सीमित समय के लिए, Proton Pass कुछ ऐसा पेश कर रहा है जो हमने पहले कभी पेश नहीं किया था: Proton Pass Plus और SimpleLogin प्रीमियम की लाइफटाइम एक्सेस। हर महीने या साल रिन्यू करने की जगह, अब आप $199 का एक बार का पेमेंट करके Proton Pass Plus और SimpleLogin की सभी प्रीमियम खासियतें हमेशा के लिए एन्जॉय कर सकते हैं.
ये सीमित ऑफर हमारी 2024 की साल के अंत की सेल का हिस्सा है, और इसे इसलिए डिज़ाइन किया गया है ताकि आपको सुकून मिले कि आपके पासवर्ड, संवेदनशील डाटा, और ऑनलाइन पहचान हमेशा सुरक्षित रहेंगी। Pass और SimpleLogin Lifetime सिर्फ 3 दिसंबर तक उपलब्ध है।
Pass Lifetime और SimpleLogin फ्री या पैसे वाले प्लैन वाले हर किसी के लिए उपलब्ध है, जैसे Pass Plus, Mail Plus, VPN Plus, Drive Plus, Pass Family, Proton Unlimited, वग़ैरह। अगर आप फिलहाल किसी बिज़नेस प्लैन पे सब्सक्राइब हैं, तो ये ऑफर आपके लिए उपलब्ध नहीं है। पात्रता की पूरी जानकारी के लिए, कृपया हमारा सहायता लेख देखें।
हमारी सभी बेहतरीन खासियतें ज़िंदगीभर के लिए पाएं
अगर आपने पहले कभी पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल किया है, तो आप जानते हैं कि ये आपके ऑनलाइन अनुभव को कितना बेहतर बनाता है। Proton Pass आपको एक क्लिक में यूनीक, सुरक्षित पासवर्ड जनरेट करने में मदद करता है, और फिर बाद में किसी भी डिवाइस या ब्राउज़र पे उन्हें ऑटोफिल करा सकता है। लॉगइन याद रखने की झंझट नहीं, और पासवर्ड रीसेट करना बेहद आसान है.
हमारा Pass Plus प्लैन एक और भी ज़्यादा दमदार अनुभव देता है। Pass + SimpleLogin Lifetime के साथ, आपको Proton Pass और SimpleLogin की सभी मौजूदा और भविष्य की खासियतें मिलेंगी। SimpleLogin हमारी ईमेल नकली-नाम सर्विस है जो Pass में नकली-नाम देती है। इन खासियतों में शामिल हैं:
- कितने भी आइटम स्टोर करने की कोई सीमा नहीं — अनलिमिटेड नोट्स, बैंक कार्ड, और पहचान की जानकारी स्टोर करें ताकि आप एक क्लिक में किसी भी तरह का फॉर्म भर सकें।
- अनलिमिटेड hide-my-email नकली-नाम — खाता बनाते वक़्त या न्यूज़लेटर के लिए साइनअप करते वक़्त नकली-नाम जनरेट करके अपना असली ईमेल ट्रैकर और स्पैम से सुरक्षित रखें। Proton Pass उन चंद सर्विसों में से एक है जो इंटीग्रेटेड नकली-नाम देती हैं (ज़्यादातर को अलग सदस्यता खरीदनी पड़ती है)।
- नकली-नाम के लिए एडवांस सुविधाऐं — अपने नकली-नाम के लिए कस्टम डोमेन बनाएं, उन्हें अतिरिक्त मेलबॉक्स पे रूट करें, और यहां तक कि अपने नकली-नाम से ईमेल भी भेजें।
- इंटीग्रेटेड दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) — अपने सभी खातों पे आसानी से सुरक्षा की दूसरी परत जोड़ें और सुविधाजनक सुरक्षा के लिए वन-टाइम पासकोड तेज़ी से ऑटोफिल करें।
- डार्क वेब मॉनिटरिंग — आपको पता चल जाएगा अगर आपका डाटा किसी लीक में उजागर हुआ है, ताकि आप अपनी पहचान बचाने के लिए कदम उठा सकें।
- Proton Sentinel — हमारा एआई-संचालित खाता सुरक्षा प्रोग्राम अनधिकृत लॉगइन को रोकता है, चाहे हमलावरों के पास आपका पासवर्ड हो।
हम Proton Pass को नई खासियतों के साथ लगातार बेहतर बना रहे हैं। Pass + SimpleLogin Lifetime के साथ, आपको सभी नई प्रीमियम खासियतें अपने-आप फ्री में मिल जाती हैं.
सुकून के लिए एक बार का पेमेंट
अगर आप महीने या साल के रिन्यूअल से बचना चाहते हैं, तो हमने Pass + SimpleLogin Lifetime खास तौर पे इसलिए बनाया है ताकि आप अपने पासवर्ड मैनेजर की सदस्यता के चक्र से आज़ाद हो सकें। ये निजता और सुविधा की ज़िंदगीभर के लिए एक बार का निवेश है.
ये एक ऐड-ऑन की तरह भी काम करता है, यानी आपके पास Pass + SimpleLogin Lifetime हो सकता है और साथ में आप हमारी कोई भी दूसरी सर्विस ले सकते हैं, जैसे Mail Plus, VPN Plus, और भविष्य के कोई भी प्रोडक्ट और सर्विस.
Pass + SimpleLogin Lifetime के साथ 30-दिन की मनी-बैक गारंटी मिलती है, यानी आप इसे बिना किसी रिस्क के आज़मा सकते हैं। अगर ये ठीक नहीं लगे, तो उसी अवधि के भीतर पूरा रिफंड मांगने के लिए हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।
हमारे सहायता पेज पे Pass + SimpleLogin Lifetime ऑफर की जानकारी देखें।
इसे मिस न करें – Pass + SimpleLogin Lifetime लें
ये एक्सक्लूसिव ऑफर 3 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगा.






