Proton होमपेज

Lumo के साथ शुरूआत

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Lumo AI

Lumo आपको ज़्यादा प्रोडक्टिव बनने, कामों को ऑटोमेट करने और अपनी लिखावट को बेहतर बनाने में सहायता करता है, साथ ही आपकी बातचीत निजी और सुरक्षित रहती है। अन्य AI असिस्टेंट के उलट, Lumo आपकी चैट इतिहास के लॉग नहीं रखता और आपका डाटा कभी किसी के साथ शेयर नहीं करता। आपकी सब बातचीत ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती है।

इस लेख में, आप सीखेंगे कि Lumo का इस्तेमाल कैसे करें और Free या Plus प्लैन के लिए साइनअप करके अतिरिक्त खासियतें कैसे अनलॉक करें।

Lumo आपकी किन बातों में सहायता कर सकता है

Lumo एक सरल चैट इंटरफेस है जो AI पर आधारित है। आप चैट में कुछ भी टाइप कर सकते हैं और Lumo आपको एक उपयोगी जवाब देगा।

यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनमें Lumo आपकी सहायता कर सकता है:

  • लगभग किसी भी विषय के सवालों के जवाब पाएं। Lumo के पास दुनिया के बारे में ज्ञान का बड़ा भंडार है, और आप सबसे अप-टू-डेट जानकारी पाने के लिए वेब सर्च खासियत चालू कर सकते हैं।
  • विचारों पे ब्रेनस्टॉर्म करें, किसी भी लक्ष्य की तरफ प्लैन बनाएं, या शेड्यूल तैयार करें।
  • चेक करें कि आपने अपने टैक्स सही तरीके से फाइल किए हैं या नहीं।
  • संवेदनशील कानूनी फाइलें अपलोड करें और Lumo से उनका सारांश बनवाएं।
  • टेक्स्ट को कई भाषाओं में अनुवाद करें। Lumo English, French, German, Spanish और भी अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • अपनी लिखावट को बेहतर बनाएं या टेक्स्ट में व्याकरण, स्पेलिंग और स्टाइल के हिसाब से बदलाव करें।
  • कोडिंग में सहायता दें, कोड स्निपेट डीबग करें और गणित के सवालों के जवाब दें।
  • किताबों, फिल्मों या म्यूजिक की सिफारिशें पाएं।
  • इमेज बनाएं, बदलें और उनका विश्लेषण करें।

याद रखें कि Lumo जटिल एल्गोरिदम पर आधारित है, इसलिए ये इंसानों की तरह “सोच” नहीं सकता। ये भाषा के सांख्यिकीय गुणों के आधार पर आपकी चैट के जवाब तैयार करता है। इस वजह से, मॉडल कभी-कभी गलत जवाब दे सकता है, खासकर हाल के इवेंट या बेहद खास सवालों के मामले में। Lumo के बाहर इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी भी जानकारी को सत्यापित कर लें।

Proton ने Lumo में हानिकारक या आपत्तिजनक जवाबों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, लेकिन अगर आपको कुछ भी समस्याजनक दिखे, तो कृपया उसे हमारी टीम को रिपोर्ट करें।

चैट कैसे शुरू करें

  1. किसी भी वेब ब्राउज़र से lumo.proton.me (नई विंडो)पर जाकर Lumo खोलें, या iOS या Android पे हमारा मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  2. चैट विंडो में कोई भी प्रॉम्प्ट टाइप करें और Enter दबाएं या भेजें बटन पे क्लिक करें।
  3. Lumo आपके संदेश का जवाब देगा। आप और संदेश टाइप करके और उन्हें इसी तरह भेजकर, उसी चैट विंडो में या नई चैट में बातचीत जारी रख सकते हैं।

अगर आप अपने Proton खाते में लॉगइन हैं, तो आपकी चैट ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर की जाएंगी और खोजने व समीक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Lumo प्लैन में क्या-क्या शामिल है

Lumo प्लैन दो तरह के हैं: Lumo Free और Lumo Plus। Plus प्लैन अनलिमिटेड सवाल और प्रीमियम खासियतें देता है। आप बिना खाते के भी lumo.proton.me(नई विंडो) पर सीमित एक्सेस के साथ तुरंत चैट शुरू कर सकते हैं।

मुफ्त

मुफ्त प्लैन आपको ज़्यादा प्रॉम्प्ट का एक्सेस देता है और आप अपना चैट इतिहास एक्सेस कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton खाता बनाना होगा।

खासियत:

  • सीमित Max मॉडल इस्तेमाल
  • सीमित संदेश और चैट इतिहास, जो सिर्फ 7 दिनों के लिए सहेजा जाता है
  • सीमित इमेज जनरेशन
  • 1 प्रोजेक्ट

Lumo Plus

Plus प्लैन आपको Lumo का सबसे बढ़िया अनुभव देता है। यहां से Plus में अपग्रेड करें।

खासियत:

  • और Max मॉडल इस्तेमाल
  • और संदेश & चैट इतिहास
  • और इमेज जनरेशन
  • असीमित प्रोजेक्ट
  • असीमित कस्टम Lumos

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Lumo क्या है?

Lumo एक AI असिस्टेंट है जो आपको ज़्यादा प्रोडक्टिव बनने, कामों को ऑटोमेट करने और अपनी लिखावट को बेहतर बनाने में सहायता करने के लिए बनाया गया है, साथ ही निजता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। अन्य AI असिस्टेंट के उलट, Lumo ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है और आपकी चैट के लॉग नहीं रखता या आपका डाटा किसी तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं करता।

क्या Lumo मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, आप गेस्ट एक्सेस के साथ या Proton खाते में लॉगइन करके Lumo मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। खाता बनाने से आपको ज़्यादा खासियतें मिलती हैं, जैसे एन्क्रिप्ट किया हुआ चैट इतिहास और पुरानी चैट को पसंदीदा में जोड़ने की सुविधा। आप कभी भी प्रीमियम खासियतों के लिए Plus प्लैन में अपग्रेड कर सकते हैं।

Proton Lumo मेरी निजता की सुरक्षा कैसे करता है?

Lumo सब बातचीत को ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है, यानी सिर्फ आप ही अपना चैट डाटा एक्सेस कर सकते हैं। Proton आपकी बातचीत के इतिहास के लॉग स्टोर नहीं करता या आपका डाटा किसी तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं करता। आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी को AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए कभी इस्तेमाल नहीं किया जाता।

Lumo से क्या-क्या किया जा सकता है?

Lumo जीवन और काम के सवालों की बड़ी रेंज में सहायता कर सकता है, जिनमें सेहत से जुड़े सवालों के जवाब देना, बड़े टेक्स्ट का सारांश बनाना, कंटेंट का अनुवाद करना, ऑनलाइन शॉपिंग, कोड लिखना और बहुत कुछ शामिल है।

Lumo का इस्तेमाल कैसे शुरू करें?

lumo.proton.me(नई विंडो) पर जाएं या हमारा मोबाइल ऐप डाउनलोड करें, और चैट बॉक्स में अपना प्रॉम्प्ट टाइप करें। अगर आप अपने Proton खाते से लॉगइन करते हैं, तो आपकी चैट सुरक्षित रूप से सहेजी जाएंगी और खोजी जा सकेंगी।

क्या मेरी चैट सहेजी जाती है?

Lumo पे चैट सिर्फ तब सहेजी जाती हैं जब आप Proton खाते से साइनइन करते हैं। सभी सहेजी गई चैट्स zero-access एन्क्रिप्ट की जाती हैं, इसलिए उन्हें कोई और नहीं पढ़ सकता, यहां तक कि Proton भी नहीं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me