इस पतझद में हम ऐसे टूल बनाते रहेंगे जिनकी मदद से आप निजता की छेड़छाड़ किए बिना अपनी डिजिटल ज़िंदगी पे काबू पा सकते हैं। Proton Mail में बड़े सुधार जोड़ने से लेकर Drive, VPN, Pass और Lumo के लिए बुनियादी अपग्रेड विकसित करने तक, हमारा रोडमैप एक साधारण सी बात पर आधारित है: आपके टूल आपको सक्षम बनाएं, शोषण न करें।

पिछले कई महीनों तक आपके सुझावों की समीक्षा करने के बाद हमने ये रोडमैप बनाया है। यहां दिखाई देने वाली खासियतें अक्सर हमें मिले सबसे लोकप्रिय अनुरोधों का सीधा जवाब हैं। हमारे बनाए टूलों का इस्तेमाल करना आपको पसंद हो, ये सुनिश्चित करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।

ये रोडमैप आपके प्रति जवाबदेह बनने का भी एक अहम हिस्सा हैं। एक कम्युनिटी-सपोर्टेड संगठन होने के नाते, ये जानना ज़रूरी है कि Proton किस दिशा में जा रहा है और हम अपने वादे निभा रहे हैं। हमारी प्रगति देखने के लिए आप हमारे स्प्रिंग और समर रोडमैप को देख सकते हैं।

आने वाले महीनों में आप किन चीज़ों की उम्मीद कर सकते हैं।

Proton Mail और कैलेंडर

कैटेगरी व्यू के साथ स्मार्टर इंबॉक्स

रोज़ आने वाली ईमेल की भरमार से घबराना आसान है। Proton Mail आपकी ईमेल को बने-बनाए कैटेगरी — जैसे मुख्य, सोशल, अपडेट, फोरम, प्रमोशन, न्यूज़लेटर और ट्रांज़ैक्शन — में अपने-आप छांटकर ज़रूरी चीज़ें ढूंढना आसान बनाएगा। आप कैटेगरी को अपनी पसंद के हिसाब से कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, इसलिए आपके इंबॉक्स पे अब भी पूरा कंट्रोल रहेगा। और आपकी ईमेल पूरी तरह एन्क्रिप्ट किया हुआ रहता है, इसलिए आपका इंबॉक्स अपने-आप व्यवस्थित होते हुए भी आपकी निजता की कभी छेड़छाड़ नहीं होती।

बिज़नेस के लिए Easy Switch

कई बिज़नेस ईमेल पे चलते हैं, जिस वजह से प्रोवाइडर बदलने का मतलब अपनी प्रोडक्टिविटी को जोखिम में डालना लग सकता है। छोटे और मध्यम आकार के संगठनों के लिए चीज़ें आसान करने के लिए, हम एक खास ऑनबोर्डिंग अनुभव बना रहे हैं जिससे वो Google Workspace या Microsoft 365 से Proton पे माइग्रेट कर सकें। इस फ्लो को इसलिए डिज़ाइन किया गया है ताकि स्विच करना सरल, सुरक्षित और तेज़ हो, और पहले दिन से ही Proton Mail और Calendar, और आगे चलकर Drive पूरी तरह इंटीग्रेटेड मिलें।

छोटी खासियतें और सुधार

इनमें से कुछ बड़े आइटम के अलावा, दर्जनों छोटे सुधार और खासियतें भी आएंगी, खासकर मोबाइल पे, जहां हम अभी iOS और Android पे Proton Mail v7 के बारे में आपके सारे सुझावों पे काम कर रहे हैं।

Proton VPN

एक्सेस का विस्तार: 10 देशों में मुफ्त वीपीएन सर्वर

बदकिस्मती से, जितने गुज़रे हैं, उतने ही ज़्यादा देश इंटरनेट और सोशल मीडिया को सेंसर करने का सहारा ले रहे हैं। ये सुनिश्चित करने के लिए कि हर कोई अपने निजता के अधिकार का इस्तेमाल कर सके और बिना सेंसर वाले इंटरनेट को एक्सेस कर सके, Proton VPN ने अपने Free plan में इन पांच देशों में VPN सर्वर जोड़े हैं: मेक्सिको, कनाडा, स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे और सिंगापुर। इसका मतलब है कि आप बिना पैसे दिए 10 देशों से इंटरनेट कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे हर किसी को बेहतर कनेक्शन स्पीड और ज़्यादा ग्लोबल कवरेज मिलता है।

एक नया, इन-हाउस VPN आर्किटेक्चर

एडवांस सेंसरशिप रेजीम से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग में हालिया विकास तक, VPN को दुनिया भर में तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सबके लिए ऑनलाइन आज़ादी को डिफॉल्ट बनाने के लिए, हमें Proton VPN की एंटी-सेंसरशिप क्षमताओं को बेहतर बनाना होगा, पोस्ट-क्वांटम एन्क्रिप्शन देना होगा, और अपने सारे ऐप्स में एडवांस सुविधाऐं तेज़ी से लागू कर पाने में सक्षम होना होगा। ये मुमकिन बनाने के लिए, हम अपना खुद का इन-हाउस VPN आर्किटेक्चर बना रहे हैं।

Linux के लिए पावर और कस्टमाइज़ेबिलिटी CLI

कम्युनिटी के सबसे लोकप्रिय अनुरोधों(नई विंडो) में से एक पूरा हो रहा है: Linux पे Proton VPN के लिए एक कमांड-लाइन इंटरफेस। इससे ज़्यादा कस्टमाइज़ेशन, ज़्यादा कंट्रोल और हमारे VPN को आपके पसंदीदा वर्कफ्लो में आसानी से इंटीग्रेट करने की सुविधा मिलती है।

ज़्यादा जानने के लिए, हमारे पास एक खास ब्लॉग पोस्ट है जिसमें बताया गया है कि आने वाले महीनों के लिए Proton VPN के पास क्या प्लैन(नई विंडो) है।

Proton Drive

कोलैबोरेशन के लिए Shared Drives

चाहे आप किसी टीम का नेतृत्व कर रहे हों, छोटा बिज़नेस चला रहे हों, या अपने परिवार की फ़ाइलें संभाल रहे हों, सबको अपडेट रखने के लिए आपको लगातार फ़ाइलें फॉरवर्ड करनी पड़ सकती हैं या फोल्डर की कॉपियां बनानी पड़ सकती हैं। सुरक्षित कोलैबोरेशन को आसान बनाने के लिए, हम बिज़नेस और परिवारों के लिए Shared Drives लाएंगे। जल्द ही आप एक सुरक्षित, शेयर किए गए स्टोरेज स्पेस में साथ मिलकर काम कर पाएंगे। Proton for Business प्लैन में कई Shared Drives (हर डिपार्टमेंट, क्लाइंट या टीम के लिए एक) मिलते हैं, जबकि हमारे Duo और Family plan में एक शेयर किया गया ड्राइव शामिल होगा।

बेहतर परफॉरमेंस

स्पीड मायने रखती है। ये हमें मिलने वाले सबसे लगातार आए सुझावों में से एक रहा है, और हम खुश हैं कि हम इसे पूरा कर पा रहे हैं। तेज़ अपलोड और डाउनलोड हैंडल करने के लिए हम अपने सारे Drive ऐप्स को अपने नए SDK के इर्द-गिर्द दोबारा बना रहे हैं (नीचे देखें)।

SDK Linux और उससे आगे की नींव रखता है

हम Drive SDK पे काम जारी रखे हुए हैं। आप और भी परफॉरमेंस अपग्रेड की उम्मीद कर सकते हैं जो हमारे सारे ऐप्स में एक साथ रोल आउट होंगे। ये नया SDK हमारे बेसब्री से इंतज़ार किए जा रहे Linux ऐप(नई विंडो) की भी नींव होगा। इससे हमें वो आधार मिलेंगे जिनसे कम्पैटिबिलिटी बेहतर होगी, इनोवेशन तेज़ होगा और Proton Drive ज़्यादा प्लैटफॉर्म पे फैलेगा।

Proton Pass

फोल्डर और सबफोल्डर के लिए सहायता

हमने आपमें से कई लोगों से सुना(नई विंडो) कि आप Pass का इस्तेमाल सिर्फ पासवर्ड के लिए नहीं करते — ये वो जगह भी है जहां आप वो फ़ाइलें स्टोर करते हैं जिनका एक्सेस आपको हमेशा चाहिए। लेकिन बिना किसी साफ सिस्टम के, ये आइटम अव्यवस्था में खो सकते हैं। इसीलिए हम Proton Pass की तिजोरी में फोल्डर और सबफोल्डर लाएंगे। इससे आप अपनी फ़ाइलें, और अपनी ज़िंदगी, व्यवस्थित रख पाएंगे। चाहे आप ट्रैवल डॉक्यूमेंट, प्रोजेक्ट प्रमाण, पर्सनल रिकॉर्ड या बिज़नेस कॉन्ट्रैक्ट स्टोर कर रहे हों, जल्द ही आप ऐसा सिस्टम बना पाएंगे जिससे हर चीज़ ढूंढना आसान हो जाए।

Proton Pass CLI के साथ कमांड-लाइन की पावर

Proton Pass CLI डेवलपर्स को कंट्रोल देता है। अपने टर्मिनल से सीधे आइटम एक्सेस करें, बनाएं और संभालें ताकि सुरक्षित वर्कफ्लो बनाए जा सकें और डेवलपमेंट टास्क ऑटोमेट किए जा सकें। CLI की मदद से, आप निजता की छेड़छाड़ किए बिना प्रमाण हैंडलिंग को अपनी CI/CD पाइपलाइन में इंटीग्रेट कर सकते हैं, जिससे आपकी कमांड लाइन को स्पीड, फ्लेक्सिबिलिटी और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन मिलता है।

अपग्रेड किया गया ऑटोफिल

ऑटोफिल साइनइन करना तेज़ और आसान बनाता है, और फिशिंग साइट से धोखा खाने के जोखिम को भी कम करता है। ये सुनिश्चित करने के लिए कि आप अपने सारे लॉगइन के लिए ये सुविधा और अतिरिक्त सुरक्षा का आनंद ले सकें, हम Proton Pass के ऑटोफिल को और स्मार्ट और ज़्यादा फ्लेक्सिबल बना रहे हैं। ये हमारी सबसे ज़्यादा मांगी गई खासियतों(नई विंडो) में से एक है, और ये लगभग आ चुकी है। आने वाले अपडेट जटिल लॉगइन फॉर्म या ऐसी वेबसाइटों के साथ कम्पैटिबिलिटी बेहतर करेंगे जो वेब स्टैंडर्ड का पालन नहीं करतीं। वे बेसिक सत्यापन पॉप-अप और ऑटोटाइप के लिए भी सहायता जोड़ेंगे, जिससे Pass ऐसे डेस्कटॉप ऐप्स में प्रमाण ऑटोफिल कर पाएगा जो खुद ऑटोफिल को सपोर्ट नहीं करते।

Proton का Lumo

निजी तौर पे इमेज जोड़ें और बनाएं

कभी-कभी आपको अपने AI असिस्टेंट से जवाब उतना नहीं चाहिए होता जितनी अपने आइडिया को विज़ुअलाइज़ करने या कॉन्टेक्स्ट जोड़ने में मदद चाहिए होती है। Lumo जल्द ही इमेज अपलोड करने और बनाने की सहायता देगा, जिससे आप खुद को पूरी तरह व्यक्त कर पाएंगे और साथ ही ये भी पक्का रहेगा कि आपकी इमेज निजी रहें और AI को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल न हों।

Lumo में Memory मिलेगी

आपके AI असिस्टेंट को आपके लिए खास तौर पे तैयार किए गए जवाब और समाधान देने चाहिए। जल्द ही, Lumo यही कर पाएगा। हम Memory विकसित कर रहे हैं, जिससे Lumo आपकी पिछली बातचीत को रेफर कर सकेगा, जिससे उसके पास ज़्यादा कॉन्टेक्स्ट होगा और वो आपकी ज़रूरतों के मुताबिक पर्सनलाइज़्ड जवाब दे पाएगा। ये सब एन्क्रिप्ट किया रहेगा ताकि आपके अलावा कोई उनका एक्सेस न कर सके, यानी कंट्रोल आपके पास ही रहेगा।

कस्टम GPTs, आपके अपने अंदाज़ में

आपका AI आपके मुताबिक ढले, न कि आप AI के मुताबिक। Custom GPTs की मदद से, आप अपनी पसंद, वर्कफ्लो या खास प्रोजेक्ट्स के हिसाब से तैयार किए गए कई AI असिस्टेंट बना पाएंगे। इससे आपको आपकी खास ज़रूरतों के लिए तैयार किए गए AI के सारे प्रोडक्टिविटी और एफिशिएंसी फायदे मिलेंगे, और आपकी क्वेरीज़ Proton की निजता-पहले वाले इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से सुरक्षित रहेंगी।

मिलकर लोगों को पहले रखने वाला इंटरनेट बनाना

इंटरनेट बॉट्स और कंपनियों का खेल का मैदान बनने के लिए नहीं था, बल्कि लोगों को सक्षम बनाने के लिए था। Proton में, हम आज भी मानते हैं कि इंटरनेट लोगों को असाधारण काम करने में मदद कर सकता है, और हम एक बेहतर इंटरनेट बना रहे हैं जहां लोगों की निजता और आज़ादी सबसे पहले आती है।

ये सब सिर्फ आपकी वजह से मुमकिन है। Proton कम्युनिटी हमेशा से हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है। आप सिर्फ हमारे मिशन की सहायता नहीं करते, बल्कि उसे सक्रिय रूप से आकार देते हैं। इस रोडमैप की हर खासियत आप जैसे किसी व्यक्ति के कमेंट या सवाल से शुरू हुई है।

तो कृपया, हमें बताएं आपको क्या लगता है! हमारे फोरम(नई विंडो) में या Discord(नई विंडो), X(नई विंडो), Bluesky(नई विंडो), Facebook(नई विंडो), LinkedIn(नई विंडो), Threads(नई विंडो), Telegram(नई विंडो), Reddit(नई विंडो), और UserVoice(नई विंडो) पे हमसे संपर्क करें, या App Store या प्ले स्टोर में रिव्यू दें, और आप हमें हमारा अगला रोडमैप विकसित करने में मदद करेंगे।