AI असिस्टेंट(नई विंडो) कारोबारों को बढ़त देते हैं, जिससे टीमें स्मार्ट तरीके से काम करके समय बचा पाती हैं। लेकिन Big Tech AI सर्विसेज़ जोखिम भरा सामान भी साथ लाती हैं। ये आपके संगठन का डाटा लॉग करती हैं, उसे थर्ड पार्टी के साथ शेयर कर सकती हैं और सरकारों व हैकर्स को लीक कर सकती हैं।
Lumo नहीं।
Lumo ही एकमात्र AI है जो आपको सारे फायदे देता है, बिना निजता के जोखिमों के। करोड़ों लोग पहले से हमारे AI असिस्टेंट का इस्तेमाल जवाब खोजने, डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट करने और ज़्यादा काम पूरा करने के लिए कर रहे हैं। अब हम वही ताकत Lumo for Business(नई विंडो) के ज़रिए संगठनों तक ले जा रहे हैं।
Lumo for Business एक नया प्लैन है जो आपकी पूरी टीम को शक्तिशाली AI के साथ सुरक्षित, अनुपालन-योग्य और प्रोडक्टिव बनने में सक्षम करता है। महंगे एंटरप्राइज़ प्लैन मांगने वाली दूसरी AI सर्विसेज़ के उलट, Lumo किसी भी साइज़ की टीम के लिए किफायती है और इसमें कोई न्यूनतम शर्त नहीं है।

प्रोडक्टिविटी बढ़ाएं और नियंत्रण में रहें
Lumo for Business के साथ आपको अपने बिज़नेस डाटा पर नियंत्रण छोड़े बिना AI के फायदे मिलते हैं। ये उन कंपनियों के लिए बेहतरीन है जिन्हें गोपनीयता की सख्त ज़रूरत है, जैसे फाइनेंशियल एडवाइज़र, लॉ फर्म या बहुत सारी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी वाली टेक कंपनियां।
Lumo से आप ये सब कर सकते हैं:
अपने बिज़नेस डाटा की सुरक्षा करें
Lumo आपकी बातचीत का कभी कोई रिकॉर्ड नहीं रखता, और आपकी टीम के सदस्यों की चैट हिस्ट्री ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर की जाती है। इसका मतलब है कि किसी उपयोगकर्ता की चैट्स को सिर्फ उसी उपयोगकर्ता के डिवाइस पे, उसी के पासवर्ड से डीक्रिप्ट किया जा सकता है। चूंकि हम आपकी चैट्स का रिकॉर्ड नहीं रखते, इसलिए हम उन्हें किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं कर सकते या उन्हें लीक नहीं कर सकते।
आप Lumo से जो भी कहते हैं, चाहे वो आपकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी हो या आपके क्लाइंट्स की जानकारी, वो पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहती है और सिर्फ आप ही उसे एक्सेस कर सकते हैं।
ज़्यादा काम पूरा करें
आप Lumo का इस्तेमाल डेटासेट एनालाइज़ करने, मीटिंग नोट्स समराइज़ करने, डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट करने और ब्रेनस्टॉर्म प्लैन करने के लिए ज़्यादा कुशलता से कर सकते हैं। Lumo Proton Drive के साथ इंटीग्रेट होता है, ताकि आप ज़्यादा संदर्भ और बेहतर जवाबों के लिए अपनी बातचीत में आसानी से PDFs या Docs जोड़ सकें।
अनुपालन बनाए रखें और यूरोपीय निजता कानून से सुरक्षित रहें
क्योंकि Lumo पूरी तरह यूरोप में होस्ट किया गया है, आपके डाटा को दुनिया की सबसे मज़बूत निजता सुरक्षाओं का फायदा मिलता है। Lumo डिज़ाइन के हिसाब से GDPR का अनुपालन करता है, इसलिए हम कानूनी रूप से आपके डाटा का दुरुपयोग नहीं कर सकते। इसके उलट, US-आधारित AI सर्विसेज़ अपने इस्तेमाल के लिए लॉग रखती हैं और उन्हें सरकार को चैट्स सौंपने के लिए मजबूर किया जा सकता है। अगर AI किसी निजता-अनुकूल क्षेत्राधिकार में आधारित नहीं है, तो वो सच में गोपनीय नहीं है। Lumo का मुख्य मालिक जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित नॉनप्रॉफिट Proton Foundation है।
अपने AI सॉफ्टवेयर पे भरोसा करें
Big Tech AI आपको वो कोड नहीं दिखाता जो आप अपने बिज़नेस में ला रहे हैं। एक बार फिर, Lumo चीज़ों को अलग तरीके से करता है। हमारा कोडबेस ओपन सोर्स है, इसलिए कोई भी भरोसा कर सकता है और वेरिफाई कर सकता है कि हमारे ऐप सुरक्षित हैं और बिल्कुल वही करते हैं जो हम दावा करते हैं। आप हमारे iOS(नई विंडो), Android(नई विंडो) और वेब ऐप(नई विंडो) के कोड देख सकते हैं। हम सिर्फ ओपन-सोर्स मॉडल ही इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपको इस बात का सुकून मिलता है कि ट्रेनिंग डाटा, तरीकों और मॉडल वेट्स की सार्वजनिक स्तर पे जांच हो चुकी है।

शुरू करना आसान है
निजता और सुरक्षा टूल्स इतने आसान होने चाहिए कि कोई भी उनका इस्तेमाल कर सके। और इसमें प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर भी शामिल है। शुरू करने के लिए, आपकी टीम बस iPhone(नई विंडो) या Android(नई विंडो) के ऐप डाउनलोड कर सकती है। इंटीग्रेट करने की कोई ज़रूरत नहीं — IT की कोई ज़रूरत नहीं।
Lumo for Business के साथ आपको हमारे सबसे एडवांस्ड मॉडल, सबसे तेज़ जवाब और अनलिमिटेड जवाबों का एक्सेस मिलता है। और नई खासियतें रिलीज़ होते ही आप सबसे पहले उन्हें पाने वालों में होंगे।
100 मिलियन से ज़्यादा लोग पहले से अपनी सबसे संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए Proton Mail, Proton VPN, Proton Pass और Proton Drive पे भरोसा करते हैं। Lumo for Business वही सुरक्षा AI तक बढ़ाता है, ताकि आपका बिज़नेस अपने डाटा पर नियंत्रण छोड़े बिना नई टेक्नोलॉजी अपना सके।
अपने संगठन में Lumo इस्तेमाल करने के बारे में सवाल हैं? हमारी टीम से कनेक्ट करें।






