हमारे कम्युनिटी से अक्सर ये सुनने को मिलता रहा है कि टर्मिनल में Proton Pass के डाटा को आसानी से एक्सेस करने की सुविधा workflows को काफी बेहतर बना देगी, खासकर डेवलपमेंट, स्क्रिप्टिंग और ऑटोमेशन के लिए।

अब ये हमारे नए Proton Pass command-line interface (CLI) में मुमकिन है, जो आपको स्क्रिप्ट, डिप्लॉयमेंट और continuous integration/ continuous delivery (CI/CD) पाइपलाइन में सीक्रेट और दूसरे आइटम सुरक्षित तरीके से लेने की सुविधा देता है। CLI अब उपलब्ध है(नई विंडो) Pass Plus, Pass Family, Pass Professional और सभी Proton बंडल पे। अगर आपके पास free plan है, तो एक्सेस पाने के लिए अपग्रेड कर सकते हैं।

Proton Pass CLI एक सुरक्षित command-line interface है, जो आपके Proton Pass आइटम और तिजोरी को सीधे टर्मिनल से उपलब्ध बनाता है, जिसमें आइटम और तिजोरी की अनुमतियां संभालने की सुविधा भी शामिल है। टर्मिनल में Proton Pass के साथ काम करने से ऑटोमेशन और प्रोडक्टिविटी सक्षम होती है और Proton की शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और निजता की गारंटी बनी रहती है। ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस पर निर्भर रहने की बजाय, आप उन environments में अपना Proton Pass डाटा सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकते हैं जहां आप पहले से काम करते हैं, जिससे सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना टास्क ऑटोमेट कर पाएंगे और तेज़ी से काम कर सकते हैं।

Proton Pass CLI कैसे काम करता है

Proton Pass CLI एन्क्रिप्ट की गई तिजोरी को आपके workflows में ऐसे इंटीग्रेट करने का सरल और भरोसेमंद तरीका देता है, बिना आपके काम करने के तरीके को बदले या कोई एक्स्ट्रा स्टेप जोड़े। जिन environments में ग्राफिकल UI इस्तेमाल नहीं हो सकता, जैसे सर्वर या CI/CD पाइपलाइन, वहां CLI Proton Pass को एक्सेस करने का सुरक्षित तरीका देता है। आप आइटम और तिजोरी संभाल सकते हैं, और उन तक उपयोगकर्ता का एक्सेस सीधे टर्मिनल से संभाल सकते हैं, जिससे ऐसा ऑटोमेशन सक्षम होता है जो काम तेज़ करता है और सब कुछ सुरक्षित रखता है।

Proton Pass CLI का इस्तेमाल किस लिए कर सकते हैं?

Proton Pass CLI आपको ग्राफिकल UI जैसी काफी हद तक वही सुविधाएं देता है, जिनमें ये करने की क्षमता शामिल है:

  • टर्मिनल में सीधे आइटम सुरक्षित तरीके से एक्सेस करें
  • पासवर्ड, सिक्योर नोट्स, क्रेडिट कार्ड, पहचान, वाई-फाई एंट्री, कस्टम आइटम और स्टोर किए गए SSH-key आइटम समेत आइटम देखें, बनाएं, अपडेट करें और मिटा दें
  • तिजोरी बनाएं, पढ़ें, अपडेट करें और मिटा दें
  • शेयर की गई तिजोरी और आइटम तक मेंबर का एक्सेस और अनुमतियां संभालें
  • CI/CD, सर्वर, कंटेनर और हेडलेस environments में काम करें
  • सरल स्क्रिप्टेड workflows और टास्क ऑटोमेशन बनाएं

Proton Pass CLI इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?

ऑटोमेशन और स्क्रिप्टिंग के साथ स्पीड और प्रोडक्टिविटी

Proton Pass CLI आपको सीधे टर्मिनल से काम करने देता है, जिससे रोज़मर्रा के credential-management टास्क को ऑटोमेट करना आसान हो जाता है। आप आइटम और तिजोरी को बनाना, अपडेट करना और मिटाना स्क्रिप्ट के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे मैन्युअल copy-paste या UI स्टेप्स खत्म होते हैं और सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

शेयर किए गए प्रमाणों का सुरक्षित और सरल प्रबंधन

शेयर किए गए आइटम और तिजोरी तक एक्सेस को ऑटोमेट किया जा सकता है। वेब एडमिन कंसोल या किसी दूसरे टूल पे जाने की बजाय, आप शेयर किए गए आइटम और तिजोरी के साथ काम कर सकते हैं और अनुमतियां सीधे CLI से संभाल सकते हैं।

सुरक्षित सीक्रेट इंजेक्शन

Proton Pass CLI के साथ, प्रमाणों को सीधे स्क्रिप्ट, डिप्लॉयमेंट और CI/CD पाइपलाइन में इंजेक्ट किया जा सकता है, बिना सीक्रेट को प्लेनटेक्स्ट, शेल, लॉग या कमांड हिस्ट्री में उजागर किए। इससे ऑटोमेशन सक्षम होता है और Proton का शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन मॉडल बना रहता है।

ऑटोमेशन की जटिलता कम करें

ऑटोमेशन जटिल हो सकता है, क्योंकि स्क्रिप्ट या CI/CD पाइपलाइन में सीक्रेट एक्सेस करने के लिए कई सर्विस खाते और टोकन चाहिए होते हैं। डिप्लॉयमेंट और ऑटोमेटेड टास्क बिना किसी एक्स्ट्रा इंफ्रास्ट्रक्चर या ओवरहेड के चल सकते हैं। Proton Pass सभी environments में सरल और सुरक्षित सत्यापन की सहायता देता है, बिना किसी एक्स्ट्रा जटिलता या ऐड-ऑन प्रोडक्ट के।

Proton Pass को अपने मौजूदा workflows में शामिल करके, आप तेज़ workflows सक्षम कर सकते हैं, context switching कम कर सकते हैं, और लोकल डेवलपमेंट, सर्वर और CI/CD environments में सुरक्षित ऑटोमेशन लागू कर सकते हैं। ये आपको तेज़ी और ज़्यादा सुरक्षा के साथ काम करने में मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है, और आपके काम के दिन में आसानी से फिट बैठता है।