साल 2014 में Proton Mail को एक वेब ऐप के रूप में पेश किया गया था, जिसने ईमेल की निजता के बारे में हमारी सोच को बदल दिया।
आज हम सुरक्षित संचार की संभावनाओं को बढ़ाते हुए Proton Mail डेस्कटॉप ऐप लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। अब कोई भी नया Windows और macOS के लिए Proton Mail डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल कर सकता है, और Linux का वर्ज़न बीटा में उपलब्ध है।
ये नई सुविधाएं हमारी मौजूदा वेब और मोबाइल एप्लीकेशन के साथ मिलकर ये सुनिश्चित करती हैं कि आप वेब ब्राउज़र तक सीमित हुए बिना सभी डिवाइस पे अपने ईमेल को निजी रख सकें।
आप ऐप को अभी ले सकते हैं। और अगर आप Proton के मुफ्त प्लैन पे हैं, तो शुरुआत करने के लिए आपको 14 दिन का मुफ्त ट्रायल मिलेगा
एक तेज़ और केंद्रित ईमेल अनुभव
Proton में हम मानते हैं कि आपको अपनी निजता में छेड़छाड़ हुए बिना अपना ईमेल जिस तरह से चाहें, उस तरह एक्सेस करने में सक्षम होना चाहिए। अगर आप Outlook इस्तेमाल करते हैं, तो आपका डाटा संभावित रूप से Microsoft के 801 बाहरी पार्टनर्स के साथ शेयर होता है। या अगर आप अपने ईमेल Chrome से एक्सेस करना पसंद करते हैं, तो आपका ब्राउज़िंग इतिहास विज्ञापनदाताओं तक पहुंच सकता है या आपके डाटा का इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण ब्राउज़र एक्सटेंशन कर सकते हैं।
निजता की चिंताओं के अलावा, ब्राउज़र से अपना ईमेल एक्सेस करने पे मौजूदा काम पे ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। आप अपने ब्राउज़र का इस्तेमाल ईमेल से कहीं ज़्यादा कामों के लिए करते हैं, इसलिए सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, और भी बहुत कुछ के लिए खुले टैब के बीच नया संदेश या रिमाइंडर मिस करना आसान है। इसे ध्यान में रखते हुए, हम आपको सबसे अच्छा ईमेल अनुभव देना चाहते थे, जो सिर्फ सुरक्षित ही नहीं, बल्कि बिना ध्यान भटकाने वाला भी हो।
नए Proton Mail डेस्कटॉप ऐप्स के साथ आपको एक समर्पित ईमेल अनुभव मिलता है, जिससे आप हमारे वेब ऐप की सभी प्रोडक्टिविटी इनोवेशन का आनंद ले सकते हैं, और अपने ईमेल और कार्यक्रम तेज़ी से देख सकते हैं, बिना उन संभावित ध्यान-भंगों के जो ब्राउज़र खोलते ही उभर आते हैं। और बिल्कुल, आपकी निजता हर समय सुरक्षित रहती है।

Proton Mail के डेस्कटॉप ऐप्स आपके डिवाइस पे काम करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए हैं, यानी ये अपनी थीम आपके डेस्कटॉप के लाइट या डार्क मोड के साथ सिंक कर सकते हैं, सूचनाएं नेटिव तरीके से दिखा सकते हैं, और मेल और कैलेंडर के बीच तुरंत स्विच करने की सुविधा दे सकते हैं। इन सब नई सुविधाओं के बावजूद, हमारे डेस्कटॉप ऐप्स अब भी पहचाने जाने लायक Proton ही हैं। जिन लोगों ने पहले हमारा वेब ऐप इस्तेमाल किया है, वे तुरंत घर जैसा महसूस करेंगे।
अगर आप अभी Proton इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो चाहे आप फिलहाल किसी भी ईमेल सर्विस के साथ हों, स्विच करना आसान है। हमारा Easy Switch टूल Proton Mail ऐप से ही एक्सेस किया जा सकता है, जिसके ज़रिए आप Outlook या Gmail से अपने संदेश आयात कर सकते हैं, Gmail पे मिलने वाले किसी भी नए संदेश को फॉरवर्ड कर सकते हैं, और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
नया ऐप, वही विश्वसनीय Proton सुरक्षा
नया Proton Mail डेस्कटॉप ऐप हमारे वेब एप्लीकेशन के लिए बनाए गए एक दशक के सुरक्षा सुधारों की विरासत लेकर आया है। इसका मतलब है कि Windows और macOS के लिए Proton Mail कई प्रमुख खासियतों के साथ सुरक्षा और निजता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनाए रखता है: ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन, ट्रैकर और फिशिंग प्रयासों से सुरक्षा, और हमारा हाई-सिक्योरिटी खाता सुरक्षा प्रोग्राम, Proton Sentinel।
ईमेल और कैलेंडर के लिए अपने ब्राउज़र से अलग ऐप इस्तेमाल करने की सुविधा से अतिरिक्त सुरक्षा लाभ मिलते हैं, जैसे अपने ईमेल या कार्यक्रमों को धोखेबाज़ ब्राउज़र एक्सटेंशन से बचाना और अपने ब्राउज़र पे निर्भर हुए बिना ऑटोमैटिक रूप से अपडेट करें की सुविधा।

अब हम आपको नई खासियतें Windows, Linux (अभी बीटा में), macOS, और हमारे वेब ऐप पे एक साथ दे सकते हैं, जिसकी शुरुआत नए Security Center से होती है। ये आपको Proton Mail वेब और डेस्कटॉप ऐप्स से अपनी पहचान बचाने के लिए आसानी से hide-my-email नकली-नाम बनाने देता है।
आज ही Proton Mail डेस्कटॉप ऐप लें
अब कोई भी हमारा समर्पित डेस्कटॉप ऐप Windows और macOS पे आज़मा सकता है। अगर आपके पास मुफ्त Proton Mail प्लैन है, तो आप इसे 14 दिन तक मुफ्त में आज़मा सकते हैं। Linux ऐप भी बीटा में नीचे दिए गए लिंक पे उपलब्ध है।
जैसा हमेशा रहता है, कृपया हमें बताएं कि आपको कैसा लगा और आगे आप क्या देखना चाहें। डेस्कटॉप ईमेल ऐप Proton कम्युनिटी की सबसे ज़्यादा मांगी गई चीज़ों में से एक रहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा और हम आपके सुझावों का इंतज़ार करेंगे।






