अब आपका ऑनलाइन डाटा सिर्फ विज्ञापनों के लिए ही नहीं, बल्कि AI को ट्रेन करने के लिए भी इस्तेमाल होता है। Google अपने AI मॉडल, जिनमें Gemini भी शामिल है, को ट्रेन करने के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल करता है, जिससे ये चिंता बढ़ी है कि क्या AI डाटा सुरक्षा कानूनों के अनुकूल है, और इसने AI को रेग्युलेट करने की यूरोप की व्यापक कोशिशों को और बल दिया है, खास तौर पे EU AI Act के ज़रिए।
Gmail में, Gemini आपके इंबॉक्स की सामग्री को एक्सेस करके AI ओवरव्यू बना सकता है (जैसे Search में AI ओवरव्यू), जवाब सुझा सकता है, संदेश ड्राफ्ट करने में मदद कर सकता है, और ईमेल व्यवस्थित कर सकता है। Android पे, Gemini डिफॉल्ट रूप से Docs जैसे Google Workspace ऐप से कनेक्ट होता है ताकि आपके दस्तावेज़ों से जानकारी लाए और प्रॉम्प्ट के जवाब दे। AI से बने जवाबों में दिखाई गई संवेदनशील सामग्री, जैसे मेडिकल रिपोर्ट, का इस्तेमाल AI मॉडल ट्रेन करने में हो सकता है।
लोग चिंतित हैं कि कंपनियां बिना उनकी सहमति के उनकी निजी फ़ाइलें और डाटा स्क्रैप कर रही हैं या सीधे-सीधे उनकी कॉपीराइट सामग्री चुरा रही हैं, जैसा कि FTC(नई विंडो) ने भी बताया है। आपके मन में ये सवाल आ सकता है कि आपकी कोई सामग्री सुरक्षित है भी या नहीं, जिसमें Google Docs में आपकी लिखाई और दूसरे ड्राफ्ट भी शामिल हैं।
Google की नीतियों के मुताबिक कंपनी Gemini से होने वाली बातचीत, कनेक्टेड ऐप, और उपयोगकर्ता सुझावों से जानकारी इकट्ठा करके अपनी सेवाएं बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। चूंकि Gemini Google Docs में शामिल है, इसलिए दस्तावेज़ के अंदर आपने जो सामग्री Gemini के साथ शेयर की, जैसे सारांश के लिए दिया गया टेक्स्ट, वो AI ट्रेनिंग के लिए पात्र हो सकती है। यही बात तब भी लागू होती है जब Google Drive किसी दूसरे Google ऐप से कनेक्ट हो और आप उस ऐप में Gemini से कोई Google Doc लाने या इस्तेमाल करने को कहें।
इस लेख में देखेंगे कि Gemini Google Docs की सामग्री को कैसे एक्सेस और प्रोसेस करता है, वो डाटा AI ट्रेनिंग में कब इस्तेमाल हो सकता है, और आप इसका एक्सेस कैसे सीमित कर सकते हैं या कोई ज़्यादा निजी विकल्प चुन सकते हैं।
- Google Docs Gemini जैसे AI का इस्तेमाल कैसे करता है
- क्या Google Docs AI को ट्रेन करता है?
- Google Docs में Gemini को बंद कैसे करें और AI स्क्रैपिंग कैसे सीमित करें
- Proton Docs के साथ अपने डाटा को AI ट्रेनिंग से सुरक्षित रखें
Google Docs Gemini जैसे AI का इस्तेमाल कैसे करता है
Google Docs काफी समय से मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करता आया है, ताकि वर्तनी सुझाव, वॉइस टाइपिंग, कमेंट के जवाब के सुझाव, और यहां तक कि दस्तावेज़ पूरे करने की सुविधा दे सके। इनमें से आखिरी खासियत, Smart Compose, सिर्फ काम या स्कूल के Google खातों के लिए उपलब्ध है। किसी Google Doc में Tools → Preferences पे क्लिक करके आप इन AI खासियतों को सक्षम या बंद कर सकते हैं।
लेकिन Gemini एक कहीं ज़्यादा गहरे इंटीग्रेशन की तरफ बढ़त है। मार्च 2026 से ये मौजूदा फ़ाइलों और ईमेल का इस्तेमाल करके पूरे दस्तावेज़ ड्राफ्ट कर सकता है, सेक्शन में बदलाव कर सकता है, और किसी दूसरे दस्तावेज़ की स्टाइल या फॉर्मैटिंग अपना सकता है। जुलाई से ये आसपास के दस्तावेज़ को संदर्भ के रूप में इस्तेमाल करके इमेज, डायग्राम, और इन्फोग्राफिक्स भी बना और बदल सकता है।
Android पे Google का Gemini ऐप डिफॉल्ट रूप से Google Docs समेत Google Workspace से कनेक्ट होता है। इससे वो बातचीत में सवालों के जवाब देने या सारांश बनाने के लिए आपके दस्तावेज़ों से जानकारी ला सकता है, यानी Gemini को आपकी स्टोर की गई सामग्री का एक्सेस मिल जाता है। पुराने Google Assistant की जगह Gemini ले चुका है, और सितंबर से वो ज़्यादातर फोन पे बंद हो जाएगा, जिससे ज़्यादातर लोगों के लिए Android के साथ Gemini का गहरा इंटीग्रेशन लगभग टालना मुश्किल हो जाएगा।
Gemini साफ तौर पे Google Docs के भविष्य का एक बड़ा हिस्सा है, और आप सोच रहे होंगे कि इसका आपके दस्तावेज़ों की जानकारी के लिए क्या मतलब है।
Google Document AI क्या है?
एक ज़रूरी बात साफ कर दें: Google एक Google Document AI भी देता है, जो बिल्कुल अलग तरह की AI खासियत है। इससे उपयोगकर्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके डाटा जल्दी निकाल सकते हैं, उसका सारांश बना सकते हैं, और बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ों और PDFs को प्रोसेस करने वाले दूसरे उबाऊ कामों को ऑटोमेट कर सकते हैं। Google खुद कहता है कि वो अपने Document AI मॉडल ट्रेन करने के लिए ग्राहकों का डाटा इस्तेमाल नहीं करता।
क्या Google Docs AI को ट्रेन करता है?
Google Docs हर दस्तावेज़ को अपने-आप AI ट्रेनिंग के लिए इकट्ठा नहीं करता, लेकिन जो सामग्री आपने सक्रिय रूप से Gemini के सामने रखी है, वो ट्रेनिंग के लिए पात्र हो सकती है, आपके खाते, अनुमतियों, और एक्टिविटी सेटिंग के हिसाब से:
- Google की व्यापक निजता नीति के मुताबिक कंपनी अपने AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने, और बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक जानकारी और Gemini जैसे टूल्स के साथ होने वाली बातचीत का इस्तेमाल करती है।
- इसके Gemini Apps Privacy Notice में भी कहा गया है कि Google की सेवाएं देने और बेहतर बनाने के लिए चैट, कनेक्टेड ऐप का डाटा, और सुझाव इकट्ठा किए जाते हैं।
- Google के Workspace हेल्प डॉक्यूमेंटेशन के मुताबिक वो आपका Workspace डाटा, जिसमें Docs, Drive, और Gmail शामिल हैं, Gemini या अपने दूसरे जेनरेटिव AI मॉडल ट्रेन करने या बेहतर बनाने के लिए “बिना अनुमति” इस्तेमाल नहीं करता।
Google का दावा है कि AI खासियतों का इस्तेमाल करते वक्त आपके दस्तावेज़ और डाटा Google Docs में सुरक्षित रहते हैं, और कहता है कि वो आपके दस्तावेज़ का कोई हिस्सा बाहर शेयर नहीं करता। दूसरी तरफ, Google Docs तीसरें-पार्टी एक्सटेंशन की अनुमति देता है, जिनकी अपनी निजता नीतियां होती हैं और जो आपका डाटा स्क्रैप या शेयर कर सकते हैं।
हमारे विस्तृत ओवरव्यू में आपको Google की निजता सेटिंग के बारे में वो सब कुछ मिलेगा जो जानना ज़रूरी है।
Gemini डिफॉल्ट रूप से आपके Google Docs कमेंट्स पढ़ता है
जुलाई 2026 से Gemini Google Docs के कमेंट्स पढ़ सकता है, थ्रेड का सारांश बना सकता है, अनसुलझी समस्याएं पहचान सकता है, आपकी तरफ से जवाब ड्राफ्ट कर सकता है, और रिव्यूअर के सुझावों के आधार पे बदलाव सुझा सकता है; आपकी मंज़ूरी के बिना वो कमेंट पोस्ट नहीं करता, जवाब नहीं भेजता, या दस्तावेज़ नहीं बदलता। ये पेड Workspace और Google AI प्लैन पे उपलब्ध है, और जहां Gemini for Workspace सक्षम है वहां डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है।
इसका मतलब है कि Gemini आपके संगठन के बाहर के लोगों के छोड़े हुए कमेंट्स भी प्रोसेस कर सकता है, जिनमें वो लोग भी शामिल हैं जो Gemini इस्तेमाल नहीं करते और शायद ये नहीं जानते या साफ तौर पे सहमति नहीं दी है कि उनके शब्दों को कोई AI सिस्टम स्कैन और प्रोसेस करे।
Google Docs में Gemini को बंद कैसे करें और AI स्क्रैपिंग कैसे सीमित करें
कोई यूनिवर्सल स्विच नहीं है जो Google Docs से हर AI खासियत हटा दे, इसलिए Gemini बंद करने का मतलब है कई सेटिंग को मिलाकर इस्तेमाल करना:
- किसी Google Doc में ऊपरी मेन्यू में Gemini पे क्लिक करें → बॉटम बार की पसंद → बंद करें। इससे आपके खाते के लिए Docs में Gemini बार/चैट पैनल हट जाएगा, लेकिन टेक्स्ट चुनने पे दिखने वाला Refine स्पार्कल आइकॉन इस तरीके से पूरी तरह हटाया नहीं जा सकता।
- Docs, Gmail, Drive, और अन्य जगहों पे Gemini को फीड करने वाली व्यापक स्मार्ट खासियतें बंद करने के लिए, Gmail → सेटिंग ⚙ → सभी सेटिंग देखें → सामान्य टैब → Workspace स्मार्ट खासियत सेटिंग संभालें पे जाएं, फिर Google Workspace में स्मार्ट खासियतें और दूसरे Google प्रोडक्ट्स में स्मार्ट खासियतें बंद कर दें।

- अगर आपका Google Workspace खाता किसी नियोक्ता या स्कूल से संभाला जाता है, तो Admin console के ज़रिए आपका एडमिन तय करता है कि Gemini उपलब्ध है या नहीं। आपकी निजी सेटिंग इसे शायद सिर्फ आंशिक रूप से ही बदल पाएं, इसलिए संगठन के स्तर पे Workspace के लिए Gemini अक्षम करवाने के लिए अपने एडमिन से संपर्क करें।
- दस्तावेज़ों को “लिंक वाला कोई भी देख या बदल सकता है” पे सेट न करें, क्योंकि इससे वो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो जाएंगे, यानी अगर सामग्री मिल जाए तो Google और दूसरी AI सेवाएं उसे AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप Google Docs में तीसरें-पार्टी एक्सटेंशन इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी अनुमतियां और निजता नीतियां देखें; जो गैरज़रूरी एक्सेस मांगते हों या जिनका इस्तेमाल अब नहीं करते, उन्हें हटा दें।
- अगर आप Gemini अक्षम नहीं कर सकते, तो संवेदनशील जानकारी के साथ उसका इस्तेमाल न करें, चाहे सीधे Google Docs में हो या किसी दूसरे कनेक्टेड Google ऐप के ज़रिए, जैसे Gemini से आपकी Drive का कोई दस्तावेज़ लाने या उसका सारांश बनाने को कहना।
इनमें से कोई भी सेटिंग Gemini से पहले से प्रोसेस हो चुकी चीज़ें नहीं मिटाती, और इससे आपके दस्तावेज़ों तक Google के असली एक्सेस में कोई बदलाव नहीं होता। इससे सिर्फ आपके इंटरफेस में Gemini की खासियतें दिखनी बंद हो जाती हैं।
AI और निजता के लिए नए हैं? हमारी AI गाइड देखें ताकि समझ सकें कि ये कैसे काम करता है, आपके बारे में क्या जान सकता है, और इसे ज़्यादा निजी तरीके से कैसे इस्तेमाल करें।
अगर आप पूरी तरह यकीन चाहते हैं कि आपका डाटा निजी है, तो एकमात्र पक्का समाधान है सभी Google सेवाओं का इस्तेमाल बंद करना। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन आपकी सामग्री को ऐसे से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। आपका डाटा स्टोर किया हुआ भी हो, तो आपकी साफ अनुमति के बिना उसे पढ़ा नहीं जा सकता या AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
Proton Docs के साथ अपने डाटा को AI ट्रेनिंग से सुरक्षित रखें
ज़्यादा निजी विकल्प के लिए Proton Docs इस्तेमाल करें, जो हमारा प्रोफेशनल्स के लिए ऑनलाइन दस्तावेज़ एडिटर है। आपके दस्तावेज़, फ़ाइल नाम, और दूसरा मेटाडाटा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है, यानी सिर्फ आप और आपके चुने हुए लोग ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं, Proton तक नहीं। आप दस्तावेज़ बना सकते हैं, बदल सकते हैं, शेयर कर सकते हैं, और उन पे मिलकर काम कर सकते हैं, इस भरोसे के साथ कि आपका डाटा मॉडल ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं होता।

Proton Docs में वो सारी खासियतें हैं जिनकी आप उम्मीद करते हैं, जिनसे आप ये कर सकते हैं:
- अपनी टीम के सदस्यों के लाइव कर्सर और उनके बदलाव रीयल टाइम में देखें
- कमेंट के साथ सुझाव इकट्ठा करें और आइडियाज शेयर करें
- अपने docs देखने या बदलने के लिए किसी को भी इनवाइट करें
- पुराने डॉक्यूमेंट वर्ज़न रीस्टोर करें — 10 साल तक
Proton Docs, Proton Drive का हिस्सा है, जो टीमों के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया क्लाउड स्टोरेज समाधान है।
और अगर आप निजता का त्याग किए बिना AI की सुविधा चाहते हैं, तो Lumo आज़माएं, हमारा टीमों के लिए निजी AI असिस्टेंट। Lumo आपकी बातचीत को ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है और उन्हें कभी AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करता, ताकि आप संवेदनशील जानकारी के साथ सुरक्षित रूप से काम कर सकें।






