यूरोपीय विकल्प > ऑथेंटिकेटर ऐप
यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप
दो-फैक्टर सत्यापन आपके खातों को ज़्यादा असरदार तरीके से सुरक्षित रखने के सबसे आसान तरीकों में से एक बन चुका है: इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको टेक एक्सपर्ट बनने की ज़रूरत नहीं है, ज़्यादातर सत्यापन तरीके तेज़ होते हैं, और समर्पित ऐप लगभग हमेशा मुफ्त होते हैं।
लेकिन जब आप Google या Microsoft जैसे बिग टेक के ऑथेंटिकेटर ऐप पे निर्भर रहते हैं, तो इसकी संभावना ज़्यादा रहती है कि आप उनके इकोसिस्टम में ही फंसे रहें। आपका पूरा सत्यापन डाटा एक अमेरिकी प्रोवाइडर और उसकी नीतियों के कंट्रोल में हो सकता है।
अगर आप अमेरिकी टेक दिग्गजों पे भरोसा करने में सहज नहीं हैं, तो ऐसे यूरोपीय विकल्प खोजें जो डाटा मिनिमाइज़ेशन, निजता, और उपयोगकर्ता कंट्रोल को प्राथमिकता देते हैं।

Proton Authenticator
मुख्यालय: स्विट्ज़रलैंड
आपके सभी डिवाइस के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ऑथेंटिकेटर ऐप
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित डेटा
- फेस या फिंगरप्रिंट अनलॉक
- डिवाइस में एन्क्रिप्टेड सिंक और बैकअप
- खाते की ज़रूरत नहीं है, जब तक कि आप क्रॉस-डिवाइस सिंक न चाहें
- Google Authenticator, LastPass Authenticator, और दूसरे ऐप से 2-एफए कोड आयात करें
- iPhone, iPad, Apple Watch, Mac, Android, Linux, और Windows पे काम करता है
- ओपन सोर्स
Yubico Authenticator
मुख्यालय: स्वीडन
एक ऑथेंटिकेटर ऐप जो YubiKey के साथ पेयर होकर हार्डवेयर-आधारित सत्यापन सक्षम करता है
- कीज़ आपके डिवाइस के बजाय आपके YubiKey पे जनरेट और स्टोर की जाती हैं
- खुले TOTP/HOTP स्टैंडर्ड इस्तेमाल करता है
- Windows, macOS, Linux, iOS, और Android पे उपलब्ध
- YubiKey खरीदना ज़रूरी है
- क्लाउड सिंक की ज़रूरत नहीं
- आपके फोन के खो जाने या बदल दिए जाने पर भी काम करता है
- YubiKey के लिए खुद नेटवर्क कनेक्शन की ज़रूरत नहीं
- ओपन सोर्स
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐⭐
Protectimus
मुख्यालय: आयरलैंड
व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए एक ऑथेंटिकेटर ऐप
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित क्लाउड बैकअप
- एपीआई, SDK, और दूसरे प्री-बिल्ट कंपोनेंट के ज़रिए दूसरे ऐप और सिस्टम के साथ इंटीग्रेशन उपलब्ध है
- सुरक्षित OTP जनरेशन के लिए OATH स्टैंडर्ड का पालन करता है
- प्रोग्रामेबल हार्डवेयर टोकन उपलब्ध हैं
- बायोमेट्रिक लॉगइन उपलब्ध नहीं है
- ओपन सोर्स नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
OpenOTP Token
मुख्यालय: लक्ज़मबर्ग
फिशिंग से सुरक्षा और टेक्स्ट-टू-स्पीच OTP की सुविधा वाला एक ऑथेंटिकेटर ऐप
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- वैकल्पिक सुरक्षा टूल, जिनमें लोकेशन-आधारित सत्यापन और ऐप चुनना शामिल है
- आपके कोड के लिए बायोमेट्रिक लॉगइन सुरक्षा
- इंटीग्रेशन के ज़रिए ई-साइनिंग की सहायता उपलब्ध है
- मुख्य रूप से बिज़नेस उपयोगकर्ताओं के लिए
- ओपन सोर्स नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Aegis Authenticator
मुख्यालय: जर्मनी
Android के लिए एक ओपन-सोर्स ऑथेंटिकेटर ऐप
- TOTP और HOTP कोड के लिए एट-रेस्ट एन्क्रिप्शन के साथ लोकल स्टोरेज
- दूसरे ऑथेंटिकेटर ऐप से टोकन आयात और निर्यात करें
- बायोमेट्रिक अनलॉक से कोड की सुरक्षा करें
- सिर्फ Android के लिए उपलब्ध
- ओपन सोर्स
- कोई शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆
यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप ही क्यों चुनें?
अपने डाटा को अमेरिकी कानूनी दायरे से दूर रखें
अगर कोई अमेरिकी कंपनी आपके कोड अमेरिका के बाहर स्टोर करती है, तो भी वो अमेरिकी अथॉरिटीज़ की पहुंच से बाहर नहीं होते। US CLOUD Act और FISA Section 702 जैसे कानूनों के तहत, अमेरिकी कंपनियों को उपयोगकर्ता का डाटा अमेरिकी अथॉरिटीज़ को सौंपने के लिए मजबूर किया जा सकता है, चाहे वो डाटा शारीरिक रूप से कहीं भी स्टोर हो।
ज़्यादा लचीली सुरक्षा खासियतों तक एक्सेस पाएं
Big Tech के ऑथेंटिकेटर ऐप हमेशा सबसे लचीला विकल्प नहीं होते। कुछ यूरोपीय विकल्प ऐसी खासियतें देते हैं जैसे डेस्कटॉप ऐप, प्लैटफॉर्म-स्वतंत्र बैकअप, ओपन सोर्स कोड, और इस पर ज़्यादा नियंत्रण कि आपके सत्यापन का डाटा कहां स्टोर किया जाता है।
यूरोप की निजता की अपेक्षाओं से फायदा उठाएं
जो EU-स्थित प्रोवाइडर पर्सनल डाटा प्रोसेस करते हैं, वो GDPR की ज़रूरतों के अधीन होते हैं, जिनमें डाटा न्यूनीकरण और सुरक्षा शामिल है। GDPR, European Economic Area (EEA) के बाहर पर्सनल डाटा के ट्रांसफर पर भी शर्तें लगाता है।
यूरोप के डिजिटल भविष्य में निवेश करें
सत्यापन एक अहम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है। ऐसी दुनिया बनाने के लिए जो मुट्ठी भर अमेरिकी टेक प्लैटफॉर्म पर निर्भर न हो, आप यूरोपीय विकल्प चुन सकते हैं। आप एक मजबूत, विविधतापूर्ण टेक इंडस्ट्री बनाने में मदद करेंगे, जो निजता और यूरोपीय संप्रभुता को सबसे पहले रखती है।
यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप में क्या देखना चाहिए
एक यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप उतना ही निजी और उतना ही एडवांस्ड हो सकता है, जितना आपको चाहिए। इन सवालों पर गौर करें:
कंपनी के सर्वर कहां स्थित हैं?
क्या ऐप एनालिटिक्स, डिवाइस आइडेंटिफायर, या इस्तेमाल का डाटा इकट्ठा करता है?
क्या प्रोवाइडर विज्ञापन या AI ट्रेनिंग के लिए डाटा बेचता, शेयर करता, या इस्तेमाल करता है?
क्या आप ऐप का इस्तेमाल बिना खाते के कर सकते हैं?
क्या क्लाउड बैकअप और सिंक्रोनाइज़ेशन को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखा जाता है?
क्या सत्यापन के सीक्रेट्स आपके डिवाइस पे लोकल तौर पे एन्क्रिप्ट किए जाते हैं?
क्या आप अपने कोड को अलग-अलग प्लैटफॉर्म और डिवाइस पे एक्सेस कर सकते हैं?
क्या ऐप ओपन सोर्स है, ताकि कोई भी उसका कोड देख सके और कंपनी के सुरक्षा दावों की जांच कर सके?
यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप पे स्विच करने के टिप्स
ऑथेंटिकेटर ऐप स्विच करना आम तौर पे आसान होता है, लेकिन कुछ एहतियात आपको अपने खातों में लॉक हो जाने से बचाने में मदद कर सकते हैं:
चेक करें कि आपका पुराना ऐप निर्यात की सहायता देता है या नहीं
देखें कि आपका मौजूदा ऑथेंटिकेटर आपको कोड निर्यात करने देता है या नहीं। वरना आपको दो-फैक्टर सत्यापन बंद करना होगा और नए ऐप पे हर खाते पे अलग-अलग उसे दोबारा सेटअप करना होगा।
अपने रिकवर कोड सेव करें
हर सर्विस के रिकवर कोड कहीं सुरक्षित रखें, जैसे किसी एन्क्रिप्ट किए हुए पासवर्ड मैनेजर में, और उन्हें सिर्फ उसी फोन पे रखने से बचें जिस पे आपका ऑथेंटिकेटर है।
हर खाते को अलग-अलग टेस्ट करें
ज़रूरी खातों, जैसे ईमेल, पासवर्ड मैनेजर, बैंकिंग सर्विसेज़, और क्लाउड स्टोरेज, से शुरुआत करते हुए नए कोड आजमाएं और पक्का करें कि उन्हें स्वीकार किया जाए।
बैकअप या सिंक तुरंत सेटअप करें
अपने खाते शिफ्ट करने के बाद नए ऐप की बैकअप या रिकवरी खासियत चालू कर दें। ये एन्क्रिप्ट किया हुआ क्लाउड सिंक, कोई रिकवरी फ्रेज़, या पासवर्ड से सुरक्षित निर्यात फ़ाइल हो सकती है।
सब कुछ ठीक से काम करने के बाद पुराना ऐप मिटा दें
जब आप पक्का कर लें कि नया ऐप ठीक से काम कर रहा है, तब पुराने ऐप से खाते हटाएं, अस्थायी ट्रांसफर फ़ाइलें या QR-कोड के स्क्रीनशॉट मिटा दें, और फिर उसे अनइंस्टॉल कर दें।
नए ऐप पे सुरक्षा चालू करें
नए ऑथेंटिकेटर ऐप पे ऐप लॉक, PIN, या बायोमेट्रिक सुरक्षा सक्षम करें। पक्का करें कि आपके फोन में मजबूत स्क्रीन लॉक हो और सुरक्षा अपडेट अपने-आप इंस्टॉल होते हों।
यूरोपीय नहीं, लेकिन Big Tech के ऑथेंटिकेटर ऐप भी नहीं
अगर आप यूरोप के बाहर कोई नया ऑथेंटिकेटर ऐप ढूंढ रहे हैं, तो भी Big Tech के विकल्पों से बेहतर विकल्प मौजूद हैं। अमेरिका में काम करने वाले कुछ ऑथेंटिकेटर ऐप गौर करने लायक हैं, लेकिन ये ध्यान में रखें कि उन्हें इस्तेमाल करने पर आपका डाटा अमेरिकी कानूनी दायरे में आएगा।
Ente Auth
मुख्यालय: डेलावेयर, संयुक्त राज्य अमेरिका
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए बैकअप वाला ओपन सोर्स ऑथेंटिकेटर
- पूरी तरह से ओपन सोर्स और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट
- क्रॉस-प्लैटफॉर्म सहायता
- कोड को PIN या बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रखें
- वेंचर कैपिटल और Big Tech फंडिंग से स्वतंत्र
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
2FAS
मूल स्थान: नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका
एक ओपन-सोर्स ऑथेंटिकेटर ऐप जो 2-एफए टोकन लोकल सेव करता है
- डाटा, डिवाइस पे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ लोकल स्टोर किया जाता है, और वैकल्पिक सेल्फ-होस्टिंग भी उपलब्ध है
- ओपन सोर्स
- कोड स्टोर करने के लिए किसी खाते की ज़रूरत नहीं
- आपके कोड के लिए सुरक्षा टियर उपलब्ध हैं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
FreeOTP
मूल स्थान: नॉर्थ कैरोलिना, संयुक्त राज्य अमेरिका
Android और iOS के लिए इस्तेमाल में आसान और सरल ऑथेंटिकेटर ऐप
- ओपन सोर्स
- HOTP और TOTP प्रोटोकॉल के लिए सहायता उपलब्ध है
- कोड आपके डिवाइस पे लोकल तौर पे बनाए जाते हैं
- बायोमेट्रिक अनलॉक उपलब्ध नहीं है
- कोई क्लाउड सिंक या बैकअप खासियत नहीं
- कोड जल्दी जोड़ने के लिए QR स्कैनिंग
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆
यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप क्या है?
- क्या यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप ज़्यादा निजी होते हैं?
- क्या यूरोपीय ऑथेंटिकेटर ऐप Google या Microsoft जितने अच्छे हैं?
और अधिक यूरोपीय विकल्प देखें
ऑथेंटिकेटर ऐप्स के अलावा कुछ और देख रहे हैं? ईमेल, ब्राउज़र, क्लाउड स्टोरेज, मैप्स और नेविगेशन, सोशल मीडिया, चैट और मैसेजिंग आदि में यूरोपीय विकल्प खोजें।