रकारों की सुरक्षा कैसे करता है, इस बारे में और जानें और अभी अपने न्यूज़रूम के लिए Proton लें