Proton होमपेज

अपना Proton खाता कैसे मिटाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
खाता मर्ज करें या मिटाएं

जब आप अपना Proton खाता मिटा दें, तो उसे रिकवर करने का कोई तरीका नहीं होता। आपका खाता और उसका सारा डाटा हमारे सिस्टम से हमेशा के लिए मिटा दिया जाता है।

अपना खाता मिटाने से पहले जानने वाली बातें

अपना खाता मिटाने से सारी Proton सेवाएं प्रभावित होती हैं

आपका खाता Proton Mail, Proton Calendar, Proton VPN, Proton Pass, Proton Drive और आपके इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी दूसरी Proton सेवा से मिटा दिया जाएगा।

हम यूज़रनेम दोबारा इस्तेमाल नहीं करते

अगर आप अपना खाता मिटा दें, तो आपका यूज़रनेम कोई और इस्तेमाल नहीं कर सकता और न ही आप उसे भविष्य में बनाए जाने वाले किसी नए खाते के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका मतलब ये भी है कि अपना खाता मिटाने से आप अपना ईमेल डोमेन नहीं बदल सकते (उदाहरण के लिए, @protonmail.com से @proton.me)। ऐसा आप पेड Proton Mail प्लैन पे अपग्रेड करके कर सकते हैं।

अगर आप अपने खाते को किसी दूसरे खाते के साथ जोड़ना चाहते हैं

Proton खातों को मर्ज करने के बारे में हमारी गाइड देखें।

अपना Proton खाता कैसे मिटाएं

आप किसी भी Proton वेब ऐप पे अपना खाता मिटा सकते हैं। ध्यान रखें कि ये सिर्फ वेब ऐप या डेस्कटॉप ऐप के ज़रिए ही किया जा सकता है।

1. account.proton.me पे अपने खाते में साइनइन करें। सेटिंग → सभी सेटिंग पे जाएं।

2. साइडबार से खाता और पासवर्ड चुनें। खाता मिटाएँ तक स्क्रॉल करें, फिर अपने खाते को नष्ट करें बटन पे क्लिक करें।

3. छोड़ने की वजह बताएं, फिर जारी रखें चुनें।

4. चेतावनी पढ़ें। अगर आप पक्के तौर पे जारी रखना चाहते हैं, तो हां, मुझे ये खाता और इसका सारा डाटा हमेशा के लिए मिटाना है पे टिक करें, फिर खाता मिटाएँ पे क्लिक करें।

Proton VPN(नई विंडो), Proton Drive और Proton Calendar समेत आप सारे Proton ऐप का एक्सेस खो देंगे।

5. हो सकता है कि आपसे सत्यापन कराया जाए। जारी रखने के लिए अपना Proton खाता पासवर्ड दर्ज करें। (अगर आपने दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम किया है, तो आपको एक 2-एफए कोड भी दर्ज करना होगा)।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me