Proton होमपेज

यूरोपीय विकल्प > कैलेंडर ऐप

यूरोपीय कैलेंडर ऐप

आपका कैलेंडर आपकी ज़िंदगी की पूरी तस्वीर उजागर कर सकता है, जिसमें आप कहां जाते हैं, किनसे मिलते हैं और अपना समय कैसे बिताते हैं, शामिल है। ज़्यादातर लोग Google, Microsoft या Apple के कैलेंडर इस्तेमाल करते हैं, जिससे उसी बड़ी टेक (Big Tech) इकोसिस्टम में निजी जानकारी की एक और परत जुड़ जाती है, जिसका इस्तेमाल वे पहले से ही ईमेल, क्लाउड स्टोरेज, खोज और अन्य कामों के लिए करते हैं।

यूरोपीय कैलेंडर ऐप आपको ऐसे विकल्प देते हैं, जिनमें निजता का बेहतर बचाव, कम ट्रैकिंग और आपके निजी डाटा पे ज़्यादा कंट्रोल होता है। यूरोपीय विकल्प चुनने से Big Tech पे आपकी निर्भरता भी कम होती है और ज़्यादा विविधतापूर्ण टेक इकोसिस्टम को सहायता मिलती है।

Proton Calendar

आधारित: जिनेवा, स्विट्जरलैंड

एक निजी कैलेंडर, जो आपके शेड्यूल को मज़बूत एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है

Tuta कैलेंडर

आधारित: हनोवर, जर्मनी

निजी और बिज़नेस शेड्यूलिंग के लिए ज़ीरो-नॉलेज तरीके से एन्क्रिप्ट किया गया कैलेंडर

  • कैलेंडर कार्यक्रमों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट करता है
  • एन्क्रिप्ट की गई सूचनाएं कार्यक्रम के समय को निजी रखती हैं
  • शेयर किए गए कैलेंडर और कार्यक्रम के न्योतों को सहायता देता है
  • कोई विज्ञापन या व्यवहार-आधारित प्रोफाइलिंग नहीं
  • ओपन सोर्स
  • GDPR के अनुरूप

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐⭐

mailbox.org कैलेंडर

आधारित: बर्लिन, जर्मनी

mailbox.org के ईमेल और क्लाउड टूल्स के साथ शामिल एक सुरक्षित कैलेंडर

  • कैलेंडर का डाटा भेजे जाते समय एन्क्रिप्ट करता है
  • शेयर किए गए कैलेंडर परिवारों और टीमों को शेड्यूल मेल करने में मदद करते हैं
  • संगत कैलेंडर ऐप्स के साथ सिंक करने के लिए CalDAV को सहायता देता है
  • कोई विज्ञापन, ट्रैकिंग या डाटा से कमाई नहीं
  • GDPR के अनुरूप
  • आंशिक रूप से ओपन सोर्स
  • शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Nextcloud कैलेंडर

मुख्यालय: स्टटगार्ट / बर्लिन, जर्मनी

एक ओपन सोर्स कैलेंडर, जिसे आप खुद होस्ट कर सकते हैं और अपने डाटा पे कंट्रोल रख सकते हैं।

  • खुद होस्ट करने से आप चुन सकते हैं कि आपका कैलेंडर डाटा कहां स्टोर किया जाए
  • संगत डिवाइस और ऐप्स में सिंक करने के लिए CalDAV को सहायता देता है
  • कैलेंडर को अलग-अलग लोगों, ग्रुप या दूसरे Nextcloud सर्वरों के उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर करने देता है
  • Nextcloud के बड़े प्रोडक्टिविटी प्लैटफॉर्म के साथ एकीकृत होता है
  • ओपन सोर्स
  • EU के भीतर खुद होस्ट करने पर GDPR के अनुरूप
  • शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Infomaniak कैलेंडर

मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड में होस्ट होने वाला कैलेंडर, जो Infomaniak के ईमेल और क्लाउड टूल्स के साथ शामिल है

  • संगत डिवाइस में कैलेंडर और टास्क सिंक करता है
  • एक्सेस की नियंत्रित अनुमतियों के साथ कैलेंडर शेयर करने देता है
  • आयात, निर्यात और सिंक करने के लिए ओपन कैलेंडर फॉर्मैट को सहायता देता है
  • कोई विज्ञापन नहीं और निजी डाटा की बिक्री नहीं
  • ओपन सोर्स नहीं
  • शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं
  • GDPR के अनुरूप

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Morgen*

मुख्यालय: ज़्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड

एक कैलेंडर और टास्क मैनेजर, जो मौजूदा कैलेंडरों को एक ऐप में एक साथ लाता है।

  • कैलेंडर कार्यक्रम Morgen के सर्वरों पे स्थायी रूप से स्टोर नहीं किए जाते
  • अपनी सेवाओं को भेजी गई और उन पे स्टोर की गई जानकारी को एन्क्रिप्ट करता है
  • विज्ञापन नहीं दिखाता या निजी जानकारी नहीं बेचता
  • शेड्यूलिंग, टाइम ब्लॉकिंग, टास्क और CalDAV कैलेंडर का समर्थन करता है।
  • GDPR के अनुरूप
  • आंशिक रूप से ओपन सोर्स (मुख्य ऐप का सोर्स कोड बंद है)
  • शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆

*Morgen एक कैलेंडर क्लाइंट है, इसलिए आपका कैलेंडर डाटा उसी खाते में रहता है जिससे आप उसे कनेक्ट करते हैं।

यूरोपीय कैलेंडर ऐप क्यों चुनें?

अपने शेड्यूल का ज़्यादा हिस्सा निजी रखें

कैलेंडर में संवेदनशील जानकारी हो सकती है, चिकित्सा अपॉइंटमेंट और यात्रा के प्लान से लेकर बिज़नेस मीटिंग और निजी रिश्तों तक।

निजता पर केंद्रित यूरोपीय कैलेंडर इस बात को कम कर सकते हैं कि प्रोवाइडर खुद इस जानकारी में से कितना देख सके, खासकर जब वे शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-नॉलेज एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, जैसे Proton या Tuta।

कम ट्रैकिंग और प्रोफ़ाइलिंग

Google या Microsoft के मुफ्त कैलेंडर एक काफी बड़े इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, जो टारगेटेड विज्ञापन, ट्रैकिंग, व्यवहारिक प्रोफाइलिंग, AI मॉडल ट्रेनिंग और अलग-अलग डाटा प्रोसेसिंग नियमों वाली दूसरी कंपनियों को शेयर करने या बेचने के लिए संवेदनशील डाटा इकट्ठा और प्रोसेस करता है।

ये मुफ्त लग सकते हैं, लेकिन असल में इनकी कीमत आपकी निजता होती है। Proton जैसे स्वतंत्र यूरोपीय प्रोवाइडर मुफ्त प्लान ज़रूर देते हैं, लेकिन इनकी सहायता पूरी तरह पेड सब्सक्राइबर करते हैं, आपका डाटा नहीं।

अधिक मजबूत डेटा सुरक्षा कानून

CLOUD Act, FISA Section 702 और सामान्य कोर्ट वारंट जैसे कानूनों के तहत अमेरिका में स्थित कैलेंडर प्रोवाइडर से कानूनी रूप से उपयोगकर्ता डाटा अमेरिकी अधिकारियों को सौंपने के लिए कहा जा सकता है, चाहे वो डाटा भौतिक रूप से कहीं भी स्टोर किया गया हो।

यूरोपीय कैलेंडर प्रोवाइडर मजबूत निजता और डाटा सुरक्षा कानूनों के तहत काम करते हैं। EU कंपनियों को GDPR के अनुरूप काम करना होता है, जबकि EU के बाहर स्थित प्रोवाइडर, जैसे स्विट्ज़रलैंड, अपने राष्ट्रीय निजता ढांचों के तहत काम करते हैं, जैसे संशोधित Swiss Federal Act on Data Protection (nFADP)।

ज़्यादा प्रतिस्पर्धी टेक सेक्टर का समर्थन करें

इस बात से आगे कि आपका अपना डाटा कौन कंट्रोल करता है, यूरोपीय कैलेंडर ऐप चुनना यूरोपीय टेक संप्रभुता के पक्ष में एक वोट है: एक ज़्यादा प्रतिस्पर्धी डिजिटल मार्केट, जहां मुट्ठी भर Big Tech प्लैटफॉर्म ये तय नहीं करते कि पूरे इंटरनेट पे संवेदनशील डाटा को कैसे हैंडल किया जाएगा।

एक मजबूत यूरोपीय टेक सेक्टर का मतलब है ज़्यादा स्वदेशी विकल्प, दुनिया भर की उन्हीं चुनिंदा कुछ कंपनियों पे कम निर्भरता और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पे ज़्यादा यूरोपीय नियंत्रण, जिस पे लोग रोज़ निर्भर रहते हैं।

आपके लिए कौन सा यूरोपीय कैलेंडर ऐप सबसे अच्छा है?

अलग-अलग कैलेंडर ऐप अलग-अलग काम अच्छे से करते हैं। सही चुनाव इस बात पे निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकता एन्क्रिप्शन, सेल्फ-होस्टिंग, कोलैबोरेशन या अपने मौजूदा टूल्स के साथ इंटीग्रेशन है।

  • अधिकतम निजता: Proton Calendar और Tuta Calendar शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, ताकि संवेदनशील कार्यक्रम की जानकारी प्रोवाइडर से निजी रहे।

  • सेल्फ-होस्टिंग: Nextcloud Calendar आपको इस बात का नियंत्रण देता है कि आपका कैलेंडर डाटा कहां स्टोर किया जाता है और सर्वर कौन संभाले।

  • ईमेल और अन्य टूल्स: Proton Calendar, mailbox.org Calendar और Infomaniak Calendar बड़ी सेवाओं का हिस्सा हैं, जिनमें ईमेल और रोज़मर्रा के अन्य टूल्स भी शामिल हैं।

  • मौजूदा कैलेंडर: Morgen कई प्रोवाइडर के कैलेंडर एक साथ लाता है, बिना आपके कार्यक्रम डाटा का मुख्य होस्ट बने।

  • ओपन सोर्स: Proton Calendar, Tuta Calendar और Nextcloud Calendar सोर्स कोड जांच के लिए उपलब्ध कराते हैं।

यूरोपीय कैलेंडर ऐप पे स्विच करने के लिए टिप्स

कैलेंडर प्रोवाइडर बदलना आमतौर पे अपना ईमेल पता बदलने से आसान होता है। कुछ स्टेप्स आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप बिना कोई अपॉइंटमेंट या न्योता चूके शिफ्ट हो सकें।

अपने मौजूदा कार्यक्रम आयात करें

ज़्यादातर कैलेंडर सेवाएं आपको अपना मौजूदा शेड्यूल ICS फ़ाइल के रूप में निर्यात करने और दूसरे कैलेंडर में आयात करने की सुविधा देती हैं। कुछ प्रोवाइडर डेडिकेटेड माइग्रेशन टूल्स भी देते हैं, जैसे Proton का Easy Switch

अपना पुराना कैलेंडर कुछ समय के लिए रखें

जब तक आप स्विच करें, अपना मौजूदा कैलेंडर एक्टिव रहने दें। इससे आपके पास समय होता है ये चेक करने के लिए कि बार-बार इवेंट, न्योते और रिमाइंडर सही ढंग से ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

शेयर किए गए कैलेंडर अपडेट करें

अगर आप कैलेंडर परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों या दूसरे ग्रुप के साथ शेयर करते हैं, तो शेयरिंग परमिशन फिर से बनाएं और पुराना कैलेंडर हटाने से पहले पक्का करें कि सबके पास एक्सेस है।

चेक करें कि क्या एन्क्रिप्ट होता है

हर निजी कैलेंडर शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल नहीं करता। चेक करें कि प्रोवाइडर किस जानकारी तक एक्सेस कर सकता है, खासकर कार्यक्रम के नाम, विवरण, स्थान, प्रतिभागी और समय।

कनेक्ट किए गए ऐप्स की समीक्षा करें

कैलेंडर इंटीग्रेशन तीसरें-पार्टी ऐप्स को आपके कार्यक्रम और कॉन्टैक्ट्स तक एक्सेस दे सकते हैं। वो कनेक्शन हटाएं जिनका इस्तेमाल आप अब नहीं करते और जहां संभव हो, परमिशन सीमित करें।

कुछ टेस्ट करें

पहले सूचना, टाइम ज़ोन, बार-बार इवेंट और रिस्पॉन्स टेस्ट करने से आप किसी भी समस्या को पकड़ सकते हैं, इससे पहले कि वो ज़रूरी प्लान पर असर डालें।

यूरोपीय नहीं, लेकिन फिर भी Big Tech के कैलेंडर ऐप्स नहीं

अगर आप Google Calendar, Microsoft Outlook या Apple Calendar से दूर जाना चाहते हैं, लेकिन खास तौर पे किसी यूरोपीय प्रोवाइडर की ज़रूरत नहीं है, तो कुछ और विकल्प भी हैं जिन पे विचार करना लायक है। इनके निजता संरक्षण और कानूनी अधिकार क्षेत्र अलग-अलग हैं।

Fantastical*

मुख्यालय: न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

फीचर से भरपूर एक कैलेंडर ऐप, जो आपके मौजूदा कैलेंडर प्रोवाइडर से कनेक्ट होता है

  • iCloud, Google, Microsoft और CalDAV समेत कई सेवाओं का समर्थन करता है।
  • सिंक किए गए कैलेंडर सेट और टेम्पलेट को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट करता है।
  • एनालिटिक्स इकट्ठा करता है, लेकिन इसे अक्षम किया जा सकता है।
  • इसमें शेड्यूलिंग, कार्य, टाइम ज़ोन और कैलेंडर मैनेज करने के टूल शामिल हैं।
  • ओपन सोर्स नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Thunderbird Calendar*

आधारित: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

Thunderbird डेस्कटॉप ऐप में बना एक ओपन सोर्स कैलेंडर।

  • कैलेंडर कार्यक्रम आपके डिवाइस पे लोकल तौर पे स्टोर किए जा सकते हैं।
  • CalDAV और iCalendar जैसे स्टैंडर्ड की सहायता उपलब्ध कराता है।
  • लोकल तौर पे स्टोर किया गया कैलेंडर कार्यक्रम का कंटेंट Thunderbird को नहीं भेजा जाता।
  • कोई विज्ञापन नहीं
  • ओपन सोर्स
  • शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆

Fastmail Calendar

मुख्यालय: मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

Fastmail ईमेल सेवा में बना एक कैलेंडर।

  • परिवार और टीमों के लिए शेयर किए गए कैलेंडर।
  • कैलेंडर को अलग-अलग डिवाइस पे सिंक करता है।
  • विज्ञापन पे आधारित बिज़नेस मॉडल नहीं।
  • आंशिक तौर पे ओपन सोर्स (क्लाइंट ऐप बंद है)।
  • शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं
  • ऑस्ट्रेलिया के Assistance and Access Act (2018) के अधीन है, जो कंपनियों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए टेक्निकल सहायता देने पे मजबूर कर सकता है।

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆

*Fantastical और Thunderbird Calendar कैलेंडर क्लाइंट हैं, इसलिए आपका कैलेंडर डाटा उसी खाते के पास रहता है जिससे आप इन्हें कनेक्ट करते हैं।

यूरोपीय कैलेंडर ऐप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यूरोपीय कैलेंडर ऐप क्या है?
क्या यूरोपीय कैलेंडर ऐप Google Calendar से ज़्यादा निजी होते हैं?
क्या Proton Calendar शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट है?
क्या मेरा Google Calendar किसी यूरोपीय कैलेंडर पे ले जाया जा सकता है?
क्या यूरोपीय कैलेंडर मेरे फोन के साथ सिंक हो सकते हैं?

और अधिक यूरोपीय विकल्प देखें

कैलेंडर से आगे कुछ देखना चाहते हैं? ईमेल, ब्राउज़र, क्लाउड स्टोरेज, मैप्स, सर्च इंजन, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और बहुत कुछ के लिए यूरोपीय विकल्प खोजें।