फोल्डर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करना फ़ाइलों को सुरक्षित रखने का एक सरल लेकिन असरदार तरीका है। हो सकता है कि आप सोच रहे हों कि Google Drive में फोल्डर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट किया जा सकता है या नहीं। हम बताते हैं कि Google Drive कौन-कौन से एक्सेस कंट्रोल देता है और फ़ाइलें शेयर करते वक्त अपनी सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
Google Drive फोल्डर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कैसे करें
अफसोस कि Google Drive में किसी फोल्डर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट नहीं किया जा सकता। आप सबसे बेहतर ये कर सकते हैं कि परमिशन कंट्रोल सेट करें, जिनसे ये तय होता है कि कौन किसी फोल्डर को एक्सेस कर सकता है और कौन नहीं, या ज़्यादा सटीक कहें तो, कौन-कौन से ईमेल पते.
अगर आप किसी फोल्डर के ओनर हैं (यानी उसे बनाने वाले व्यक्ति), तो जिन्हें भी आपने एक्सेस की अनुमति दी है, वो अनुमति आप कभी भी हटा सकते हैं। इससे आपको कुछ हद तक कंट्रोल मिलता है, लेकिन फिर भी ये थोड़ा असुरक्षित महसूस हो सकता है, खासकर फोल्डर शेयर करते वक्त। आखिर, जब आप कोई फ़ाइल या फोल्डर शेयर करते हैं, तो ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सिर्फ इच्छित प्राप्तकर्ता ही उसे एक्सेस कर सके।
शेयर किए गए फोल्डर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करना
अगर आप किसी शेयर किए गए फोल्डर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, या अपनी शेयर की गई फ़ाइलों पे और ये तय करने पे कि उन्हें किसके साथ शेयर करें, असली कंट्रोल चाहते हैं, तो Proton Drive एक्सेस कंट्रोल को आसान बना देता है। हमने अपनी क्लाउड स्टोरेज सर्विस इसलिए बनाई है ताकि सब अपनी फ़ाइलें ऑनलाइन सुरक्षित रख सकें और उन्हें कहीं से भी एक्सेस कर सकें।
कई कारणों से Proton Drive क्लाउड स्टोरेज देने वाली कंपनियों में अनोखा है। सबसे ज़रूरी बात ये है कि हम आपकी फ़ाइलों और फोल्डरों को सुरक्षित रखने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, यानी आपकी फ़ाइलें और उनका मेटाडाटा हर वक्त एन्क्रिप्ट किया रहता है। इसका मतलब है कि आपकी शेयर की गई फ़ाइलें सिर्फ आप और इच्छित प्राप्तकर्ता ही देख सकते हैं, हम भी नहीं। Google Drive इस तरह की सुरक्षा नहीं देता।
इसके अलावा, जब आप फोल्डर शेयर करते हैं, तो हम एक्सेस कंट्रोल के काफी ज़्यादा विकल्प भी देते हैं। उदाहरण के लिए, ये तय करने की आज़ादी कि आप अपनी फ़ाइलें किसके साथ शेयर करें, और किसी भी वक्त एक्सेस वापस लेने की सुविधा के साथ-साथ, आप लिंकों पे समय खत्म होने की तारीखें भी सेट कर सकते हैं। सबसे ज़रूरी ये कि ज़्यादा सुरक्षा के लिए आप लिंकों को पासवर्ड से प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा की एक ऐसी परत जुड़ती है जो Google Drive और ज़्यादातर दूसरी क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज़ के पास बस नहीं होती.
Proton Drive का डॉक्यूमेंट एडिटर, Docs, आपको डॉक्यूमेंट बनाने और उन पे मिलकर काम करने की सुविधा देता है, इस भरोसे के साथ कि आपका डाटा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है। Google के मुकाबले, Proton Drive में Docs आपको इस फ़िक्र के बिना कि आपकी जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है, आज़ादी से लिखने देता है।
हम ये सब इसलिए कर सकते हैं क्योंकि हम Google की तरह नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों को सबसे पहले रखते हैं। जहां बड़ी टेक कंपनियां सर्वेलांस पूंजीवादी बिज़नेस मॉडल पे टिकी हैं, वहीं हमें पूरी तरह आपसे, यानी Proton कम्युनिटी से, सहायता मिलती है। इसीलिए हम ऐसी खासियतें और सर्विसेज़ देने पे ध्यान दे सकते हैं जो आपको अपनी जानकारी सुरक्षित रखने में मदद करती हैं, न कि चुपके-चुपके उसे इकट्ठा करने के तरीके ढूंढने पे।
अगर आप एक सुरक्षित Google Drive विकल्प पे आने के लिए तैयार हैं, तो हम मुफ़्त में 5 जीबी तक का स्टोरेज देते हैं, ताकि कोई भी Proton Drive आज़मा सके। अगर किसी ऐसी कंपनी के साथ मुफ़्त निजी स्टोरेज, जो आपको सबसे पहले रखती है, आपको अपनाने लायक लगता है, तो आज ही खाता बनाएं। या फिर आप सिर्फ $1 में अपनी ज़िंदगी को deGoogle कर सकते हैं।






