किसी की पहचान का सत्यापन करने की बात आते ही, कई बिज़नेस SAML बनाम SSO की तुलना करते हैं। दोनों ही सत्यापन के ऐसे तरीके हैं जो टीम के सदस्यों के लिए आपके बिज़नेस नेटवर्क में लॉगइन करना आसान और सुरक्षित बनाते हैं। लेकिन इनमें क्या अंतर है?
सत्यापन क्या है?
कोई व्यक्ति जब अपने यूज़रनेम से खुद की पहचान कर देता है, तब आपके संगठन को ये पक्का करने की ज़रूरत होती है कि वे वही हैं जो वे कहते हैं। सत्यापन से संगठन हर टीम सदस्य की पहचान भरोसेमंद तरीके से जांच सकता है। ये सत्यापन फैक्टर के इस्तेमाल से किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:
- सुरक्षित पासवर्ड
- वन-टाइम पासवर्ड (OTP), जो ऑथेंटिकेटर ऐप से जनरेट होते हैं
- बायोमेट्रिक्स, जैसे फिंगरप्रिंट या फेस ID
कोई गुप्त जानकारी देकर, जो सिर्फ उन्हें पता हो या उनके पास हो, टीम सदस्य सत्यापन सिस्टम को अपनी पहचान बताता है और आपके नेटवर्क का एक्सेस पा जाता है। इसके बाद आपके संगठन के Identity and Access Management सिस्टम (IAM) में बनी पहचान के आधार पे अनुमतियां दी जाती हैं।
सत्यापन के इस्तेमाल से अनधिकृत एक्सेस रोका जा सकता है, जिससे आपके नेटवर्क पे मौजूद कीमती डाटा और सिस्टम सुरक्षित रहते हैं। पिछले कुछ सालों में सत्यापन बढ़ती साइबर क्राइम चुनौतियों से निपटने का एक बिज़नेस-स्टैंडर्ड टूल बन गया है।
कर्मचारी रोज़ दर्जनों ऐप, तीसरें-पार्टी सर्विसेज़ और टूल काम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से उन्हें याद रखने के लिए बहुत ज़्यादा पासवर्ड मिल जाते हैं, और IT एडमिन के पास निगरानी करने और एक्सेस देने या वापस लेने के लिए बहुत ज़्यादा कर्मचारी होते हैं। कई संगठन अब उपयोगकर्ताओं का सत्यापन और अधिकृत करने का काम तीसरें-पार्टी पहचान सिस्टम को देते हैं। सत्यापन किसी विश्वसनीय वेंडर को सौंपना आसान और ज़्यादा सुरक्षित दोनों हो सकता है, और SSO और SAML अपनाकर ये मुमकिन हो जाता है।
SSO क्या है?
हमने पहले SSO क्या है के बारे में पूरी जानकारी दी है, लेकिन संक्षेप में: बिज़नेस के संदर्भ में, SSO एक ऐसा तरीका है जिससे आप एक ही सेट प्रमाण से अपने सारे बिज़नेस ऐप में लॉगइन कर सकते हैं। ये एक identity access management (IAM) टूल है जो आपकी पहचान का सिर्फ एक बार सत्यापन करता है और आपको बेझझक से अपने सारे टूल का एक्सेस देता है।
SSO आपके identity provider (IdP) के लिए सत्यापन सर्विस की तरह काम करके चलता है। जब SSO इस्तेमाल करने वाला कोई टीम सदस्य अपनी किसी एप्लीकेशन में लॉगइन करता है, जिसे सर्विस प्रोवाइडर कहा जाता है, तो वो एप्लीकेशन आपके IdP पे रीडायरेक्ट हो जाती है ताकि उपयोगकर्ता अपनी पहचान का सत्यापन अपने एक सेट प्रमाण से कर सके। पहचान के सत्यापन के बाद उन्हें उस सत्र में दोबारा एप्लीकेशन में लॉगइन करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
SSO के कुछ फायदों में शामिल हैं:
- उन कर्मचारियों के लिए पासवर्ड रीसेट करना खत्म करना, जिन्हें अपने कई सेट प्रमाण में से कोई एक याद नहीं रहता
- ज़्यादा मज़बूत पासवर्ड नीति के स्टैंडर्ड लागू करना
- कई टूल में लॉगइन करना आसान बनाना
- आपके एक्सेस मैनेजमेंट को मज़बूत करना, अगर आप दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) को एक अतिरिक्त सत्यापन तरीके के तौर पे लाएं
SAML क्या है?
SAML का पूरा नाम Security Assertion Markup Language है, और ये एक ओपन स्टैंडर्ड है जो आपकी पहचान की जांच के लिए सत्यापन डाटा ट्रांसफर करता है। ये किसी identity provider (IdP) को किसी सर्विस प्रोवाइडर (SP) से जोड़ने का एक तरीका है और SSO की तरह ही, ये आपको एक सेट प्रमाण से कई सर्विसेज़ में लॉगइन करने देता है।
SAML असल में SSO को सक्षम करता है, लेकिन ये बिल्कुल वही चीज़ नहीं है: SSO एक सत्यापन फ्रेमवर्क है जो एक सेट प्रमाण से कई प्लैटफॉर्म में लॉगइन करने की सुविधा देता है, और SAML एक प्रोटोकॉल है जो उस प्रोसेस को मुमकिन बनाता है। ये identity provider और सर्विस प्रोवाइडर के बीच उपयोगकर्ता प्रमाण की जांच और डाटा के सत्यापन की प्रोसेस को स्टैंडर्डाइज़ करता है।
SAML के कुछ फायदों में शामिल हैं:
- आपके डाटा रिपॉज़िटरी को सुव्यवस्थित करना, क्योंकि आपका सारा उपयोगकर्ता डाटा एक एकीकृत स्थान पे रहता है
- आपके बिज़नेस नेटवर्क में सबके लिए लॉगइन करना आसान
- ऑनबोर्डिंग और ऑफबोर्डिंग आसान बनाना, क्योंकि एक खाते से कई प्लैटफॉर्म का एक्सेस दिया जा सकता है
SSO, SAML के साथ कैसे काम करता है?
SSO और SAML ज़्यादातर साथ काम करते हुए मिलते हैं ताकि कर्मचारियों के लिए लॉगइन ज़्यादा स्मूद हो सके। SAML स्टैंडर्डाइज़्ड डाटा को identity provider (IdP) और सर्विस प्रोवाइडर (SP) के बीच सुरक्षित तरीके से जाने देता है, जिससे आपके बिज़नेस में SSO को सहायता मिलती है। SSO सक्षम करने के लिए OAuth भी एक भरोसेमंद विकल्प है और आपके बिज़नेस की ज़रूरतों के हिसाब से इसे SAML के साथ या उसकी जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सेस मैनेजमेंट हर संगठन के लिए बिल्कुल अनोखा होता है, और आपके नेटवर्क का एक्सेस संभालने का कोई एक सही तरीका नहीं है।
कुल मिलाकर, SSO और SAML लागू करना पासवर्ड हाइजीन को बेहतर बनाने का एक भरोसेमंद तरीका है, साथ ही आपका बिज़नेस डाटा भी सुरक्षित रहता है। कर्मचारी एक सेट प्रमाण से लॉगइन कर सकते हैं, जिससे उनके काम आसान हो जाते हैं, जबकि आप ये पक्का करते हैं कि उनकी पहचान भरोसेमंद तरीके से जांची जाए और एक्सेस सिर्फ उन्हें दिया जाए जिन्हें अनुमति है।
टीम प्रमाण और एक्सेस मैनेजमेंट को संभालने और SAML के ज़रिए SSO सक्षम करने के लिए सबसे भरोसेमंद टूल जो आपका बिज़नेस अपना सकता है, वो एक सुरक्षित बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर है। Proton Pass हर साइज़ के बिज़नेस के लिए SSO देता है, और साथ ही टीम नीतियों, एक्टिविटी लॉग और डार्क वेब मॉनिटरिंग से आपके नेटवर्क की सुरक्षा में मदद करता है। सही टूल के साथ identity और एक्सेस मैनेजमेंट प्रभावी और आसान हो सकता है — अपनी सुरक्षा मज़बूत करने और काम आसान बनाने के लिए Proton Pass for Business चुनें।






