निजता एक मानवाधिकार है, इसीलिए Proton अपनी सारी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराता है। हम मानते हैं कि हर कोई अपनी बात कह पाए और अपने डाटा के बारे में चुनाव कर पाए, चाहे वो कहीं भी रहता हो या उसकी भुगतान क्षमता जो भी हो।
दुर्भाग्य से, निजता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार को सीमित करने की कोशिश करने वाली अधिनायकवादी सरकारें अक्सर Proton Mail(नई विंडो) को ब्लॉक करने की कोशिश करती हैं। ऐसा Turkey, Belarus, और Russia में हो चुका है।
अक्सर, आप इन इंटरनेट ब्लॉक को बायपास करने के लिए Proton VPN,(नई विंडो) हमारी मुफ्त, no-logs, ओपन-सोर्स VPN सेवा, का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्नत और लगातार जारी इंटरनेट सेंसरशिप के सामने Tor सबसे प्रभावी समाधानों में से एक बना रहता है।
Proton अब एक Green Onion Member बन गया है
Tor का काम हमारे उस दृष्टिकोण से घनिष्ठ रूप से मेल खाता है कि एक बेहतर इंटरनेट बनाना जहां निजता डिफॉल्ट हो। दरअसल, Tor Project(नई विंडो), वो संगठन जिसने Tor Browser विकसित किया और Tor नेटवर्क को संभालता है, ने 2017 में Proton Mail की पहली अनियन साइट (Tor नेटवर्क पे वेबसाइटों को “अनियन साइट” कहा जाता है क्योंकि .onion Tor नेटवर्क पे इस्तेमाल होने वाला टॉप-लेवल डोमेन है) लॉन्च करने में हमारी मदद की थी।
बदकिस्मती से, ज़्यादा से ज़्यादा सरकारें अपने नागरिकों को कंट्रोल करने के लिए इंटरनेट सेंसरशिप या शटडाउन का सहारा ले रही हैं। इससे Tor, जो अनाम ब्राउज़िंग और उन्नत इंटरनेट ब्लॉक को बायपास करने की क्षमता रखता है, सेंसरशिप से लड़ने का एक ज़रूरी हथियार बन गया है। इसीलिए हमें खुशी है कि Proton अब Green Onion Member(नई विंडो) के तौर पे Tor के विकास में सहायता करता है। इससे हमें Tor Project टीम के साथ मिलकर काम करने और Tor पे Proton वेब ऐप्स पे आपके अनुभव को बेहतर करने का मौका मिलेगा।
अपडेट हुए Tor साइट से Proton Mail, Proton Calendar, और Proton Drive का एक्सेस करें
इस सहयोग के हिस्से के तौर पे, हमने Proton Mail साइट पे एक बड़ा अपडेट लागू किया है, और Proton Calendar और Proton Drive की Tor साइटें जोड़ी हैं। Tor की बेहतर निजता सुरक्षा का फायदा पाते हुए आपको एक नए सिरे से डिज़ाइन किया गया और आसानी से इस्तेमाल होने वाला इंबॉक्स, कैलेंडर, और फ़ाइल स्टोरेज मिलेगा।
ज़्यादा महत्वपूर्ण बात, अब आप हमारी अनियन साइट पे सीधे अपने Proton खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं, जिससे किसी के लिए भी सेंसरशिप को बायपास करने और Proton खाता सेटअप करना और आसान हो जाता है।
Proton Tor साइट के नए अपडेट के साथ, आप Tor पे Proton Mail(नई विंडो), Proton Calendar(नई विंडो), और Proton Drive(नई विंडो) को हमारी आम वेब ऐप्स की तरह ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानें कि Proton Mail Tor साइट का एक्सेस कैसे करें

हालांकि गुमनामी का ये स्तर हर किसी के लिए ज़रूरी नहीं है, लेकिन ये उन लोगों के लिए ज़िंदगी की रेखा बन सकता है जिनकी सरकार उन्नत सेंसरशिप उपाय लागू कर रही है या जिन्हें हैकर्स का निशाना बनाया जा रहा है। इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त आपको कितनी सुरक्षा चाहिए, ये तय करना आपके खतरा मॉडल को तय करने का हिस्सा है।
एक बेहतर इंटरनेट के लिए लड़ाई
Proton में, हम मानते हैं कि हर कोई बिना सेंसरशिप या निगरानी की चिंता के इंटरनेट इस्तेमाल कर पाए और अपनी बात कह पाए। Green अनियन Member के तौर पे Tor Project से जुड़ना इस लक्ष्य की दिशा में हमारे काम का हिस्सा है।
Tor Project के साथ हमारा घनिष्ठ सहयोग और हमारी अपडेट हुई अनियन साइट उन्नत ऑनलाइन निगरानी और सेंसरशिप का सामना कर रहे लोगों को हमारी सेवाओं का एक्सेस करने के और तरीके देगी।






