हो सकता है कि आप अपनी ऑनलाइन निजता की सुरक्षा करना अपनी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी समझें, लेकिन इसकी काफ़ी संभावना है कि आपके करीबी लोग अब भी Big Tech कंपनियों के शिकंजे में फंसे हुए हैं। ये कंपनियां आपके दोस्तों और परिवार के सबसे संवेदनशील और कीमती डाटा का इस्तेमाल करके उन्हें ट्रैकिंग पे आधारित विज्ञापन दिखाती हैं या उन्हें बेइमान, जानकारी खंगालने वाले AI टूल्स के संपर्क में डालती हैं।
अगर आपका पार्टनर या परिवार का कोई सदस्य अब भी ईमेल भेजने, दस्तावेज़ सेव करने, या फ़ोटो अपलोड करने के लिए Google का इस्तेमाल कर रहा है, तो संभावना है कि वो अनजाने में वो संवेदनशील और कीमती जानकारी उजागर कर रहा है जिसे सुरक्षित रखने के लिए आपने कदम उठाए हैं।
इसलिए हम Proton Duo पेश कर रहे हैं, एक नया प्लैन जो 2 टीबी स्टोरेज स्पेस के साथ दो लोगों के लिए ऑनलाइन निजता को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आप दोनों को अपना-अपना एन्क्रिप्टेड ईमेल पता, कैलेंडर, फ़ाइलों, फ़ोटो और पासवर्ड के लिए सुरक्षित स्टोरेज, और सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए VPN मिलेगा। Proton Duo के साथ, आपको वो इत्मीनान मिलेगा जो ये जानने से आता है कि आपकी डिजिटल ज़िंदगी सच में निजी है।
सीमित समय के लिए, हम एक साल के प्लैन के साथ Proton Duo सिर्फ़ $14.99/महीने में दे रहे हैं, जिससे आपको सालाना $60 की बचत होगी। ये हमेशा के लिए छूट है, इसलिए अगर आप इस प्रमोशन के लिए साइनअप करें, तो ये कीमत आपको हमेशा के लिए मिल जाएगी।
ऑनलाइन निजता आसान बनाई गई
Proton ऑनलाइन निजता को आसान बनाता है। हमारे ऐप्स शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं, यानी कोई भी — Proton तक नहीं — आपकी या आपके पार्टनर की जानकारी को आपकी साफ़-साफ़ इजाज़त के बिना एक्सेस नहीं कर सकता। एन्क्रिप्शन अपने आप बैकग्राउंड में काम करती है, इसलिए आप जैसे तैसे ईमेल भेज सकते हैं, अपना दिन प्लान कर सकते हैं, या फ़ाइलें शेयर कर सकते हैं, और बाकी हम संभाल लेते हैं।
Proton Duo में शामिल है:
- अधिकतम 2 उपयोगकर्ता
- 2 टीबी स्टोरेज स्पेस, हर साल 15 जीबी बोनस स्टोरेज के साथ
- Proton Unlimited में शामिल सब कुछ
- Proton Mail, Proton Drive, Proton Calendar, Proton Pass, और Proton VPN तक पूरा एक्सेस
और दो Proton Unlimited सदस्यताओं की तुलना में आपको सालाना $60 की बचत होगी।

Proton Duo आपको अलग लॉगइन जानकारी देता है, ताकि आप अपने ईमेल, कैलेंडर, और फ़ाइलें अपने पास रख सकें। आप तय करते हैं कि अपने पार्टनर या परिवार के सदस्य के साथ क्या शेयर करना है। आप दोनों को ऑनलाइन निजता को आसान बनाने का मज़ा मिलेगा और खास फ़ायदों तक एक्सेस मिलेगा:
- एक निजी ईमेल पहचान पाएं: Proton Mail में संदेश भेजने के लिए ज़्यादा निजी पारिवारिक पहचान के लिए एक कस्टम ईमेल डोमेन शेयर करें।
- अपनी फ़ाइलों और फ़ोटो का बैकअप लें: 2 टीबी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट स्टोरेज स्पेस के साथ अपनी फ़ाइलों और फ़ोटो का बैकअप लें। Proton Drive में किसी भी डिवाइस से उन्हें एक्सेस करें।
- अपना कैलेंडर शेयर करें: शेयर किए गए Proton Calendar के साथ शेड्यूल पे नज़र रखें और कार्यक्रम और छुट्टियों की प्लानिंग करें।
- अपने पासवर्ड सुरक्षित करें: शेयर किए गए ऑनलाइन खातों और सदस्यताओं की लॉगइन जानकारी के साथ Proton Pass तिजोरी शेयर करें।
- दस्तावेज़ों पे मिलकर काम करें: Proton Drive में Docs के साथ छुट्टियों की प्लानिंग करें, अपना बजट संभाले, या रियल-टाइम में साथ में विचारों का आदान-प्रदान करें।
- प्राइवेट तरीके से वेब ब्राउज़ करें: अपना IP पता और अपना स्थान बदलें, टारगेटेड विज्ञापनों से बचें और मालवेयर से सुरक्षित रहें।
- अपने परिवार को सुरक्षित रखें: Proton Sentinel खाता सुरक्षा प्रोग्राम और डार्क वेब मॉनिटरिंग आपको खाता हाईजैक होने के हमलों और डाटा लीक से बचा सकते हैं।
आज ही Proton Duo के साथ शुरुआत करें
आज ही Proton Duo प्लैन के फ़ायदे एन्जॉय करना शुरु करें। शुरुआत करने का तरीका ये है:
- Proton Duo के लिए साइनअप करें या अपना मौजूदा प्लैन अपग्रेड करें।
- अगर आपका पार्टनर अभी तक Proton इस्तेमाल नहीं करता, तो उन्हें Proton Free plan पे साइनअप करने के लिए कहें।
- उन्हें अपने Duo plan में शामिल होने के लिए इनवाइट करें।
हमारा Easy Switch टूल आपको और आपके पार्टनर को Gmail और अन्य प्रोवाइडर्स से मौजूदा ईमेल, कैलेंडर, और संपर्क बिना किसी मेहनत के मूव करने में मदद करेगा, ताकि आप सभी सिर्फ़ कुछ क्लिक में Proton पे जा सकें।
अगर आपकी ज़रूरतें बदलें, तो आप ज़्यादा स्टोरेज पाने और परिवार के अन्य सदस्यों का डाटा Proton के साथ सुरक्षित रखने के लिए Proton Family plan में अपग्रेड कर सकते हैं।
→ Proton Duo के साथ शुरुआत करने के बारे में और जानें

सबके लिए इंटरनेट को बेहतर बनाना
Proton में हम Big Tech के निजता पे केंद्रित विकल्प देकर — जैसे Proton Drive में हाल ही में लॉन्च हुआ फ़ोटो बैकअप या दस्तावेज़ एडिटर — इंटरनेट को सबके लिए बेहतर बनाने के मिशन पे हैं, और Proton Duo जैसे प्लैन्स के साथ आपकी ज़रूरतों के सबसे मुताबिक निजता को ज़्यादा सुलभ बना रहे हैं।
अन्य मुफ़्त सेवाओं के उलट, जो आपसे आपके डाटा की कीमत वसूलती हैं, आप Proton को सुरक्षा और निजता देने के लिए पैसे देते हैं, जिसका मतलब है कि हमारा हर हाल में सिर्फ़ एक ही इरादा होता है, आपकी जानकारी सुरक्षित रखना। हमारा पहला और इकलौत फ़र्ज़ आप ही हैं — और Proton कम्युनिटी का हर व्यक्ति। हमने हाल ही में Proton Foundation की शुरुआत के साथ अपनी निजता के प्रति वचनबद्धता को और भी मज़बूत करने के लिए नॉन-प्रॉफ़िट संरचना में शिफ़्ट किया है(नई विंडो)।
Proton Duo चुनकर, आप सिर्फ़ अपने आप और अपने पार्टनर या परिवार के सदस्य को अपनी सबसे संवेदनशील और कीमती जानकारी पे कंट्रोल ही नहीं दे रहे, बल्कि भविष्य के इंटरनेट को बनाने में भी मदद कर रहे हैं, जहां निजता डिफॉल्ट हो।






