Proton होमपेज

निष्क्रिय खाते

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
खाता मर्ज करें या मिटाएं

अगर आप Proton Free प्लैन पे हैं, तो खाते को मिटने से बचाने के लिए उसे सक्रिय रहना ज़रूरी है। खाता सक्रिय रखने के लिए, Proton में साइनइन करें और हमारी किसी एक सेवा को साल में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।

हमारी निष्क्रिय खाता नीति पैसे वाले प्लैन पे लागू नहीं होती। अगर आपके पास पैसे वाली सदस्यता है, तो निष्क्रियता की वजह से हम कभी भी आपका खाता मिटा नहीं देंगे।

अपना खाता सक्रिय कैसे रखें

अपने Proton खाते में साइनइन करें और साल में कम से कम एक बार इसे इस्तेमाल करें

  • आप अपने खाते से जुड़े किसी भी ईमेल पते के इस्तेमाल से, किसी भी वेब, मोबाइल या डेस्कटॉप ऐप पे, किसी भी Proton सेवा में साइनइन कर सकते हैं।
  • कोई साधारण कार्य करें, जैसे ईमेल खोलें, फ़ाइल देखें या VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

इससे आपका खाता, डाटा और सभी जुड़े पते सक्रिय रहेंगे।

अगर 12 महीने से ज़्यादा समय तक निष्क्रिय रहें, तो आपका खाता मिट सकता है

खाते के मिटने का शेड्यूल होने से 30 दिन, 15 दिन और 7 दिन पहले हम आपको रिमाइंडर ईमेल भेजेंगे।

अगर आपने अपना खाता 9 अप्रैल 2024 से पहले बनाया है, तो 12 महीने की जगह आपको 24 महीने की ग्रेस पीरियड मिलती है। ये एक्सटेंडेड ग्रेस पीरियड 9 अप्रैल 2026 से लागू नहीं रहेगा।

अगर आपका खाता मिट जाए

इसके साथ जुड़ा सारा डाटा हमारे नियम और शर्तें के मुताबिक हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। इसमें ईमेल, संपर्क, कैलेंडर, पासवर्ड और फ़ाइलें शामिल हैं।

क्या मिटने के बाद अपना ईमेल पता रिकवर किया जा सकता है?

ज़्यादातर मामलों में, नहीं। मिटाए गए ईमेल पते आमतौर पर रिकवर नहीं किए जा सकते और ना ही किसी नए खाते को असाइन किए जा सकते हैं। इससे प्रतिरूपण की कोशिशों को रोकने में सहायता मिलती है, या अलग-अलग खातों पे एक ही यूज़रनेम के होने से बचाव होता है (उदाहरण के लिए, eric.norbert@proton.me और eric.norbert@protonmail.com)।

दुर्लभ मामलों में, हम किसी पते को फिर से असाइन कर पाएंगे, अगर हम पक्का कर सकें कि इससे इनमें से कोई समस्या पैदा नहीं होगी।

क्या होगा अगर साल में एक बार साइनइन करना संभव ना हो?

हम समझते हैं कि ज़िंदगी में कभी-कभी ऐसा होता है। अगर लगता है कि आप साल में कम से कम एक बार साइनइन नहीं कर पाएंगे, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें और हम मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me