Proton होमपेज

गेटवे मॉनिटर का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN for Business

हमारा गेटवे मॉनिटर टूल रीयल-टाइम कनेक्शन डाटा देता है, जिससे आप अपने संगठन को सुरक्षित रख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि कौन से यूज़र किस सर्वर से कनेक्ट करते हैं, कब कनेक्ट करते हैं, कहां से कनेक्ट करते हैं, और कौन सा डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं।

गेटवे मॉनिटर Proton VPN Professional और Proton Workspace के साथ उपलब्ध है।

गेटवे क्या होता है और इसे कैसे सेट करें, यह जानें(नई विंडो)(नई विंडो)

गेटवे मॉनिटर का इस्तेमाल कैसे करें

अपने संगठन के गेटवे के लिए कनेक्शन निगरानी सक्षम करने के लिए:

1, अपने Proton VPN for Business यूज़रनेम और पासवर्ड से account.protonvpn.com पे साइनइन करें और निगरानी → गतिविधि मॉनिटर → VPN गेटवे टैब पे जाएं और गेटवे मॉनिटर स्विच को चालू कर दें।

Gateway monitor

कनेक्शन डाटा एक घंटे के भीतर लोड होना शुरू होगा।

गेटवे मॉनिटर मुझे क्या जानकारी दिखा सकता है?

गेटवे मॉनिटर सक्षम होने पर, आप निम्नलिखित कनेक्शन इवेंट देख पाएंगे:

  • कनेक्टेड – जब कोई यूज़र आपके किसी गेटवे से कनेक्ट होता है
  • डिस्कनेक्टेड – जब कोई यूज़र आपके किसी गेटवे से डिस्कनेक्ट होता है
  • नेटवर्क बदलाव – बताता है कि यूज़र ने वह नेटवर्क बदल दिया है जिससे वे आपके गेटवे सर्वर से कनेक्ट हो रहे हैं। उदाहरण के लिए, वे Wi-Fi नेटवर्क से मोबाइल नेटवर्क पे स्विच कर चुके हैं, या राऊटर के बीच शिफ्ट हुए हैं।

हर कनेक्शन इवेंट के लिए, आप ये भी देखेंगे:

  • यूज़र का ईमेल पता
  • वह खास सर्वर जिससे वे कनेक्ट हुए थे या डिस्कनेक्ट हुए थे
  • यूज़र की उत्पत्ति, यानी उनका असली स्थान और IP पता
  • इवेंट किस समय हुआ
  • डिवाइस का नाम

सर्च बार का इस्तेमाल करके, आप इनके आधार पे इवेंट खोज सकते हैं:

  • किसी यूज़र का ईमेल या IP पता
  • इवेंट टाइप (कनेक्टेड, डिस्कनेक्टेड, या नेटवर्क बदलाव)
  • समय रेंज
The search bar

कनेक्शन डाटा कैसे निर्यात करें

अपने कनेक्शन लॉग (लागू किए गए किसी भी सर्च फ़िल्टर के साथ) CSV फ़ाइल के रूप में निर्यात करने के लिए, बस निर्यात चुनें।

इसके बाद आप इस फ़ाइल को किसी सिमुलेशन और विश्लेषण एनवायरनमेंट(नई विंडो) (SAE) में अपलोड कर सकते हैं, ताकि विश्लेषण और सांख्यिकीय टेस्ट चलाए जा सकें और किसी घटना के बाद पोस्ट-फोरेंसिक विश्लेषण किया जा सके।

Export your connection logs

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me