Proton होमपेज

Proton Authenticator में 2-एफए कोड का बैकअप कैसे लें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Authenticator

Proton Authenticator आपके 2-एफए कोड का बैकअप लेने और उन तक एक्सेस करने में लचीलापन देता है।

Apple डिवाइस पे आप इन्हें iCloud पर बैकअप कर सकते हैं या Android डिवाइस पे अपनी पसंद के किसी स्थान पर। अगर आप Android डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप ये भी चुन सकते हैं कि आपके बैकअप कितनी बार अपडेट होंगे।

बैकअप चालू करने के लिए, ⚙ सेटिंग चुनें।

इसके बाद, सुरक्षा सेक्शन में आप बैकअप चालू या बंद कर सकते हैं। अगर आप Apple डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका डाटा समय-समय पर आपके iCloud में सहेजा जाएगा।

अगर आप Android डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप अपने बैकअप स्टोर करने का स्थान और बैकअप बनाने की आवृत्ति चुन सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me