10,000 लोग एक सार्वजनिक जन-सहयोग अभियान के ज़रिए Proton लॉन्च करने के लिए एकजुट हुए थे, अब लगभग नौ साल हो चुके हैं। आज, जब हम 100 मिलियन Proton खातों का एक और मील का पत्थर पार कर चुके हैं, हम अब तक के सफर और भविष्य के लिए Proton के वादे पर एक पल गौर करना चाहते हैं।
जब हमने 2014 में CERN के कैफ़ेटेरिया में पहली बार Proton बनाया और Proton Mail, दुनिया की पहली शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई ईमेल सेवा लॉन्च की, तब ऑनलाइन निजता की उपयोगिता और टिकाऊपन पर बहुत शक थे। इसी नज़रिए से, शायद हम Proton की ऐतिहासिक जन-सहयोग सफलता को उस पल के रूप में देख सकते हैं जब पहिया पलटना शुरु हुआ।
नौ साल एक लंबा समय है, खासकर टेक की दुनिया में, और इससे Proton एक टिके हुए ब्रांड की तरह साबित हुआ है। हम इतनी दूर तक आए हैं, इसकी असली वजह समुदाय है। आपके हौसले, आपकी राय, और यहां तक कि आपकी आलोचनाओं के ज़रिए Proton समुदाय ने हमें ऊंचे स्टैंडर्ड पर रखा है, और इसी वजह से Proton की सेवाएं आज बेहतर हैं। हालांकि ये हमेशा आसान नहीं रहा, लेकिन इसने हमें मज़बूत और ज़्यादा लचीला बनाया है।
दुनिया के रुझानों ने भी अपनी भूमिका निभाई है। आज दुनिया निगरानी और नियंत्रण पर बने Big Tech के बिज़नेस मॉडल से पहले से ज़्यादा शक्क है, जिससे Proton जैसे विकल्पों की ज़रूरत पैदा हो रही है जो ताक़त लोगों के हाथ में लौटाते हैं। यूक्रेन में संघर्ष की शुरुआत में, सिर्फ कुछ दिनों में Proton VPN पर साइनअप हमारे औसत से 9,000% बढ़ गए। इसी तरह, पिछले अक्टूबर में ईरान के प्रदर्शनों ने Proton VPN की मांग को बहुत बढ़ा दिया क्योंकि उपयोगकर्ता ऑनलाइन पाबंदियों से बचने की कोशिश कर रहे थे, और साइनअप औसत से 5,000% की चोटी पर पहुंच गए। दुनिया भर में, उन जगहों पे जहां हमें सबसे कम उम्मीद होती है, लोग आज़ादी पे हमला होने पर Proton की सेवाओं का सहारा लेते हैं।
2014 में हमारे साथ मिलकर शुरु किए गए इस प्रयोग की सफलता ने साबित किया है कि इंटरनेट पे कंपनियों के काम करने का एक दूसरा तरीका भी है। आपने ये साबित करने में मदद की है कि लोग ऑनलाइन सेवाओं के लिए पैसे देने को तैयार हैं, अगर वो सेवाएं आपके साथ व्यक्ति की तरह पेश आएं, प्रोडक्ट की तरह नहीं। इसके इंटरनेट के भविष्य के लिए शायद अपरिवर्तनीय परिणाम हुए हैं।
आगे देखें तो, कई बदलाव आ रहे हैं। आपके सुझावों और सहायता ने हमें Proton इकोसिस्टम में वो सेवाएं और खासियतें जोड़ने के लिए सक्षम किया है जो आप चाहते हैं, जिससे हम और ज़्यादा निजी जानकारी की सुरक्षा कर पा रहे हैं। हमने Proton Mail, Proton VPN, और Proton Calendar के साथ शुरुआत की, और अब हम Proton Drive को भी इसी सफर पे ला रहे हैं। Proton Drive की उम्मीद करें कि वे हमारी दूसरी सेवाओं की तरह विकसित और बढ़ते रहेंगे, और आखिर में उन सेवाओं की क्षमताओं से मेल खाने का लक्ष्य रखते हैं जिनमें एन्क्रिप्शन नहीं है।
आपके सुझावों की वजह से हम सीख रहे हैं और सेवाओं को बहुत तेज़ रफ़्तार से विकसित करने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हम निजता-पहले दर्शन के साथ और सेवाएं बनाते रहेंगे, और Proton का निजता इकोसिस्टम बढ़ता रहेगा ताकि हम समुदाय के लिए और भी ज़्यादा मूल्य बना सकें।

शायद ज़्यादा खास बात ये है कि क्या नहीं बदल रहा। हम हमेशा अपनी सेवाएं मुफ़्त में देंगे क्योंकि हर किसी को निजता का हक़ है। हम अपनी सेवाओं को हमेशा ओपन सोर्स भी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि भरोसा कमाया जाता है, बख़्शा नहीं जाता, और आपका भरोसा कमाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि हम आपको पूरी तरह दिखाएं कि हमारी सेवा कैसे काम करती है। और Proton खुद स्वतंत्र, तटस्थ, और सिर्फ हमारे समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करने पे केंद्रित बना रहेगा। आपकी लगातार सहायता का मतलब है कि Proton वेंचर कैपिटल निवेश पे निर्भर नहीं है, और हम सिर्फ Proton समुदाय को जवाबदेह हैं। और हालांकि Proton के प्रोडक्ट और सेवाएं बढ़ी हैं, हमें गर्व है कि नौ साल में हमने कभी कीमत नहीं बढ़ाई, और हमें उम्मीद है कि तेज़ महंगाई के बावजूद ऐसा ही रहेगा।
इंटरनेट एक मोड़ पे खड़ा है, और हालांकि अभी बहुत काम बाकी है, लगता है भविष्य का इंटरनेट ऐसा होगा जहां आपकी निजता का सम्मान होगा। ये सिर्फ Proton समुदाय के काम और सहायता की वजह से मुमकिन है, इसलिए जैसे हम साथ मिलकर कल के इंटरनेट की तरफ बढ़ रहे हैं, अपने कमेंट और सुझाव (और आलोचनाएं) भेजते रहें।
हर किसी को मुफ़्त, खुला, और निजी इंटरनेट हक़ है, और हम इसे हक़ीक़त बनाने के लिए आपके साथ काम करने को तैयार हैं।






