Proton Pass + SimpleLogin Lifetime प्लैन
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass
Pass + SimpleLogin Lifetime एक एक्सक्लूसिव बंडल डील है, जो आपको $199 के एक बार के भुगतान पे Proton Pass Plus और SimpleLogin प्रीमियम का लाइफटाइम एक्सेस देती है।
- Pass + SimpleLogin Lifetime में क्या-क्या शामिल है?
- डील कैसे हासिल करें
- मेरी मौजूदा सदस्यता का क्या होगा?
- क्या Pass + SimpleLogin Lifetime रद्द किया जा सकता है?
- क्या इस डील को अन्य छूट के साथ जोड़ा जा सकता है?
Pass + SimpleLogin Lifetime में क्या-क्या शामिल है?
आपको सारी Proton Pass Plus और SimpleLogin प्रीमियम(नई विंडो) खासियतों का एक्सेस मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:
- असीम लॉगइन और नोट्स
- असीम डिवाइस
- असीमित Hide-my-email नकलीनाम
- कस्टम डोमेन नकली-नाम
- नकली-नाम को कई मेलबॉक्स में रूट करें
- सुरक्षित लिंक और तिजोरी शेयरिंग
- डार्क वेब मॉनिटरिंग
- पासवर्ड हेल्थ अलर्ट
- Proton Sentinel ऐडवांस खाता सुरक्षा
- इंटीग्रेटेड 2-एफए
- पहचान प्रबंधन
- Proton Pass या SimpleLogin प्रीमियम की सारी भविष्य की खासियतें
SimpleLogin एक ईमेल नकली-नाम सेवा है, जिसकी मालिक Proton है। SimpleLogin के बारे में और जानें(नई विंडो)
डील कैसे हासिल करें
अगर आप Proton पे नए हैं
अभी Pass + SimpleLogin Lifetime लें
अगर आपके पास पहले से एक Proton खाता है
Pass + SimpleLogin Lifetime को किसी भी मुफ्त या पैसे वाली Proton सदस्यता में जोड़ा जा सकता है, सिवाय इसके कि आप किसी ग्रुप या बिज़नेस प्लैन के एडमिनिस्ट्रेटर हों।
आप पात्र हैं अगर आपके पास Proton Unlimited, Proton Duo, या Proton Visionary प्लैन की पैसे वाली सदस्यता है। हालांकि, अगर आप लाइफटाइम प्लैन और इनमें से कोई एक प्लैन, दोनों लेना चाहते हैं, तो आपको पहले लाइफटाइम प्लैन के लिए सब्सक्राइब करना होगा।
Pass + SimpleLogin Lifetime के लिए कौन पात्र है?
Pass + SimpleLogin Lifetime प्लैन सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए है, इसलिए आप Pass Family, Proton Family, Proton Duo, या किसी भी बिज़नेस प्लैन जैसे कई-यूज़र प्लैन से इस पे स्विच नहीं कर सकते।
हालांकि, किसी और के कई-यूज़र प्लैन का सदस्य होते हुए भी आप Pass + SimpleLogin Lifetime प्लैन रख सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने परिवार के Proton Family प्लैन का हिस्सा हो सकते हैं और साथ में अपना अलग Pass + SimpleLogin Lifetime प्लैन भी रख सकते हैं।
Pass + SimpleLogin Lifetime जोड़ने के लिए, Pass + SimpleLogin साइनअप पेज पे जाएं। आप अपनी खाता सेटिंग से भी अपग्रेड कर सकते हैं:
- account.proton.me/pass पे साइन इन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙️ → खाता)।

- साइडबार से सदस्यता चुनें, फिर सारे प्लान की तुलना करें पे क्लिक करें (आपका प्लान सेक्शन के ऊपर)

- लाइफटाइम टैब पे क्लिक करें और Pass + SimpleLogin चुनें।

पक्का करें कि आपकी मुद्रा CHF, USD, या EUR पे सेट है। यह प्लैन सिर्फ इन्हीं मुद्राओं में उपलब्ध है, और अगर कोई और मुद्रा चुनी गई है तो यह नहीं दिखेगा।
4. चेकआउट पे भुगतान तरीका चुनें और अपना भुगतान पूरा करने के लिए स्टेप्स फॉलो करें।
सब पूरा हुआ। Proton Pass या SimpleLogin के लिए आपको दोबारा कभी भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
इससे आपकी खाता जानकारी, या Pass में स्टोर की गई किसी भी मौजूदा तिजोरी या आइटम पर कोई असर नहीं पड़ता। आप सामान्य तरह से साइन इन करते रह सकते हैं और अपना डाटा एक्सेस कर सकते हैं।
मेरी मौजूदा सदस्यता का क्या होगा?
Proton Pass Plus: हम आपकी Plus सदस्यता रद्द कर देंगे और आपकी सदस्यता के बचे हुए समय के लिए आपको क्रेडिट देंगे। ये क्रेडिट आपके Pass + SimpleLogin लाइफटाइम प्लैन में तो नहीं लगेंगे, लेकिन आप इनका इस्तेमाल किसी भी अन्य Proton सेवा के लिए कर सकते हैं।
अन्य पैसे वाले प्लान: आपके मौजूदा प्लैन में कुछ नहीं बदलेगा। आपकी सदस्यता सामान्य तरह से जारी रहेगी और ऑटो-रीन्यू होती रहेगी।
क्या Pass + SimpleLogin Lifetime रद्द किया जा सकता है?
इस प्लैन में 30-दिन की मनी-बैक गारंटी है, इसलिए आप पहले 30 दिनों के भीतर किसी भी समय रद्द करके रिफंड ले सकते हैं।
हर खाता Pass + SimpleLogin लाइफटाइम ऑफर सिर्फ एक बार खरीद सकता है, इसलिए अगर आप रद्द करते हैं, तो दोबारा यह डील नहीं मिल पाएगी।
30 दिनों के बाद रद्द करने का कोई तरीका नहीं है। यह प्लैन हमेशा के लिए चलता है, बिना किसी रीन्यूअल के।
क्या इसे किसी अन्य छूट के साथ जोड़ा जा सकता है?
इस ऑफर को किसी अन्य छूट, ऑफर या प्रमोशन के साथ जोड़ा नहीं जा सकता।