गेटवे कैसे जोड़ें और उसमें सर्वर कैसे असाइन करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN for Business
इस लेख में हम दिखाते हैं कि गेटवे कैसे बनाएं और उसमें विशेष सर्वर कैसे असाइन करें।
गेटवे विशेष सर्वर (हर एक का अनोखा स्टैटिक IP पता होता है) का एक लॉजिकल कलेक्शन होता है। अगर आप Proton VPN for Business प्लैन की सब्सक्राइब लेते हैं और अपने खाते में विशेष VPN सर्वर जोड़े हैं, तो उनका इस्तेमाल करने के लिए उन्हें एक गेटवे को असाइन करना ज़रूरी है।
गेटवे बनाने से पहले आपके खाते में VPN सर्वर जोड़े होने ज़रूरी हैं।
जानें कि अपने संगठन में VPN सर्वर कैसे जोड़ें(नई विंडो)
नया गेटवे बनाने के लिए:
1. account.protonvpn.com पे साइनइन करें।
2. VPN → गेटवे → गेटवे बनाएं में जाएं।

3. अपने गेटवे को नाम दें। ज़रूरतों को पूरा करने वाला नाम दर्ज करें और जारी रखें पे क्लिक करें।

4. इस गेटवे में VPN सर्वर असाइन करें। किसी दिए गए स्थान में सर्वर जोड़ने या घटाने के लिए + या – बटन पे क्लिक करें। हम सुझाव देते हैं कि हर गेटवे में कम से कम दो सर्वर जोड़ें, बेहतर होगा कि वो दो अलग-अलग स्थानों में हों। जब आप अपने चुने हुए सर्वर से संतुष्ट हो जाएं, तो जारी रखें पे क्लिक करें।

5. अपने सर्वर असाइनमेंट की समीक्षा करें। बाद में इन असाइनमेंट को बदलने में 10 दिन लगते हैं, इसलिए कृपया पक्का कर लें कि आपने अभी सही असाइनमेंट किए हैं। जब तैयार हों, तो जारी रखें चुनें।

6. चुनें कि आपके संगठन में से कौन इस गेटवे को एक्सेस कर सकता है। आपके संगठन के मुख्य एडमिन को हमेशा इस गेटवे का एक्सेस मिला रहेगा। दूसरे एडमिन और उपयोगकर्ताओं को एक्सेस देने के लिए, उनके नाम(नामों) के बगल में वाले चेकबॉक्स पे क्लिक करें। जब हो जाए, तो जारी रखें पे क्लिक करें।
हो गया। अब आपको नया गेटवे दिखेगा, उसमें कौन से सर्वर और IP पते असाइन किए गए हैं, और आपके संगठन में से कौन उसको एक्सेस कर सकता है।

अपने गेटवे के लिए सर्वर कॉन्फ़िगरेशन कैसे डाउनलोड करें
अपने विशेष सर्वर के लिए OpenVPN और WireGuard® कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें डाउनलोड कर सकते हैं ताकि तीसरें-पार्टी VPN क्लाइंट और राऊटर का इस्तेमाल करके उनसे मैन्युअली कनेक्ट कर सकें।
- जानें कि Proton VPN OpenVPN कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें कैसे डाउनलोड करें(नई विंडो)
- जानें कि Proton VPN WireGuard कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें कैसे डाउनलोड करें(नई विंडो)
(संगठन एडमिन के रूप में, ये मेरा VPN → ऐप्स डाउनलोड करें के अंदर मिलते हैं।)
हमेशा स्टैंडर्ड सर्वर कॉन्फ़िगरेशन विकल्प चुनें (Secure Core नहीं)। अपने विशेष सर्वर की कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें उस देश के अंदर खोजें जिसके लिए सर्वर कॉन्फ़िगर किया गया है।
