आखिरी अपडेट: 29 अप्रैल 2022, मुफ़्त @proton.me पता एक्टिवेट करने की डेडलाइन 8 जून तक बढ़ा दी गई है।
जब हमने 2014 में Proton Mail की शुरुआत की थी, तब हमें एहसास हुआ था कि हर किसी को अपनी निजता बचाने में मदद करने के सबसे अच्छे तरीकों में एक है, एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने को ज़्यादा से ज़्यादा आसान बनाना। इसमें आपको ऐसा ईमेल पता देना भी शामिल है, जिसे दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना आसान हो।
आज, हमें खुशी है कि हम proton.me की शुरुआत कर रहे हैं, ये एक अतिरिक्त ईमेल डोमेन है जिसका इस्तेमाल आप सुरक्षित तरीके से ईमेल भेजने और पाने के लिए कर सकते हैं। छोटा ईमेल डोमेन Proton 2022 सर्वे में सबसे ज़्यादा मांगी गई खासियतों में एक था, इसलिए हमें खुशी है कि हम ये विकल्प आपको दे पा रहे हैं।
अगर आपके पास Proton Mail खाता है, तो आप आने वाले दिनों में मुफ़्त @proton.me पता एक्टिवेट कर पाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आपका मौजूदा ईमेल पता john@protonmail.com है, तो आप john@proton.me एक्टिवेट कर सकते हैं। 8 जून तक, आपके यूज़रनेम से जुड़ा @proton.me पता मुफ़्त में एक्टिवेट किया जा सकता है। 8 जून के बाद भी, अगर आप Proton Mail के पेइंग सब्सक्राइबर हैं, तो आप अपना @proton.me पता एक्टिवेट कर सकते हैं। किसी भी हाल में, जब तक आप अपना खाता एक्टिव रखते हैं, आपका @proton.me पता अनिश्चित काल के लिए आपके लिए आरक्षित रहेगा।
अपना @proton.me पता एक्टिवेट करें
हमेशा की तरह, आप अपने मौजूदा Proton Mail पता(ओं) से मेल भेजते रह सकते हैं। आपका नया @proton.me पता आपके पतों की सीमा में नहीं गिना जाएगा।
@proton.me क्या है?
जैसे-जैसे ज़्यादा लोग अपनी निजता बचाने के लिए Proton Mail की ओर रुख कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि वे अपने डाटा पर खुद कंट्रोल रख सकें। हमने proton.me को एक अतिरिक्त डोमेन के तौर पे जोड़ा है, ताकि आपके पास कई सुरक्षित Proton Mail पते हो सकें और आप चुन सकें कि कौन-सा पता किसके साथ शेयर करना है।
हम ये मानते हैं कि @proton.me एक तरह से एक कोड जैसा है। आप अपने दोस्तों और परिवार से कह सकते हैं कि वे कोई संदेश या फ़ाइल “Proton me” करें, ताकि उन्हें पता हो कि वे जो भी भेजेंगे, वो Proton नेटवर्क पे एन्क्रिप्ट किया जाएगा और सिर्फ आप ही उसे पढ़ेंगे।
आप अपने नए @proton.me पते का इस्तेमाल ऑनलाइन खातों के लिए रजिस्टर करने, न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करने और दोस्तों व परिवार को निजी संदेश भेजने के लिए कर सकते हैं। आपके @proton.me पते पे भेजे गए सारे ईमेल पहले की तरह आपके इंबॉक्स में आएंगे।
अगर आप इससे भी छोटा ईमेल पता चाहते हैं, तो हमारा छोटा डोमेन @pm.me भी पेइंग सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है।
अपना @proton.me पता एक्टिवेट करना
i
आप अपने वेब ब्राउज़र पे अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करके अपना @proton.me पता एक्टिवेट कर सकते हैं। लॉगइन होने के बाद:
- ऊपर दाईं तरफ सेटिंग → सभी सेटिंग पे क्लिक करें और बाईं साइडबार में पहचान और पते चुनें।
- @proton.me सेक्शन के तहत अपना @proton.me पता एक्टिवेट करें।
- आप अपने @proton.me पते को मेल भेजने और पाने के लिए अपने डिफॉल्ट पते के तौर पे सेट कर सकते हैं।
अगर आप Proton Mail के पेइंग सब्सक्राइबर हैं, तो आप अतिरिक्त @proton.me पते भी बना सकते हैं।
अगर आप Proton Mail के लिए नए हैं और अपना @proton.me पता चाहते हैं, तो मुफ़्त Proton Mail खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो)।
Proton कम्युनिटी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। हम आपकी सहायता की कद्र करते हैं!







