क्या Proton Mail GDPR के अनुरूप है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
निजता और एन्क्रिप्शन कंपनी के तौर पे, Proton Mail शुरूआत से ही GDPR के अनुरूप है। ये लेख समझाता है कि Proton Mail कैसे अनुरूप है और हमारी सेवाएं इस्तेमाल करने से आपके संगठन की सुरक्षा व निजता रणनीति में कैसे योगदान मिल सकता है। कानूनी सलाह के लिए, अपने वकील से सलाह लेना ज़रूरी है।
GDPR के बारे में
जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR)(नई विंडो) यूरोपीय संघ का एक निजता कानून है, जो 25 मई 2018 से लागू है। EU नागरिकों या निवासियों का पर्सनल डाटा इकट्ठा करने, स्टोर करने, या इस्तेमाल करने वाले किसी भी संगठन का GDPR के अनुरूप होना ज़रूरी है। उल्लंघन के लिए जुर्माना(नई विंडो) वैश्विक रेवेन्यू के 4% या €20 मिलियन तक हो सकता है, जो भी ज़्यादा हो। Proton Mail GDPR के अनुरूप कैसे है, ये और जानें। GDPR.eu पे हमारा GDPR ओवरव्यू(नई विंडो) भी पढ़ें, जो Proton Mail द्वारा संचालित और आंशिक रूप से यूरोपीय संघ के Horizon 2020 Framework Programme से सहायता प्राप्त एक रिसोर्स वेबसाइट है।
Proton Mail एन्क्रिप्शन डाटा सुरक्षा ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है
GDPR संगठनों को अपने पास मौजूद पर्सनल डाटा की सुरक्षा के लिए टेक्निकल उपाय(नई विंडो) लागू करने को कहता है: सूडोनिमाइज़ेशन, एनोनिमाइज़ेशन, या एन्क्रिप्शन। इन तकनीकों का मकसद ये है कि अगर पर्सनल डाटा लीक हो जाए, तो नुकसान की संभावना कम हो जाए।
Proton Mail शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और zero-access एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है ताकि हर समय ईमेल सुरक्षित रहें। हम यूज़र्स के एन्क्रिप्टेड ईमेल तक एक्सेस नहीं कर सकते, क्योंकि हमारे पास यूज़र्स की निजी एन्क्रिप्शन चाबी या पासवर्ड तक पहुंच नहीं है। ये सुरक्षा उपाय गारंटी देते हैं कि संदेश नहीं पढ़े जा सकते, चाहे हमारे सर्वर किसी तरह breach हो जाएं।
अगर आपका संगठन ईमेल के ज़रिए पर्सनल डाटा शेयर करता है या कर सकता है, तो Proton Mail इस्तेमाल करने से ये पक्का होगा कि आपके ईमेल प्रैक्टिस GDPR के अनुरूप हैं।
Proton Mail डाटा प्रोसेस समझौता
Proton Mail इस्तेमाल करने वाले संगठनों के लिए, हम एक डाटा प्रोसेसिंग समझौता(नई विंडो) देते हैं, जो GDPR उन संगठनों के लिए ज़रूरी मानता है जो तीसरें-पार्टी सेवाएं इस्तेमाल करते हैं। ये समझौता कानून के तहत दोनों पक्षों के अधिकार और दायित्व तय करता है।
हमारा डाटा प्रोसेसिंग समझौता डाउनलोड करें(नई विंडो)
Proton for Business प्लैन लचीले और किफ़ायती हैं
हम Proton for Business प्लैन(नई विंडो) की एक रेंज ऑफर करते हैं, जो अपने डोमेन पे कई यूज़र्स वाले संगठनों के लिए इस्तेमाल करने में आसान एंटरप्राइज़ समाधान देते हैं। इनसे आपको शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का फ़ायदा भी मिलता है और आप अपना मौजूदा बिज़नेस ईमेल पता भी रख सकते हैं।
Proton के सुरक्षित बिज़नेस ईमेल के बारे में और जानें(नई विंडो)
क्या मैं Business Associate Agreement (BAA) प्राप्त कर सकता/सकती हूं?
ज़रूर। वैध रूप से हस्ताक्षरित BAA का अनुरोध करने के लिए, “HIPAA BAA” विषय के साथ privacy@support.proton.me पे हमें संपर्क करें।
अगर आपके पास हमारी सेवा या GDPR के बारे में कोई ख़ास सवाल हैं, तो हमें ईमेल भेजें।
और रिसोर्स:
GDPR का पूरा टेक्स्ट(नई विंडो)
GDPR चेकलिस्ट(नई विंडो)