Proton में हम हमेशा से बेहद अनुशासित रहे हैं और इस बात पे ध्यान देते आए हैं कि हम अपने मिशन को समय के साथ कैसे बनाए रखें। ये काम बेहद मुश्किल है। हम जो भी बनाते हैं, उसमें निजता पे ध्यान दिए बिना बनाए गए चीज़ों के मुकाबले हमेशा ज़्यादा समय लगता है और वो ज़्यादा जटिल होती है, और आम तौर पे हमें ये काम कम संसाधनों के साथ करना पड़ता है। इसी वजह से ये एक ऐसा रास्ता भी है जो हम अकेले ही चलते हैं, क्योंकि निजता और कम्युनिटी के प्रति वैसी प्रतिबद्धता बहुत कम टीमें शेयर करती हैं और इसलिए वे उन अनोखी चुनौतियों को समझ नहीं पातीं जिनका सामना हम हर दिन करते हैं।

लेकिन हमें ये भी पता है कि ऑनलाइन पे निजता को डिफॉल्ट बनाने के लिए सिर्फ हम अकेले काफी नहीं हैं, इसीलिए जब हम समान सोच वाली टीमों से मिलते हैं जो मकसद और कम्युनिटी से प्रेरित होती हैं, तो हमें हमेशा बहुत खुशी होती है। 2022 में हम SimpleLogin(नई विंडो) की टीम से मिले और हमने उनके साथ हाथ मिलाया, और आज हम ये बताते हुए खुश हैं कि Standard Notes भी हमारे साथ जुड़कर हमारे साझा मिशन को आगे बढ़ाएगा

Standard Notes(नई विंडो), जैसा कि नाम से जाहिर है, एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया गया नोट-टेकिंग एप्लीकेशन है, जो मोबाइल और डेस्कटॉप पे उपलब्ध है और 3,00,000 से ज़्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। हमारे निजी नोट्स में अक्सर हमारा सबसे ज़्यादा निजी और संवेदनशील डाटा होता है, और उन्हें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखने का मतलब है कि वो हमेशा सिर्फ आपके लिए ही सुलभ रहते हैं। इसीलिए Standard Notes, Proton की सर्विसेज़ के इकोसिस्टम के लिए एक बेहतरीन कॉम्प्लीमेंटरी है, और हम खुद इसे लंबे समय से इस्तेमाल करते आए हैं और Proton कम्युनिटी के सामने इसे लाने के लिए उत्साहित हैं।

इसका Proton और Standard Notes के उपयोगकर्ताओं के लिए क्या मतलब है?

Proton और Standard Notes दोनों हमारी कम्युनिटीज़ के प्रति मज़बूत प्रतिबद्धता शेयर करते हैं, इसलिए Standard Notes ओपन सोर्स ही रहेगा, मुफ्त में उपलब्ध रहेगा और पूरी सहायता भी मिलती रहेगी। कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा, और अगर आपके पास अभी Standard Notes की सदस्यता है, तो उसे पूरी तरह निभाया जाएगा। Proton सही काम करने और ओपन सोर्स प्रोजेक्ट्स का भरोसेमंद घर बनने की कोशिश करता है, और जैसे हमने SimpleLogin के साथ किया, वैसे ही हम प्रतिबद्ध हैं कि Standard Notes की वो चीज़ें बरकरार रखेंगे जो इसे खास और बेहद पसंदीदा बनाती हैं।

आने वाले महीनों में हम ऐसे तरीके ढूंढने की उम्मीद करते हैं जिनसे Proton कम्युनिटी के लिए Standard Notes को और आसानी से सुलभ बनाया जा सके। इस तरह, आपके ईमेल, कैलेंडर, फ़ाइलें, पासवर्ड और ऑनलाइन गतिविधि की सुरक्षा के अलावा, आप अपने नोट्स की भी सुरक्षा कर पाएंगे।

Standard Notes क्यों

Proton को हमेशा से हमारी अनोखी वैल्यूज़ ने दिशा दी है। लोगों को मुनाफ़े से आगे रखने में हमारा यकीन हमेशा से रहा है, शुरुआत से जब हम एक क्राउडफंडेड प्रोजेक्ट थे जिसे CERN में मिले वैज्ञानिकों ने बनाया, और आज तक, जब हम 100 मिलियन से ज़्यादा लोगों की निजता की रक्षा कर रहे हैं। एक लंबे समय तक चलने वाली और टिकाऊ निजता कंपनी चलाना खुद ही बहुत मुश्किल है। ऐसा बिना वेंचर कैपिटल या दूसरे बाहरी निवेशकों के संभाल पाने वाले तो उससे भी कम हैं।

Standard Notes 2017 से मौजूद है और उसने वक्त की परीक्षा में खरी उतरी है। Standard Notes वेंचर कैपिटल फंडिंग के बिना भी बढ़ा है और उसने अपनी कम्युनिटी की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। वैल्यूज़ में ये तालमेल दुर्लभ है और साथ में काम करने के लिए एक नैचुरल फिट बनाता है। हमें गर्व है कि Standard Notes की पूरी टीम इस सफर में हमारे साथ जुड़ रही है, और हम उनसे सीखने और साथ में और मज़बूत बनने का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा, हम आने वाले सालों में Proton और Standard Notes, दोनों कम्युनिटीज़ की सेवा करते रहने का इंतज़ार कर रहे हैं।