हममें से ज़्यादातर लोग शायद अपने परिवार और दोस्तों की तस्वीरें इंटरनेट पे अजनबियों के साथ शेयर करने के लिए सहमति नहीं देंगे। लेकिन जब हम अपनी तस्वीरों का बिग टेक कंपनियों के गैर-निजी सर्वर पे ऑटोमैटिक बैकअप लेते हैं, जो उन्हें स्कैन करके मुनाफे के लिए उनका विश्लेषण कर सकते हैं, तो बिल्कुल यही करते हैं।

अब अपनी तस्वीरों को सुरक्षित रखने के लिए आपको कभी अपनी निजता का त्याग नहीं करना होगा। आज से हम Proton Drive के Android ऐप पे अपनी नई फोटो बैकअप खासियत का धीरे-धीरे रोलआउट शुरू कर रहे हैं, और ये कुछ ही दिनों में सबके लिए उपलब्ध हो जाएगी। इससे आप अपने Android डिवाइस से अपने एन्क्रिप्ट किए गए क्लाउड स्टोरेज खाते में तुरंत और सहज तरीके से फोटो का बैकअप ले सकते हैं। आपकी फोटो और ज़रूरी मेटाडाटा डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।

इससे बेहतर बात ये है कि शुरुआत करना आसान है। इसे सेट करने के लिए आपको बस Android के लिए Proton Drive मोबाइल ऐप डाउनलोड करना है और ऑटोमैटिक कैमरा अपलोड सक्षम करना है।

पेश है Proton Drive फोटो बैकअप

Proton में हमारा मकसद मज़बूत एन्क्रिप्शन के साथ आपका डाटा सुरक्षित रखना है, ताकि कोई भी — यहां तक कि हम खुद भी नहीं — आपकी निजी जानकारी को एक्सेस कर सके। हम पहले से ही दुनिया भर में 100 मिलियन से ज़्यादा लोगों के ईमेल, कैलेंडर कार्यक्रम, फ़ाइलें, ब्राउज़िंग गतिविधि(नई विंडो) और पासवर्ड सुरक्षित रखते हैं।

तस्वीरें कई मामलों में दूसरी तरह की जानकारी से भी ज़्यादा संवेदनशील होती हैं। उनमें भावनात्मक कीमत होती है, लेकिन वे चुपचाप ज़रूरी डाटा का खज़ाना भी समेटे होती हैं, आपकी बायोमेट्रिक्स से लेकर आपके सटीक स्थान तक। आप संवेदनशील दस्तावेज़ों की तस्वीरें भी ले सकते हैं, जैसे आपका पासपोर्ट, सोशल सिक्योरिटी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या टैक्स रिटर्न।

अगर आपकी तस्वीरों का बैकअप अभी क्लाउड पे नहीं लिया जाता, तो उन्हें फोन पे स्टोर करने से डिवाइस खराब होने, चोरी होने या गलती से मिटने की वजह से उन्हें हमेशा के लिए खोने का खतरा रहता है।

ज़्यादातर लोग तस्वीरों को सुरक्षित रखने की अहमियत सहज रूप से समझते हैं। क्लाउड पे अपलोड की जाने वाली 70% से ज़्यादा फ़ाइलें तस्वीरें होती हैं। और Drive लॉन्च होने के बाद से ऑटोमैटिक फोटो बैकअप सबसे ज़्यादा मांगी जाने वाली हमारी खासियत रही है।

एन्क्रिप्ट किए गए फोटो बैकअप के साथ बेफिक्री

ऑटोमैटिक फोटो बैकअप के साथ, Proton Drive आपकी फ़ाइलों की सामग्री और ज़रूरी मेटाडाटा (जैसे स्थान और फ़ाइल के नाम) को आपके Proton Drive खाते में सिंक करने से पहले पूरी तरह एन्क्रिप्ट करता है। वहां से आप इन्हें iOS, Android और वेब पर एक्सेस कर सकते हैं।

फोटो बैकअप चालू करने और अपनी फोटो का एक्सेस देने के बाद, वे Proton Drive के अंदर दिखना शुरू हो जाएंगी। एक प्रोग्रेस बार आपको बताता रहेगा कि कितने आइटम अभी भी बैकअप का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर आप ऐप की सूचनाओं को सब्सक्राइब करते हैं, तो किसी भी बैकअप समस्या की सूरत में आपको ऑटोमैटिक अपडेट मिलेंगे।

जैसे ही आपकी फोटो का आपके Drive खाते में पूरा बैकअप हो जाता है, आपकी यादें सुरक्षित स्टोर हो जाती हैं और जब भी ज़रूरत हो, एक्सेस की जा सकती हैं। आपके डिवाइस पे उन्हें मिटाने से वे क्लाउड से ऑटोमैटिक नहीं मिटेंगी। अपनी निजता की सुरक्षा करने और अपने Google खाते में जगह बचाने के लिए आप दूसरी फोटो गैलरी की सिंकिंग भी बंद कर सकते हैं।

आसान फोटो ब्राउज़िंग और प्रीव्यू

सफलतापूर्वक बैकअप लिए जाने के बाद Proton Drive से अपनी इमेज और वीडियो फ़ाइलों को देखना और ब्राउज़ करना आसान हो जाता है। आपकी फ़ाइलें नए “Photos” टैब के अंदर सुव्यवस्थित रूप से रहती हैं, जहां वे यूज़र-फ्रेंडली ग्रिड व्यू में दिखाई जाती हैं और उन्हें लेने की तारीख के हिसाब से वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें महीने साफ तौर पर अलग-अलग दिखते हैं। यहां से अपनी फोटो और वीडियो को आसानी से चुना, डाउनलोड किया या मिटाया जा सकता है।

अपने मोबाइल ऐप में पैनोरमा, पोर्ट्रेट और टाइमलैप्स वीडियो समेत कई तरह की फ़ाइलों का प्रीव्यू देखा जा सकता है।

सुरक्षित ऑफलाइन एक्सेस

Proton Drive पहले से ही फ़ाइलों को Available offline के रूप में मार्क करने की सुविधा देता है, जिससे तब भी एक्सेस सुनिश्चित रहता है जब आप नेटवर्क से दूर हों या आपका इंटरनेट कनेक्शन अस्थिर हो। फोटो बैकअप के लॉन्च के साथ, हमने इस खासियत को उन फोटो और वीडियो तक बढ़ा दिया है जिनका आप Proton Drive में बैकअप लेते हैं।

निजी क्लाउड स्टोरेज का एक विकल्प

ये तो बस शुरुआत है। फोटो बैकअप पहले से ही Proton Drive के iOS ऐप पे बीटा में है और जल्द ही सबके लिए जारी किया जाएगा। हमारे रोडमैप में अगला कदम एल्बम के लिए सहायता और स्क्रीनशॉट जैसे फोटो प्रकारों के आधार पे ऑटोमैटिक वर्गीकरण विकसित करना है। हम ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग को शामिल करने पर भी काम कर रहे हैं, ताकि शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन बनाए रखते हुए आप उन सभी स्मार्ट खासियतों का आनंद ले सकें जिन पे आप निर्भर होने लगे हैं।

हमारा मानना है कि इंटरनेट का भविष्य निजी होना चाहिए। इसीलिए हम दूसरी क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज़ का एक विकल्प बना रहे हैं, जो आपकी निजता की सुरक्षा का दावा तो करती हैं, लेकिन अपने पास एक चाबी रखती हैं। Proton Drive के साथ, आपका डाटा अनलॉक करने वाली चाबी सिर्फ आपके पास होती है।

Proton Drive की सुरक्षा के बारे में और जानें

हम अपनी कम्युनिटी की सहायता के बिना Proton Drive नहीं बना पाते। और हम ये शब्दशः कह रहे हैं। जहां दूसरी कंपनियां आपका डाटा इकट्ठा करके और आपको विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाती हैं, वहीं Proton लोगों को अपनी निजता की सुरक्षा में मदद करके पैसे कमाता है। एक्स्ट्रा खासियतों वाली पेड सदस्यता में अपग्रेड करके आप हमारी सहायता कर सकते हैं।

आप Proton Drive में 1 जीबी तक डाटा मुफ्त में स्टोर कर सकते हैं। यहां से Proton Drive के साथ शुरुआत करें।

अगर आप हमारी टीम के लिए कोई सुझाव रखते हैं, तो हम आपकी राय का स्वागत करते हैं। आप Proton Drive subreddit(नई विंडो) या Twitter(नई विंडो) पे बातचीत में शामिल हो सकते हैं। एक ऐसे इंटरनेट को बनाने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद जहां निजता डिफॉल्ट हो।