Proton होमपेज

Android इजाज़तें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Android ऐप

Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करना हमारे Android ऐप को इंस्टॉल करने का डिफॉल्ट तरीका है। इससे नकली “Proton Mail ऐप” बांटे जाने का खतरा टल जाता है।

प्ले स्टोर सुरक्षा सुविधा देता है जो सिर्फ एप्लीकेशन के मालिक को ही उस एप्लीकेशन के अपडेट प्रकाशित करने की अनुमति देती है। इससे हमारे यूज़र उन दुर्भावनापूर्ण ऐप से सुरक्षित रहते हैं जो Proton Mail की नकल करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस चर्चा(नई विंडो) को देखें।

हालांकि, जो लोग Google सेवाओं से बचना पसंद करते हैं, वे Proton Mail ऐप का APK डाउनलोड करें(नई विंडो) भी कर सकते हैं।

इजाज़तें

संपर्क (वैकल्पिक)

Proton Mail ऐप आपके डिवाइस के संपर्कों तक एक्सेस कर सकता है। इससे आपके सहेजे गए संपर्क रचना जगह के पता फील्ड में दिखते हैं, जिससे आपके डिवाइस की संपर्क सूची से सीधे लोगों को ईमेल भेजना आसान हो जाता है।

स्टोरेज/फाइलें और मीडिया (वैकल्पिक)

अटैचमेंट भेजने और प्राप्त करने के लिए फाइलों तक एक्सेस ज़रूरी है। ये इजाज़त वैकल्पिक है, लेकिन अगर आप अटैचमेंट भेजना, प्राप्त करना और संभालना चाहते हैं तो ये ज़रूरी है।

अन्य (ज़रूरी)

हमारे ऐप के ठीक से काम करने के लिए कई इजाज़तें ज़रूरी हैं। इनमें ये शामिल हैं:

  • वाइब्रेशन कंट्रोल करें
  • स्टार्टअप पे चलें
  • नेटवर्क इस्तेमाल पर नज़र रखें
  • फिंगरप्रिंट हार्डवेयर इस्तेमाल करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me