हम शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया गया क्लाउड स्टोरेज को हर जगह तेज़, स्मूद और ज़्यादा सुसंगत बनाने पे ध्यान दे रहे थे। इसके लिए हमने Proton Drive को एक मज़बूत तकनीकी नींव पे फिर से बनाया: एक सिंगल, शेयर्ड इंजन जो हमारे सभी क्लाउड स्टोरेज ऐप को प्लैटफॉर्म के आर-पार एकजुट करता है और सारे अपलोड, डाउनलोड, एन्क्रिप्शन और बहुत कुछ को संचालित करता है।
पर्दे के पीछे हुए इन बदलावों का बहुत बड़ा असर है, जिसे आप आज देख और महसूस कर सकते हैं। इसका मतलब है बेहतर और ज़्यादा सुसंगत परफॉर्मेंस और काफी बेहतर स्पीड। और इससे हम हर दूसरे Proton ऐप के साथ ज़्यादा Drive इंटीग्रेशन संचालित कर सकते हैं: आपको Proton इकोसिस्टम के बाकी हिस्सों के साथ गहरे इंटीग्रेशन और ज़्यादा क्लाइंट के लिए सहायता दिखने लगेगी — और हां, Linux भी इसमें शामिल है।
आपके लिए यहां देखें क्या बदलाव हुए हैं:
ज़्यादा तेज़ अपलोड और डाउनलोड
Proton Drive में और बाहर फ़ाइलें ले जाना अब सभी प्लैटफॉर्म पे कहीं ज़्यादा तेज़ है, जिसमें अपलोड 3 गुना तक तेज़ हैं। इसका मतलब है कि Android फोटो बैकअप और macOS फ़ाइल सिंक जैसे आम काम जल्दी पूरे होते हैं, जिससे आप अपने दिन के काम में लग सकते हैं। और जब भी ज़रूरत हो, चलते-फिरते भी, आप कम इंतज़ार के साथ अपनी फ़ाइलों तक एक्सेस कर सकते हैं: डाउनलोड 2 गुना तक तेज़ हैं।

तेज़ और स्मूद ऐप अनुभव
आपकी फ़ाइलें और फोटो अब Proton Drive में तेज़ी से लोड होते हैं। और क्योंकि फोटो में अक्सर वो यादें समाई होती हैं जो सबसे ज़रूरी होती हैं, जैसे परिवार के पल, सफर, बड़े मौके और रोज़मर्रा की ज़िंदगी, हमने Photos अनुभव को भी ज़्यादा स्मूद बनाया है। बड़ी मात्रा में भी टाइमलाइन स्क्रॉलिंग के तेज़ चलने और एल्बम व फोटो के जल्दी लोड होने का मज़ा लें।

Drive और उससे आगे के लिए मज़बूत नींव
Drive का ये रूपांतरण हमारी Mac, Windows, iOS, Android और वेब टीमों के ज्ञान को एक बेहतर इंजन में जोड़कर संभव हुआ: Drive SDK (software development kit)।
SDK कोड के बिल्डिंग ब्लॉक्स का एक पैकेज है जिसका इस्तेमाल डेवलपर अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे macOS, Linux, या Android) के लिए एप्लीकेशन बनाने में कर सकते हैं। Proton Drive SDK पे आना ऐसा था जैसे कार का इंजन निकालकर जेट इंजन लगा दिया गया हो। इससे हमें तेज़ Drive ऐप बनाने की ताकत मिलती है और हर प्लैटफॉर्म के लिए नई खासियतें और इंटीग्रेशन बनाना बहुत आसान हो जाता है।
SDK की मदद से हम Proton Drive में आपका डाटा सुरक्षित रखने वाले क्रिप्टोग्राफिक मॉडल को बेहतर कर सके, जिससे आपकी नई फ़ाइलों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया जाना 4 गुना तक तेज़ हो गया है, साथ ही iOS और Android पे बैटरी खपत और गर्मी भी कम हुई है। हम हमेशा चीज़ों को बेहतर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक चीज़ नहीं बदली: आपके डाटा तक आप और जिनसे आप शेयर करते हैं उनके अलावा कोई एक्सेस नहीं कर सकता, हम भी नहीं। ज़्यादा जानकारी के लिए Proton Drive क्रिप्टोग्राफी अपडेट देखें।
SDK Proton Drive को आपके बाकी Proton ऐप के ज़्यादा करीब ला रहा है और समय के साथ बाहरी टूल्स के लिए सुरक्षित फ़ाइल स्टोरेज और शेयरिंग के लिए Proton Drive का इस्तेमाल करना आसान बनाएगा। जैसे, Lumo में Proton Drive इंटीग्रेशन (हमारा प्राइवेसी-फर्स्ट AI असिस्टेंट(नई विंडो)) SDK पे चलता है। इससे आप अपने दस्तावेज़ों का Lumo में काम के तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही वो Proton Drive की शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं।
डेवलपर्स और बड़ी निजता कम्युनिटी के लिए SDK का प्रीव्यू GitHub(नई विंडो) पे उपलब्ध है, जिससे उस शेयर्ड इंजन को समझना और उस पे बनाना आसान होता है जो पूरे Proton Drive को संचालित करता है।
आगे क्या है
SDK पे हमारा काम जारी है। जैसे-जैसे ये नई खासियतें संचालित करता रहेगा, Proton Drive प्लैटफॉर्म के आर-पार एकरूप, Proton इकोसिस्टम में और गहराई से इंटीग्रेटेड और कम्युनिटी के लिए उस पे बनाने में आसान होगा — और आपकी फ़ाइलें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट रहेंगी। हम अभी कम्युनिटी की सबसे मांगी गई खासियतों में से एक पे भी जोर-शोर से काम कर रहे हैं: Linux के लिए Proton Drive क्लाइंट, जो शुरु से ही SDK का फ़ायदा उठाने के लिए बनाया गया है।
चाहे आप Proton Drive पे नए हों या शुरु से हमारे साथ हों, इसे आज़माने का ये बेहतरीन समय है। UserVoice(नई विंडो), Reddit(नई विंडो), या X(नई विंडो) पे अपने सुझाव शेयर करें और आगे क्या आने वाला है, उसे बनाने में मदद करें।

अभी तक Drive पे नहीं हैं? मुफ़्त Proton Drive खाता बनाएं और 5 जीबी मुफ़्त स्टोरेज पाएं।
इनमें से बहुत से सुधार Proton कम्युनिटी की वजह से संभव हुए: आपकी टेस्टिंग, सुझाव और सहायता हमें सबके लिए बेहतर निजी क्लाउड बनाने में मदद करती है। धन्यवाद!






