एक सदस्यता से Proton के privacy-by-default इकोसिस्टम की सभी प्रीमियम खासियतों का एक्सेस पाएं और अपना सारा डाटा सुरक्षित रखें।
Proton के एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट ईमेल प्रदाता से कई सेवाएं देने वाले privacy-by-default इकोसिस्टम में विकसित होते हुए, हमने Proton Unlimited पेश किया है। Proton Unlimited एक नया प्लैन है जो हमारी सेफ ईमेल, कैलेंडर, ड्राइव और VPN सेवाओं के पेड वर्ज़न को एक आसान सदस्यता में जोड़ता है।
Proton Unlimited से आपको Proton इकोसिस्टम का पूरा फायदा मिलता है
Proton Unlimited प्लैन हमारे पिछले बंडलों की जगह लेता है, जिनमें Proton Mail Plus और Proton VPN Plus शामिल थे। ये आपको Proton Mail(नई विंडो), Proton VPN(नई विंडो), Proton Calendar(नई विंडो), Proton Drive(नई विंडो), Proton Pass, और Proton Wallet की सभी पेड खासियतों का एक्सेस देता है, और इसके लिए हर सेवा की अलग सदस्यता लेने की ज़रूरत नहीं है। एक साल की सदस्यता पे €9.99 प्रति माह के हिसाब से इसकी कीमत हमारे पिछले बंडल प्लैन जैसी ही है, लेकिन ये ज़्यादा खासियतें देता है।
Proton Unlimited ये सब देता है:
- 500 जीबी कुल स्टोरेज (Proton Mail, Proton Calendar, और Proton Drive में शेयर)
- 15 ईमेल पते तक
- अनलिमिटेड लेबल और फोल्डर
- 3 कस्टम ईमेल डोमेन के लिए सहायता
- संदेश भेजने और पाने के लिए छोटा ईमेल पता @pm.me
- Proton Calendar की सभी पेड खासियतें (20 कैलेंडर के लिए सहायता, शेयरिंग समेत)
- 10 डिवाइस तक सहायता वाला Proton VPN
- सबसे तेज़ VPN स्पीड
- दुनिया भर में स्ट्रीम सेवाओं के लिए सहायता (VPN)
- NetShield एड-ब्लॉकर (VPN)
- 110+ देशों में 8,600+ VPN सर्वर
और भी बहुत कुछ!
Proton Unlimited एक महीने-दर-महीने सदस्यता के रूप में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत €12.99/माह है।
आपकी मदद से, हम एक बेहतर इंटरनेट बना रहे हैं
दूसरी इंटरनेट कंपनियों के उलट, जो आपको विज्ञापनों से टारगेट करने के लिए आप पर नज़र रखती हैं, Proton अपनी कमाई के लिए Proton कम्युनिटी की अपने पैसे वाले प्लैन की सदस्यताओं पर निर्भर करता है। फंडिंग के लिए हम आप पर निर्भर करते हैं, और अपनी निजता की सुरक्षा के लिए आप Proton पर निर्भर करते हैं। इस तरह, आपका डाटा सुरक्षित और निजी रखने की हमें हमेशा प्रेरणा मिलती है।
अगर आप Proton Unlimited प्लैन सब्सक्राइब करते हैं, तो सिर्फ हमारी सेवाओं की सभी प्रीमियम खासियतों का एक्सेस ही नहीं पाते, बल्कि एक ऐसे बेहतर इंटरनेट बनाने में भी योगदान देते हैं, जहां निजता डिफॉल्ट हो।






