Proton Authenticator अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Authenticator
Proton Authenticator कितना सुरक्षित है?
आपके Proton Authenticator खाते में सेव किए गए कोड उसी मजबूत शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं जो हमारे बाकी इकोसिस्टम की रक्षा करता है। आपके कोड का एक्सेस आपके अलावा किसी के पास नहीं होता, Proton के पास भी नहीं। हमारे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के बारे में और जानें।
Proton Authenticator दूसरे ऑथेंटिकेटर ऐप से कैसे अलग है?
Proton Authenticator आपको क्रॉस-प्लेटफॉर्म पे अपने कोड एक्सेस करने, कोड आसानी से सिंक करने और बैकअप कोड बनाने की सुविधा देता है ताकि आप कभी एक्सेस न खोएं। ये ऐप पूरी तरह ओपन-सोर्स भी है, इसलिए ये सत्यापित किया जा सकता है कि हम Proton Authenticator के बारे में जो कहते हैं, वो सच है।
क्या Proton Authenticator के लिए Proton खाता होना ज़रूरी है?
Proton Authenticator के लिए Proton खाता होना ज़रूरी नहीं है। अगर आप अपने कोड को Apple डिवाइस पे सिंक करना चाहें, तो ये iCloud से कर सकते हैं। अगर आप अपने कोड को Windows, Linux, या Android डिवाइस पे सिंक करना चाहें, तो Proton खाता बनाना होगा। Proton Authenticator पूरी तरह मुफ्त है।