हम जानते हैं कि आपको मज़बूत और लचीले सुरक्षा समाधानों की ज़रूरत है। हम ये भी जानते हैं कि कोई बिज़नेस चलाना (या किसी बिज़नेस की साइबर सुरक्षा संभालना) आपका पूरा ध्यान मांगता है, इसीलिए हम Proton VPN for Business की तीन महत्वपूर्ण नई खासियतों को हाइलाइट करना चाहते थे:
MDM सहायता के साथ VPN डिप्लॉयमेंट को आसान बनाएं
Google Workspace, Samsung Knox, और Microsoft Intune जैसे मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) की सहायता वाले प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करके आप अपनी टीम के सदस्यों के Android और Windows डिवाइस पे Proton VPN इंस्टॉल और संभाल सकते हैं। इससे आप ये कर सकते हैं:
- अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं के Windows PC पे Proton VPN अपने-आप इंस्टॉल करें
- अपनी टीम के सदस्यों को Proton VPN में अपने-आप साइन इन कराएं
और इस्तेमाल किए गए प्लैटफॉर्म और संभाले जाने वाले डिवाइस के हिसाब से, इससे आप ये भी कर सकते हैं:
- डिप्लॉयमेंट की निगरानी करें
- ऐप की अनुमतियां संभालें
- डिवाइस पाबंदियां कॉन्फ़िगर करें
- हमेशा-ऑन वीपीएन कॉन्फ़िगर करें और दूसरे ऐप्स के इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए एक सक्रिय Proton VPN कनेक्शन ज़रूरी करें
Proton VPN और MDM के बारे में और जानें(नई विंडो)
और अधिक देशों में समर्पित सर्वर
Proton VPN के समर्पित सर्वर आपको अपने संगठन के सर्वर और ऑनलाइन SaaS संसाधनों तक रिमोट एक्सेस को सुरक्षित रूप से विभाजित करने की सुविधा देते हैं।
जानें कि समर्पित IP आपके बिज़नेस की कैसे मदद कर सकते हैं(नई विंडो)
हमारे बिज़नेस प्लैन ग्राहकों की भारी मांग के जवाब में, हमने उन स्थानों की संख्या बहुत बढ़ा दी है जहां समर्पित सर्वर उपलब्ध हैं, जो अब सिर्फ दो देशों से बढ़कर बारह देशों तक पहुंच गए हैं। हमने उपलब्ध शहरों की संख्या भी बढ़ाई है। अब आप इन देशों में समर्पित सर्वर लीज़ पर ले सकते हैं:
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- नीदरलैंड
- यूनाइटेड किंगडम
- स्विट्ज़रलैंड
- जर्मनी
- कनाडा
- फ्रांस
- आयरलैंड गणराज्य
- जापान
- सिंगापुर
- ऑस्ट्रेलिया
- ब्राज़ील
इन नए सर्वर के साथ, आप लोकल संसाधनों को एक्सेस कर सकते हैं और दुनिया में कहीं भी मौजूद अपनी रिमोट टीमों की सहायता कर सकते हैं।
जानें कि समर्पित गेटवे कैसे जोड़ें(नई विंडो)
Gateway monitor के साथ समर्पित सर्वर कनेक्शन संभालें
नए समर्पित सर्वर के अलावा, हमने Proton Professional डैशबोर्ड में एक Gateway निगरानी खासियत भी जोड़ी है। इससे आपके संगठन की सुरक्षा बेहतर होती है और ये देखना आसान हो जाता है कि आपके बिज़नेस के संसाधनों को कैसे एक्सेस किया जा रहा है, क्योंकि इसके ज़रिए आप एक नज़र में देख सकते हैं कि आपके संगठन का कौन सा उपयोगकर्ता किस Gateway से, कब कनेक्ट है, और इसके लिए वो कौन सा डिवाइस इस्तेमाल कर रहा है।

जानें कि अपना Gateway monitor कैसे एक्सेस करें(नई विंडो)
पूरी तरह यकीन नहीं है कि अपने छोटे बिज़नेस को सुरक्षित कैसे रखें? ज़रूर देखें A Practical Guide to Security for Growing Businesses, हमारी व्यापक सुरक्षा ईबुक, जो साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट और Proton के Head of Security Patricia Egger ने लिखी है।
ये चर्चा करने के लिए कि हमारी नई खासियतें आपके बिज़नेस को बढ़ने में कैसे मदद कर सकती हैं, कृपया हमसे संपर्क करें।






