आप अपनी ज़िंदगी के ज़रूरी पल अपने Proton खाते में रखते हैं। चाहे वो Proton Mail में मिले बैंक स्टेटमेंट हों, Proton Drive में स्टोर की गई तस्वीरें हों, या Proton Calendar में सेटअप किए गए कार्यक्रम, आपका डाटा सुरक्षा का हकदार है।
आज हम आपके खाते को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और सबसे सुरक्षित तरीका पेश करने के लिए खुश हैं: सुरक्षा चाबियां, जिन्हें हार्डवेयर चाबियां या दो-फैक्टर सत्यापन चाबियां (2-एफए चाबियां) भी कहा जाता है। अब आप वेब पे किसी हार्डवेयर चाबी, जैसे YubiKey, के ज़रिए अपने Proton खाते में साइनइन कर सकते हैं, बशर्ते वो U2F या FIDO2 स्टैंडर्ड के मुताबिक हो।
सुरक्षा चाबियां क्या हैं
क्या आपने कभी किसी ऑनलाइन खाते में साइनइन किया है और आपसे आपके मोबाइल डिवाइस पे भेजे गए छह अंकों के कोड से अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कहा गया है? वो दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) है। 2-एफए सक्षम करना आपके Proton खाते की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है, क्योंकि 2-एफए के साथ हमलावर के पास आपका पासवर्ड होने पर भी वो आपके मोबाइल डिवाइस तक एक्सेस किए बिना आपके खाते में साइनइन नहीं कर सकता।
सुरक्षा चाबियां 2-एफए का एक और रूप हैं। ये आपको किसी खाते, ऐप, या डिवाइस में लॉगइन करते वक़्त अपनी पहचान साबित करने में मदद करती हैं। अगर आप 2-एफए चाबी इस्तेमाल करने का विकल्प चुनते हैं, तो हर बार अपने Proton खाते में साइनइन करते वक़्त आपसे अपनी चाबी लगाने के लिए कहा जाएगा।

सुरक्षा चाबी क्यों इस्तेमाल करें
Proton में हम समय-संवेदनशील सत्यापन कोड (TOTP) के ज़रिए 2-एफए का सहायता करते हैं, जिन्हें आपके मोबाइल डिवाइस पे इंस्टॉल किए गए ऑथेंटिकेटर ऐप से जनरेट किया जाता है। हम TOTP इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ये टेक्स्ट संदेशों वाले 2-एफए से ज़्यादा सुरक्षित है, जो SIM-स्वैपिंग हमलों के शिकार हो सकते हैं।
हालांकि, TOTP का इस्तेमाल असुविधाजनक हो सकता है क्योंकि इसमें कम समय में एक कोड दर्ज करना होता है। हार्डवेयर चाबी होने से ये झंझट खत्म हो जाता है। हार्डवेयर चाबियां एक “स्वामित्व फैक्टर” भी हैं, जो साबित करता है कि आपके पास भौतिक रूप से वो चाबी है जिसका इस्तेमाल आपके खाते का सत्यापन करने के लिए होता है। अपनी भौतिक प्रकृति की वजह से हार्डवेयर चाबियां 2-एफए के सबसे सुरक्षित रूपों में से एक हैं।
ये सुविधाजनक और इस्तेमाल करने में आसान भी हैं। पहचान सत्यापित करने के लिए कहे जाने पर आपको बस अपनी चाबी कंप्यूटर में लगानी होती है। आपके डिवाइस के हिसाब से, आप Apple के Touch ID या Windows Hello जैसे बायोमेट्रिक्स से अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए उसकी बिल्ट-इन सुरक्षा चाबी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानें अपने Proton खाते के साथ सुरक्षा चाबी कैसे सेटअप करें
जैसे-जैसे हम अपने private-by-default इकोसिस्टम को और बढ़ाते जा रहे हैं, हम सभी Proton प्लैटफॉर्म पे सुरक्षा चाबियों के लिए सहायता जोड़ेंगे, जिनमें हमारे डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप शामिल हैं।
आपकी सहायता के लिए धन्यवाद, और हम आने वाले महीनों में और भी ज़्यादा privacy-first खासियतें पेश करने के लिए उत्सुक हैं।






