Proton Pass अपना नया Windows ऐप लॉन्च कर रहा है, जिससे आप अपने डेस्कटॉप से हमारे पासवर्ड मैनेजर को एक्सेस कर सकते हैं। हमारे कम्युनिटी की सबसे ज़्यादा मांगी गई खासियतों में से एक होने के नाते, ये आज से सबके लिए उपलब्ध है।
Proton Pass हमारी उस कोशिश का केंद्र है जिसका मकसद आपकी ऑनलाइन पहचान पे आपका कंट्रोल वापस दिलाना है। पासवर्ड संभालने के अलावा, Pass hide-my-email नकली-नाम भी देता है ताकि ये सुनिश्चित हो कि आपका असली ईमेल पता सिर्फ आप ही शेयर कर सकते हैं, और सभी खातों का सुरक्षा स्तर बढ़ाने के लिए एक बिल्ट-इन 2-एफए ऑथेंटिकेटर भी देता है।
हम ये भी समझते हैं कि कोई टूल तभी असरदार होता है जब लोग उसे इस्तेमाल करें, इसीलिए हम एक्सेसिबिलिटी और इस्तेमाल में आसानी पे इतना ध्यान देते हैं। ऑफलाइन सहायता और सराही गई उपयोगकर्ता इंटरफेस के साथ, Proton Pass Windows ऐप आपको एक और बेहतर अनुभव देगा।
ऑफलाइन होने पर भी अपने पासवर्ड को एक्सेस करें
अगर आपकी सदस्यता में Pass की प्रीमियम खासियतें शामिल हैं, तो आप ऑफलाइन मोड चालू कर सकते हैं। ये तब खास तौर पे काम का है जब आप सफर पर हों या इंटरनेट उपलब्ध न हो या स्थिर न हो। सेटिंग में इसे सक्षम करके, सिर्फ एक क्लिक से, आप ऑफलाइन मोड चालू कर सकते हैं।

ऑफलाइन मोड Argon2 एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है, जिसे ब्रूट-फोर्स हमलों का डटकर सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका मतलब है कि इंटरनेट एक्सेस हो या न हो, आपके पासवर्ड हमेशा उपलब्ध और सुरक्षित रहते हैं। और सभी Proton ऐप्स की तरह, Proton Pass Windows ऐप ओपन सोर्स है, इसलिए कोई भी कोड देख सकता है, जिससे हमें समस्याएं जल्दी ढूंढने और उन्हें हल करने में मदद मिलती है।
Proton Pass Windows ऐप आज ही पाएं
अगर आपके पास पहले से Proton खाता है, तो आप Proton Pass Windows ऐप आज ही डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास पैसे वाला प्लैन है, तो साइनइन करने के बाद ऑफलाइन मोड चालू हो जाता है।

सभी नए Proton रिलीज़ की तरह, हम आप पर, यानी कम्युनिटी पर, भरोसा करते हैं कि आप सुझाव दें कि हम अपने प्रोडक्ट्स को आपकी ज़रूरतों के हिसाब से और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
इन्वेस्टर या वेंचर कैपिटल की बजाय कम्युनिटी की सहायता पर निर्भर एक कंपनी के तौर पे, आपके बिना हमारा अस्तित्व नहीं होता। धन्यवाद। हमारा Windows ऐप सिर्फ पहला कदम है। हम जल्द ही macOS और Linux के लिए ऐप्स की घोषणा करेंगे।






