19 जनवरी, 2017
जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
Proton Mail आज एक Tor hidden service (अनियन साइट) की शुरुआत की घोषणा कर रहा है, जिससे उपयोगकर्ता Tor नेटवर्क के ज़रिए सीधे अपने एन्क्रिप्टेड ईमेल खातों से कनेक्ट कर सकेंगे। ये कदम दुनिया भर की अधिनायकवादी सरकारों के कार्यों का मुकाबला करने के लिए है, जो निजता टूल्स तक एक्सेस काट रही हैं।
ये कदम हालिया कार्यक्रमों के बीच में भी आया है, जैसे मिस्र की सरकार का एन्क्रिप्टेड चैट ऐप Signal को ब्लॉक करना, और UK में Investigatory Powers Bill का पास होना, जो सारी वेब ब्राउज़िंग गतिविधि की ट्रैकिंग अनिवार्य करता है। 2014 में CERN में मिले वैज्ञानिकों द्वारा Proton Mail की पहली लॉन्चिंग के बाद से, ये सर्विस जल्दी ही दुनिया भर के पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के लिए पसंदीदा ईमेल प्रदाता बन गई है, जिन्हें आसानी से इस्तेमाल होने वाले ईमेल एन्क्रिप्शन की ज़रूरत होती है।
“हमारी हालिया ग्रोथ को देखते हुए, हमें समझ है कि कुछ देशों में Proton Mail की सेंसरशिप अनिवार्य है और हम इसे रोकने के लिए पहले से ही काम कर रहे हैं”, Proton Mail के सह-संस्थापक डॉ. Andy Yen कहते हैं, “Tor कुछ इंटरनेट ब्लॉक्स को बायपास करने का एक तरीका देता है, इसलिए Tor के साथ हमारी कंपैटिबिलिटी सुधारना एक स्वाभाविक पहला कदम है।”
Proton Mail की अनियन साइट का विकास Tor Project की सलाह से किया गया, जो Tor सॉफ्टवेयर के डेवलपर हैं और जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों लोग अपनी ऑनलाइन निजता की सुरक्षा के लिए करते हैं। Proton Mail की अनियन साइट की लॉन्चिंग के साथ, ये स्विस कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ईमेल प्रदाता बन गई है, जो आधिकारिक रूप से Tor सहायता देती है।
“Tor ऑनलाइन आज़ादी की सुरक्षा और राज्य की निगरानी व सेंसरशिप से बचाव के लिए एक बेहद कीमती टूल है”, Tor Project की कार्यकारी निदेशक Shari Steele कहती हैं, “Tor के बढ़ते इस्तेमाल को देखना हमें हमेशा अच्छा लगता है, और ये इस बात का अच्छा उदाहरण लगता है कि Tor अन्यन सर्विस को जनता के फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।”
Tor नेटवर्क से जुड़ा कोई भी शख्स अब ये यूआरएल खोलकर Proton Mail की अनियन साइट से कनेक्ट कर सकता है: https://protonirockerxow.onion(नई विंडो)
Tor नेटवर्क को आसानी से एक्सेस करने के लिए, Proton Mail और Tor Project Tor ब्राउज़र के इस्तेमाल की सलाह देते हैं।
Proton Mail के बारे में
Proton Mail का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में CERN (यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन) के पास है, जहां फाउंडिंग टीम 2013 में मिली थी। नागरिक स्वतंत्रताओं की सुरक्षा के साझा दृष्टिकोण से जुड़ी Proton Mail टीम हर रोज़ इंटरनेट सुरक्षा और निजता को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। शुरुआत से ही, Proton Mail का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह स्विट्ज़रलैंड में है, जो दुनिया के कुछ सबसे मज़बूत निजता कानूनों की सुरक्षा में है।
और जानकारी के लिए, कृपया यहां जाएं: https://proton.me(नई विंडो)
मीडिया पूछताछ: media@proton.me
Tor के बारे में
Tor Project (TorProject.org) एक गैर-लाभकारी संगठन है जो फ्री सॉफ्टवेयर विकसित और वितरित करता है और एक खुला व फ्री नेटवर्क बनाया है, जो लोगों को ऑनलाइन निगरानी से बचने में मदद करता है। Tor का इस्तेमाल मानवाधिकार कार्यकर्ता, राजनयिक, पत्रकार, सरकारी अधिकारी और लाखों आम लोग करते हैं, जो निजता और गुमनामी को महत्व देते हैं।
Tor Project का मिशन स्टेटमेंट: “फ्री और खुली गुमनामी व निजता तकनीकें बनाकर और उन्हें लागू करके मानवाधिकारों और स्वतंत्रताओं को आगे बढ़ाना, उनकी बिना किसी पाबंदी की उपलब्धता और इस्तेमाल का समर्थन करना, और उनकी वैज्ञानिक व लोकप्रिय समझ को बढ़ाना।”
उन्हें Twitter पे फॉलो करें: @torproject(नई विंडो)
मीडिया पूछताछ: press@torproject.org






