पिछले महीने हमने आपसे कहा था कि हमारे 2023 Lifetime Account Charity Fundraiser के लाभार्थियों को नामांकित करें। आपने सैकड़ों सुझाव दिए, और आज हम इस साल के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा कर रहे हैं और फंडरेज़र शुरू कर रहे हैं।
अभी से लेकर 1 जनवरी को 11:59 PM CET तक आप 10 में से एक Proton Lifetime खाता जीतने के मौके के लिए रैफल टिकट खरीद सकते हैं। हम अगले दिन विजेताओं की घोषणा करेंगे।
आपकी लगातार सहायता के चलते हमारा सालाना चैरिटी फंडरेज़र अपने छठे संस्करण तक पहुंच चुका है, और कुल मिलाकर $20,00,000 से ज़्यादा का योगदान उन कारणों में किया है जिनका दुनिया भर में निजता, आज़ादी, और मानवाधिकारों पे सकारात्मक असर है।
पिछले सालों की तरह, इस बार भी हम 10 Lifetime खातों की रैफल निकाल रहे हैं, और सारी कमाई चैरिटी को जाएगी।
इस साल क्या नया है
पहली बार, हम चैरिटी फंडरेज़र में दो नए हिस्से जोड़ रहे हैं।
पहले, हम चुने हुए सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पे एक खुशकिस्मत फॉलोअर को एक फ्री Lifetime खाता देने जा रहे हैं। तो Proton Lifetime सपोर्टर बनने के मौके के लिए 1 जनवरी तक हमें Twitter/X(नई विंडो), Instagram(नई विंडो), BlueSky(नई विंडो), और Mastodon(नई विंडो) पे ज़रूर फॉलो करें।
दूसरा, हम तीन एक-अक्षर वाले Proton यूज़रनेम्स की नीलामी कर रहे हैं उनके संबंधित ईमेल पतों के साथ, और कमाई को अपने दान में जोड़ रहे हैं। जिन तीन यूज़रनेम/पतों की नीलामी हो रही है वे हैं a, m, और x। इससे आपके पास x[at]proton.me जैसा छोटा ईमेल पता हो सकता है। “a” यूज़रनेम Proton के फाउंडर और CEO डॉ. एंडी येन दान कर रहे हैं।
खास तौर पे, ये मौलिक एक-अक्षर वाले यूज़रनेम ट्रांसफर किए जा सकते हैं और इनके साथ दोबारा बेचने का अधिकार भी मिलता है, तो आप इन्हें आज़ादी से दूसरों को फिर से बेच या गिफ्ट कर सकते हैं।
नीलामियां 10 दिन चलेंगी 19 दिसंबर, 2023 को 3:00 PM CET | 9:00 AM EST से शुरू होकर. विजेता को उस यूज़रनेम को खरीदने का मौका मिलेगा जिस पे वे बिड लगाएंगे, और एक फ्री गुडी बॉक्स भी मिलेगा। इन यूज़रनेम्स में पेड Proton प्लैन शामिल नहीं है। अगर आप नीलामी जीतते हैं, तो कृपया community[at]proton.me पे हमसे संपर्क करें।
इस साल फंड कहां जाएंगे
हमेशा की तरह, हमारा फंडरेज़र उन संगठनों की सहायता करेगा जो आज़ादी और लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं और हमारे उस मिशन से मेल खाते हैं जिसमें ऐसा इंटरनेट बनाना है जहां निजता और सुरक्षा डिफॉल्ट हों।
सारी कमाई, साथ में Proton की $1,00,000 की देन के साथ, उन 10 संगठनों को जाएगी जिन्हें Proton कम्युनिटी ने नामांकित किया था, और फंड का एक हिस्सा उन कुछ संगठनों की सहायता में भी जाएगा जिनकी हमने पहले सहायता की थी। जिन 10 संगठनों की हम इस साल सहायता कर रहे हैं वे हैं:
- बेलिंगकैट
- फ्रीडम ऑफ द प्रेस फाउंडेशन
- टॉर
- टैक्टिकल टेक
- पब्लिक नॉलेज
- ला क्वाड्राचर दू नेट
- लिबर्टीज़
- बिट्स ऑफ फ्रीडम
- फॉरबिडन स्टोरीज़
- मेडेसिंस सांस फ्रोंटियें
इस पोस्ट के नीचे आपको इस साल के लाभार्थियों की विस्तृत जानकारी मिलेगी और ये भी कि वे सहायता के क्यों हकदार हैं, और सभी पिछले लाभार्थी भी आपको Proton के इम्पैक्ट पेज(नई विंडो) पे मिल जाएंगे।
रैफल में कैसे हिस्सा लें
आप Proton Shop से $10 प्रति टिकट के हिसाब से रैफल टिकट खरीद सकते हैं। हर टिकट आपको रैफल में एक एंट्री देता है और जीतने के ज़्यादा मौकों के लिए आप जितने चाहें टिकट खरीद सकते हैं।
सेल्स 1 जनवरी, 2024 को 11:59 PM CET पे बंद हो जाएंगी। फिर 2 जनवरी को हम 10 खुशकिस्मत विजेताओं को रैंडमली चुनेंगे, जो एक Lifetime खाता और एक सपोर्टर गुडी बॉक्स जीतेंगे।
हमारे फंडरेज़र के नियम और शर्तें पढ़ें(नई विंडो)
Proton Lifetime खाता क्या है?
Proton Lifetime खाता हमारा सबसे एक्सक्लूसिव खाता है, और ये पाने का एकमात्र तरीका है हमारे साल के अंत के फंडरेज़र के दौरान या सेकेंडरी मार्केट पे इसे ढूंढना। ये खाता आपको सभी मौजूदा और भविष्य की Proton सर्विसेज़ पे सभी खासियतें देता है, साथ ही सबसे ज़्यादा स्टोरेज भी।
Lifetime खाते ट्रांसफर किए जा सकते हैं, और Proton ऐसे लेन-देन में मदद कर सकता है। पिछली बार 2020 में Lifetime खातों की नीलामी हुई थी, तो वे $14,000 से ज़्यादा में बिके थे। जैसे-जैसे Proton और सर्विसेज़ जोड़ता जाएगा, Lifetime खाते और भी ज़्यादा वैल्यू देंगे।
सिर्फ पिछले साल में ही हमने अपना पासवर्ड मैनेजर Proton Pass, Windows और Mac के लिए Proton Drive ऐप, Android के लिए फोटो बैकअप, Proton Sentinel (हमारा हाई-सिक्योरिटी प्रोग्राम), और बहुत कुछ और लॉन्च किया है।
Lifetime खाते बेहद दुर्लभ हैं, और रैफल ये पाने का एकमात्र तरीका है, साथ ही आप अच्छे कारणों की सहायता भी करेंगे।
2023 Proton फंडरेज़र के लाभार्थी
बेलिंगकैट
Bellingcat रिसर्चर्स, इनवेस्टिगेटर्स और सिटिज़न जर्नलिस्ट्स का एक स्वतंत्र इनवेस्टिगेटिव कलेक्टिव है, जिसे ओपन सोर्स रिसर्च के लिए जुनून ने जोड़ा है और जो दुनिया की सामूहिक भलाई के लिए इसके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए समर्पित है।
→ Bellingcat के बारे में और जानें(नई विंडो)
फ्रीडम ऑफ द प्रेस फाउंडेशन
Freedom of the Press Foundation एक नॉनप्रॉफिट है जो US और दुनिया भर में पब्लिक-इंटरेस्ट जर्नलिज़्म को आगे बढ़ाती है। ये संगठन एन्क्रिप्शन टूल्स बनाकर, प्रेस पे हमलों को दर्ज करके, न्यूज़रूम्स को डिजिटल सिक्योरिटी प्रैक्टिसेज़ की ट्रेनिंग देकर, और जनता के जानने के अधिकार की वकालत करके, प्रेस को गारंटेड संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखने और मज़बूत करने का काम करता है।
→ Freedom of the Press Foundation के बारे में और जानें(नई विंडो)
Tor प्रोजेक्ट
Tor एक नॉनप्रॉफिट है जिसका मिशन है फ्री और ओपन सोर्स एनोनिमिटी और निजता टेक्नोलॉजीज़ बनाकर और लागू करके, उनकी बिना पाबंदी वाली उपलब्धता और इस्तेमाल की सहायता करके, और उनकी वैज्ञानिक और आम समझ को बढ़ाकर, मानवाधिकारों और आज़ादियों को आगे बढ़ाना। इस ग्रुप का Tor Browser निजी और बिना सेंसरशिप वाली वेब ब्राउज़िंग सक्षम करता है।
→ The Tor Project(नई विंडो) के बारे में और जानें(नई विंडो)
टैक्टिकल टेक
Tactical Tech एक इंटरनेशनल NGO है जो 20 साल से ज़्यादा समय से नागरिकों और सिविल सोसाइटी संगठनों के साथ जुड़कर टेक्नोलॉजी के समाज पे असरों को समझने और घटाने का काम करती है। बर्लिन में स्थित ये संगठन ऐसे अनुभव, कार्यक्रम और शैक्षिक संसाधन डिज़ाइन करता है जो लोगों को ये सोचने के लिए निमंत्रित करते हैं कि टेक्नोलॉजी उनकी ज़िंदगी को कैसे प्रभावित करती है और उनकी दुनिया को कैसे बदलती है, साथ ही सक्रिय समाधानों को भी बढ़ावा देते हैं।
→ Tactical Tech के बारे में और जानें(नई विंडो)
पब्लिक नॉलेज
Public Knowledge वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित एक कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप है जो कॉपीराइट, टेलीकम्युनिकेशन, और इंटरनेट कानून के बीच काम करता है और अभिव्यक्ति की आज़ादी, नेट न्यूट्रलिटी, ऑनलाइन निजता, किफायती ब्रॉडबैंड एक्सेस, डिजिटल प्लैटफॉर्म प्रतिस्पर्धा, और जनता को फायदा पहुंचाने वाली दूसरी नीतियों के लिए जोर देता है।
→ Public Knowledge के बारे में और जानें(नई विंडो)
ला क्वाड्राचर दू नेट
La Quadrature du Net पेरिस में स्थित एक एक्टिविस्ट ग्रुप है जो डिजिटल सेंसरशिप और निगरानी के खिलाफ लड़ता है और एक फ्री, विकेंद्रीकृत, और मुक्ति देने वाले इंटरनेट की दिशा में काम करता है। ये अपने ये लक्ष्य कई तरीकों से पूरे करने की कोशिश करता है, जिनमें कानूनी और राजनीतिक निगरानी, लॉबिंग, जन जागरूकता कैंपेन, और प्रैक्टिकल और एक्टिविस्ट टूल्स का विकास शामिल है।
→ La Quadrature du Net के बारे में और जानें(नई विंडो)
लिबर्टीज़ (सिविल लिबर्टीज़ यूनियन फॉर यूरोप)
बर्लिन में स्थित Civil Liberties Union for Europe एक वॉचडॉग नेटवर्क है जो यूरोपीय संघ में सबके मानवाधिकारों की रक्षा करता है। ये मीडिया आज़ादी, फ्री स्पीच, निगरानी, निजता, और AI के गलत इस्तेमाल जैसी समस्याओं पे एडवोकेसी और शैक्षिक कैंपेन और कानूनी काम चलाता है।
→ Liberties के बारे में और जानें(नई विंडो)
बिट्स ऑफ फ्रीडम
Bits of Freedom एक डच फाउंडेशन है जिसका मिशन है नीदरलैंड और EU में कानून और नीति को प्रभावित करना। ये दो अधिकारों को आगे बढ़ाने पे ध्यान देता है: संवाद की आज़ादी और निजता। ये ग्रुप नए कानूनों और नई टेक्नोलॉजी पे रिसर्च करता है और अपनी समझ को पॉलिसी सलाह, कैंपेन, जागरूकता बढ़ाने, और कानूनी कार्रवाई में बदलता है।
→ Bits of Freedom के बारे में और जानें(नई विंडो)
फॉरबिडन स्टोरीज़
Forbidden Stories जर्नलिस्ट्स का एक नेटवर्क है जिसका मिशन है उन दूसरे रिपोर्टर्स की जांच को आगे बढ़ाना जिनकी हत्या कर दी गई है। पर्यावरणीय अपराधों, मानवाधिकारों के उल्लंघन, और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पे अहम जानकारी को उजागर करके, ये नेटवर्क उन लोगों को एक साफ संदेश भेजता है जो प्रेस को चुप कराना चाहते हैं: पत्रकार को मारने से कहानी नहीं मरती।
→ Forbidden Stories के बारे में और जानें(नई विंडो)
मेडेसिंस सांस फ्रोंटियें
युद्ध और बड़े पैमाने पे नागरिक हताहती के समय में, MSF दुनिया भर के कॉन्फ्लिक्ट ज़ोन में उन लोगों को अहम मेडिकल सहायता देता है जो संघर्ष, महामारी, आपदाओं, या हेल्थकेयर से बाहर रखे जाने से प्रभावित हैं। इसकी टीमों में हज़ारों हेल्थ प्रोफेशनल्स और लॉजिस्टिक्स और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ हैं, जिनमें से ज़्यादातर को लोकल तौर पे हायर किया गया है। इस संगठन के कामों को मेडिकल एथिक्स और निष्पक्षता, स्वतंत्रता, और तटस्थता के सिद्धांतों से मार्गदर्शन मिलता है।
→ मेडेसिंस सांस फ्रोंटियें के बारे में और जानें(नई विंडो)
कम्युनिटी फंडरेज़र फर्क डालता है
कुल मिलाकर, Proton कम्युनिटी ने दुनिया भर में सकारात्मक असर डालने वाले संगठनों की सहायता के लिए $2 मिलियन से ज़्यादा जुटाने में मदद की है। कुछ मामलों में, ये दान बदलाव लाने वाली बड़ी रकम साबित होते हैं, जिनसे तेज़ प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ज़्यादा स्वतंत्र पत्रकारिता, और अहम डिजिटल अधिकारों की नीति पे समय पे जन जागरूकता मिलती है।
- Fight for the Future ने हमारी फंडिंग का इस्तेमाल किया(नई विंडो) ताकि डिजिटल निजता की सुरक्षाओं और Big Tech की मोनोपॉली ताकत को तोड़ने वाले ज़्यादा मज़बूत एंटीट्रस्ट कानूनों के लिए जोर दिया जा सके।
- हमने NetBlocks(नई विंडो) को फंड दिया, जो दुनिया भर में सरकारी सेंसरशिप की निगरानी करता है।
- Charter’97 को फंडिंग मिली ताकि बेलारूस में सरकार के निशाने पे होने के बावजूद स्वतंत्र पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जा सके।
- WireGuard(नई विंडो)® और Tor(नई विंडो) जैसे संगठनों को हमारे दान उन टूल्स को संभव बनाते हैं जो निजी इंटरनेट ब्राउज़िंग की रीढ़ हैं।
- और बहुत कुछ…(नई विंडो)
हमारे सालाना चैरिटी फंडरेज़र में आपकी उदार भागीदारी और Proton में हमारे बनाए जा रहे ओपन सोर्स एन्क्रिप्शन टूल्स के लिए आपकी सहायता के बिना ये सब संभव नहीं होता।
एक और सफल साल के लिए शुक्रिया, और रैफल में आपको शुभकामनाएं!






