पिछले साल हर तीन में से एक छोटे बिज़नेस को साइबर अटैक का सामना करना पड़ा, जिसकी औसत लागत हर एक के लिए ढाई लाख डॉलर थी। इसे रोकने का सबसे आसान तरीका क्या है? अपने प्रमाण पासवर्ड मैनेजर में स्टोर करें और अपने संसाधनों तक का एक्सेस VPN से सुरक्षित रखें।

आज से, टीमें हमारे नए Proton VPN और Pass Professional plan से अपनी सुरक्षा मज़बूत कर सकती हैं। ये $10.99 प्रति उपयोगकर्ता/माह पे किफायती है और सेटअप करना आसान है — इसमें IT मदद की ज़रूरत नहीं।

Proton का नया सुरक्षित एक्सेस प्लैन आपकी टीम को ये करने में सक्षम बनाता है:

  • VPN से कनेक्ट करके बिज़नेस की संपत्तियों और संसाधनों तक सुरक्षित एक्सेस करें
  • मज़बूत पासवर्ड बनाएं और स्टोर करें, और अपनी टीम के बीच आइटम सुरक्षित शेयर करें और संभालें
  • फिशिंग से बचाव करें और तीसरें-पार्टी सेवाओं के डाटा लीक का पता लगाएं

या जल्दी सेटअप करने में मदद के लिए हमारी सेल्स टीम से संपर्क करें

आपके बिज़नेस नेटवर्क को सुरक्षित रखने वाला प्लैन

डाटा लीक और नियामकीय जुर्माने दोनों संगठनों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। चाहे GDPR और HIPAA जैसे डाटा नियमों के अनुसार संवेदनशील डाटा संभालना हो, या ये पक्का करना हो कि आपके संसाधन अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रहें, सुरक्षित और अनुपालनशील बने रहना जटिल लग सकता है।

Proton VPN और Pass आपको डाटा लीक की ओर ले जाने वाले दो सबसे आम जोखिमों को कम करने में मदद करता है: कमज़ोर प्रमाण और बिना सुरक्षा वाले कनेक्शन। चाहे समझौता हुआ कोई ईमेल खाता हो, पेमेंट प्लेटफॉर्म हो, या आपकी वेबसाइट का कोड हो, नेटवर्क का एक भी लीक आपकी साख को नुकसान पहुंचा सकता है, आर्थिक नुकसान करा सकता है, और भारी जुर्माने का कारण बन सकता है।

Proton VPN और Pass Professional आपको मज़बूत सुरक्षा की परत देता है, बिना आपकी टीम के वर्कफ़्लो में कोई जटिलता जोड़े। दरअसल, VPN और पासवर्ड मैनेजर लॉगइन आसान बनाकर और आपके एडमिन के लिए उबाऊ एक्सेस मैनेजमेंट कामों को खत्म करके कामकाज की दक्षता बढ़ाते हैं।

इस तरह Proton VPN और Pass डाटा लीक को रोकते हैं:

  • सुरक्षित प्रमाण — Proton Pass आपके कर्मचारियों के ऑनलाइन खातों के लिए यूनीक और मज़बूत पासवर्ड जनरेट करता है और उन्हें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है। अगर आपके पास कोई शेयर किए हुए खाते हैं, तो आप उन्हें तिजोरियों में रख सकते हैं और कंट्रोल कर सकते हैं कि तिजोरी तक किसका एक्सेस है। इस तरह कर्मचारियों को जोड़ना या निकालना आसान होता है, या सबके लिए पासवर्ड तुरंत अपडेट किए जा सकते हैं। प्रमाण सभी डिवाइस और प्लेटफॉर्म पे खातों के बीच सिंक होते हैं, ताकि टीम के सदस्य हमेशा उस डाटा तक एक्सेस कर सकें जिसकी उन्हें ज़रूरत है।
  • एक्सेस कंट्रोल करें — Proton VPN डेडिकेटेड IP पते सेटअप करके आपका नेटवर्क सेगमेंट करता है, जिससे आप अलग-अलग कर्मचारियों या टीमों के लिए एक्सेस के अलग-अलग स्तर बना सकते हैं। सेटअप करना आसान है और आप आसान एक्सेस के लिए SCIM प्रोविज़निंग के साथ SSO लागू कर सकते हैं। जो कोई भी VPN से कनेक्ट नहीं है, वो आपके इंटरनल नेटवर्क तक एक्सेस नहीं कर सकेगा। आपकी टीम किसी भी जगह से, किसी भी डिवाइस पे सुरक्षित कनेक्ट कर सकेगी, भले ही वो अनट्रस्टेड वाई-फाई पे रिमोटली काम कर रही हों। दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) जैसे अतिरिक्त नियंत्रण आपके नेटवर्क तक अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षा देते हैं।
  • फिशिंग रोकेंफिशिंग अटैक लीक का नंबर वन ज़रिया हैं, इसलिए VPN और Pass मिलकर इन्हें शुरुआत में ही रोकते हैं। Proton VPN में बिल्ट-इन मालवेयर सुरक्षा की खासियत Netshield(नई विंडो) शामिल है, जो दुर्भावनापूर्ण ट्रैफिक को रोकता है। साथ ही, Proton Pass आपके टीम के सदस्यों को तीसरें-पार्टी सेवाओं के लिए ईमेल नकली-नाम जनरेट करने देता है, जिससे फिशिंग ईमेल फ़िल्टर करने में मदद मिलती है और आपके असली ईमेल पते सार्वजनिक रूप से उजागर होने से सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, प्रमाण ऑटोफिल करने के लिए Proton Pass इस्तेमाल करने से आप गलती से नकली लॉगइन पेजों पे अपना पासवर्ड टाइप करने से बच सकते हैं।

Proton VPN और Pass Professional के साथ, आप सिर्फ एक वेंडर से पूरी सुरक्षा वाला बंडल खरीद सकते हैं, जिससे अलग-अलग समाधानों या शैडो IT पे निर्भरता कम होती है। जब आप अपने VPN और पासवर्ड मैनेजर, दोनों के लिए Proton चुनते हैं, तो आपको ऐसी सुरक्षा मिलती है जो आपके सभी एंडपॉइंट को सुरक्षित रखती है।

यूरोप में स्थित बिज़नेस-ग्रेड सुरक्षा

सुरक्षा प्रदाता असल में सुरक्षित नहीं हो सकते अगर वो तीसरें-पार्टी होस्टिंग पे निर्भर हैं, US के अधिकार-क्षेत्र में काम करते हैं, या उनकी सुरक्षा प्रथाएं पारदर्शी नहीं हैं।

Proton डिज़ाइन से ही सुरक्षित है:

  • अपना इंफ्रास्ट्रक्चर — Proton का कोर इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे पास है और हम उसे हार्डन्ड डाटा सेंटरों में संभालते हैं।
  • निजता की सुरक्षा करने वाला अधिकार-क्षेत्र — हम स्विट्ज़रलैंड में स्थित हैं और ग्राहकों का डाटा यूरोपीय सर्वरों पे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट करके स्टोर किया जाता है, जिसे दुनिया के कुछ सबसे मज़बूत निजता कानूनों से सुरक्षा मिलती है।
  • ओपन सोर्स और ऑडिटेड — हमारा कोड ओपन सोर्स है, ताकि कोई भी हमारी सुरक्षा के दावों की पुष्टि कर सके। हमारी सुरक्षा प्रथाओं का स्वतंत्र ऑडिट और सत्यापन ISO 27001 और SOC 2 Type II जैसे मान्यता प्राप्त मानकों द्वारा होता है।
  • मज़बूत एन्क्रिप्शन — सभी Proton सेवाएं उपयोगकर्ता के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करती हैं, ताकि डाटा लीक होने की सूरत में भी वो सुरक्षित रहे।
  • इस्तेमाल करने में आसान — सबसे मज़बूत सुरक्षा टूल्स बेकार हैं अगर आपकी टीम उन्हें इस्तेमाल न करे। Proton किसी भी साइज़ की टीम को सेटअप और ऑनबोर्ड करना आसान बनाता है।

अपनी सुरक्षा में लंबे समय के लिए निवेश करें

गलतियों के लिए आपको जो चुकाना पड़ सकता है, वो सुरक्षा पे खर्च की तुलना में कहीं ज़्यादा होता है। VPN और पासवर्ड मैनेजर मिलकर आपके रोज़मर्रा के सुरक्षा कामों जैसे एक्सेस मैनेजमेंट, डाटा स्टोरेज, और पहचान मैनेजमेंट को आसान बनाते हैं। Proton Pass और Proton VPN Professional आसानी से स्केल हो सकते हैं, ताकि जैसे-जैसे आपका बिज़नेस बढ़े, आपकी टीम को सहायता मिलती रहे और आपके बिज़नेस के भविष्य में रुकावटें कम हों।

Proton Pass और Proton VPN में उपलब्ध नेटवर्क और प्रमाण सुरक्षा को जोड़कर, आप अपने बिज़नेस के डाटा लीक का जोखिम कम करते हैं, चाहे आपके नेटवर्क तक किसी भी जगह से या किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जाए। रिमोटली, दुनिया भर के देशों से, और अपने खुद के डिवाइस से काम करने वाले आधुनिक वर्कफ़ोर्स के लिए, ये ज़रूरी है।

लागू करने और इस्तेमाल करने में आसान टूल्स के सेट के साथ, जिन पे कर्मचारी भरोसा कर सकते हैं, आप अपनी सुरक्षा में निवेश करते हैं और काम को आसान बनाते हैं।