चाहे आपने अपना पुराना ईमेल पता बदल लिया हो या काम के लिए ज़्यादा प्रोफेशनल ईमेल की ज़रूरत हो, आप सोच रहे होंगे कि क्या नया खाता बनाए बिना Gmail पता बदला जा सकता है।

ये आर्टिकल आपको कुछ छोटे बदलाव करके अपना Gmail पता बदलने के कई तरीके बताएगा।

क्या बिना नया खाता बनाए Gmail पता बदला जा सकता है?

बिल्कुल नया Gmail खाता बनाए बिना अपना पता बदलने के कुछ तरीके हैं। लेकिन अगर आपका मकसद अपना Gmail पता पूरी तरह बदलना है, तो आपको एक नया Gmail खाता बनाना ही होगा।

अपना Gmail पता कैसे बदलें

नया खाता बनाए बिना आप अपना Gmail पता नहीं बदल सकते, लेकिन अपना Gmail यूज़रनेम बदल सकते हैं और अपने ईमेल पते में कुछ और छोटे बदलाव कर सकते हैं। इन बदलावों में शामिल हैं:

  1. Gmail नकली-नाम बनाना
  2. अपने Gmail पते में विराम चिह्न जोड़ना
  3. अपना ईमेल डिस्प्ले नाम बदलना

1. Gmail नकली-नाम बनाएं

अपने मौजूदा Gmail खाते के कई वर्ज़न बना सकते हैं, बस प्लस चिह्न (+) और अपना पसंदीदा शब्द जोड़कर।

इस इमेज का alt एट्रिब्यूट खाली है; इसकी फ़ाइल का नाम gmail-change-1.png है

हालांकि ये ईमेल भेजने के लिए काम नहीं करता, लेकिन न्यूज़लेटर के लिए साइनअप करते वक्त, मेल सूचियों को सब्सक्राइब करते वक्त या नई वेबसाइटों के खाते बनाते वक्त ये खासियत काफी काम की हो सकती है। अलग-अलग नकली-नाम से Gmail के अंदर अपने ईमेल को अलग-अलग कैटेगरी में फ़िल्टर करने में भी मदद मिलती है

नई वेबसाइटों और सेवाओं के लिए साइनअप करते वक्त Proton Mail भी नकली-नाम बनाने की सुविधा देता है, जिससे फिशिंग हमलों से बचा जा सकता है और स्पैम कम होता है।

अगली बार न्यूज़लेटर के लिए साइनअप करते वक्त बस अपना Gmail यूज़रनेम टाइप करें, उसके बाद प्लस (+) चिह्न और अपने नकली-नाम का मनचाहा नाम लिखें। (जैसे username+newsletter@gmail.com।)

2. अपने Gmail पते में विराम चिह्न जोड़ें

Gmail ईमेल पतों में पीरियड को नज़रअंदाज़ करता है, इसलिए आप अपने मौजूदा Gmail पते के कई रूप बनाने के लिए जितने चाहें पीरियड जोड़ सकते हैं।

उदाहरण के लिए, Gmail नीचे दिए गए सभी ईमेल पतों को एक ही पता मानता है:

username@gmail.com

user.name@gmail.com

u.s.e.r.n.a.m.e.@gmail.com

फिर से याद दिला दें कि ये सिर्फ ईमेल पाने के लिए काम करता है, इसलिए अपने Gmail पते में विराम चिह्न जोड़ना सबसे ज़्यादा तब काम आता है जब आपको आने वाले ईमेल फ़िल्टर करने हों

3. अपना Gmail डिस्प्ले नाम बदलें

हालांकि आप अपना Gmail पता नहीं बदल सकते, लेकिन प्राप्तकर्ता के इंबॉक्स में दिखने वाला नाम बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका Gmail पता username@gmail.com है, तो आप डिस्प्ले नाम बदलकर अपना असली नाम, कंपनी का नाम या कुछ बिल्कुल अलग दिखा सकते हैं

अपना Gmail डिस्प्ले नाम बदलने के लिए:

  1. अपना खाता खोलें और Settings > See All Settings > Accounts and Import > Send Email As. पे जाएं
  2. “Edit Info” पे क्लिक करें। 
  3. अपना मनचाहा खाता नाम जोड़ें (उदाहरण के लिए, “सीमा शर्मा”)।
  4. “Save Changes” पे क्लिक करें। 

“Settings” का आइकन आपके Gmail इंटरफ़ेस के ऊपरी दाएं कोने में गियर है। “See all settings” पे क्लिक करें।

Gmail मेनू में से “Accounts and Import” चुनें।

“Send Mail As” सेक्शन के नीचे, Gmail इंटरफ़ेस की दाईं तरफ “Edit Info” पे क्लिक करें

अपना नया मनचाहा खाता नाम दर्ज करें और “Save Changes” पे क्लिक करें।

आपका Gmail पता अब भी username@gmail.com ही रहेगा, लेकिन आपके प्राप्तकर्ता के इंबॉक्स में “सीमा शर्मा” नाम दिखेगा।

Proton के साथ अपने डाटा की रक्षा करें

Proton से कई ईमेल पते बनाना आसान हो जाता है। Gmail के उलट, Proton Mail Plus से आप 10 अलग-अलग ईमेल पते और 10 hide-my-email नकली-नाम बना सकते हैं, और Proton Unlimited और Proton Duo के साथ 30 ईमेल पते और असीमित hide-my-email नकली-नाम बना सकते हैं

Proton आपको अपनी निजता की रक्षा की सुविधा भी देता है, जिससे ये पक्का होता है कि कोई थर्ड पार्टी आपके ईमेल या डाटा को एक्सेस नहीं कर सकती। Google और दूसरी Big Tech कंपनियों के उलट, Proton आपकी पर्सनल जानकारी कभी मुनाफ़े के लिए इस्तेमाल नहीं करता। लाखों लोग अपना डाटा Proton को सौंपकर भरोसा करते हैं।

Proton का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में है, जहां दुनिया के सबसे सख्त निजता कानूनों में से कुछ हैं। Proton सरकारों समेत थर्ड पार्टी से आपकी जानकारी की रक्षा करता है

Proton Mail का शुरु-से-अंत तक और zero-access एन्क्रिप्शन पूरा बैकग्राउंड में ही काम करता है, जिससे ये हर किसी के लिए इस्तेमाल करने में आसान है।

अगर आप बदलाव के लिए तैयार हैं, तो यहां साइनअप करें

Proton पे शिफ्ट होना इतना आसान पहले कभी नहीं था। Easy Switch खासियत की मदद से अपने सारे ईमेल, कॉन्टैक्ट और कैलेंडर आसानी से Proton पे ले जाएं, और Gmail संदेश अपने नए Proton Mail इंबॉक्स पे अपने-आप फॉरवर्ड करवाएं ताकि कोई ईमेल कभी खो न जाए

जब आप Proton Mail पे आते हैं, तो ये जानकर निश्चिंत रह सकते हैं कि आपका डाटा सुरक्षित है और आप एक बेहतर इंटरनेट बनाने में मदद कर रहे हैं, जहां निजता हमेशा सबसे ऊपर होती है।