Android पे Proton Mail बीटा प्रोग्राम में शामिल हों
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Android ऐप
Android के लिए Proton Mail बीटा प्रोग्राम में शामिल होकर नई खासियतें, बग ठीक किए और सुधार सबसे पहले आज़माएं और हमें अपने सुझाव दें.
बीटा प्रोग्राम में शामिल कैसे हों
1. Google Play में Proton Mail ऐप(नई विंडो) पे जाएं।
2. नीचे स्क्रॉल करके Join the beta नाम के सेक्शन में जाएं और Join पे टैप करें।

3. अगर आपने ऐप पहले से इंस्टॉल किया हुआ है, तो आपको अपने-आप अपडेट मिल जाएगा। ध्यान रखें कि इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है।
ये भी ध्यान में रखें कि हमने APK फ़ाइल के रूप में बंटने वाले अपने जल्दी एक्सेस बीटा ऐप के लिए अपडेट देना बंद कर दिया है, इसलिए अब बीटा अपडेट पाने का इकलौता सहायता प्राप्त तरीका Google Play है।
बीटा प्रोग्राम कैसे छोड़ें
1. Google Play में Proton Mail ऐप.(नई विंडो)
2. नीचे स्क्रॉल करके You’re a beta tester या Joining beta नाम के सेक्शन में जाएं और Leave पे टैप करें।

3. ऐप को अनइंस्टॉल करें और उसे Google Play से दोबारा इंस्टॉल करें। दोबारा लॉग इन करने पर आपके सारे ईमेल वहीं मौजूद होंगे।
सुझाव कैसे दें और बग की रिपोर्ट कैसे करें
बीटा टेस्टर हमारे ऐप को सबके लिए रिलीज़ करने से पहले उसके तैयार होने को यकीनी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आपको कोई समस्या आए या सुधार के लिए कोई सुझाव हो, तो हमें ज़रूर बताएं!
ऐप से सीधे समस्या की रिपोर्ट करने के लिए ☰ → Report a problem पे जाएं।

हमारे बीटा कम्युनिटी का हिस्सा बनने और सहायता देने के लिए आपका शुक्रिया। आपका इनपुट इस बात में बेहद अहम है कि हमारा Android ऐप आपकी ज़रूरतों पे खरा उतरे।