अपने संगठन में Proton सेवाओं का एक्सेस कैसे नियंत्रित करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- संगठन संभालें
संगठन एडमिन होने के नाते, आप अपनी टीम का डिजिटल कार्य वातावरण कस्टमाइज़ कर सकते हैं ताकि ध्यान भटकाने वाली चीज़ें खत्म हों और अनुपालन लागू रहे। इसमें उन Proton सेवाओं का एक्सेस ब्लॉक करना शामिल हो सकता है जो उनके रोज़मर्रा के काम के लिए ज़रूरी नहीं हैं।
अपने यूज़र के लिए गैर-ज़रूरी सेवाएं कैसे ब्लॉक करें
- अपने एडमिन Proton खाते में account.proton.me पे साइनइन करें और सेटिंग में जाएं।

- मेन्यू बार में पहुँच नियंत्रण चुनें। किसी भी Proton सेवा के आगे वाले टॉगल स्विच पे क्लिक करके उसे बंद कर सकते हैं। इससे आपके संगठन के सब यूज़र उस सेवा को एक्सेस करने से रुक जाएंगे। एडमिन अब भी ब्लॉक की गई सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट: डिफॉल्ट रूप से, आपके संगठन के यूज़र को सब Proton सेवाओं का एक्सेस मिला होता है। हालांकि, अगर आप किसी Proton प्रोडक्ट का एक्सेस बंद करते हैं, तो हमारी रिलीज़ की गई कोई भी नई सेवा भी ब्लॉक रहेगी जब तक कोई एडमिन मैन्युअल रूप से एक्सेस चालू नहीं कर देता।

- किसी सेवा का एक्सेस बंद करने के बाद, वो Proton ऐप स्विचर में विकल्प के रूप में नहीं दिखेगी।

अगर आपकी टीम के सदस्य किसी ब्लॉक की गई सेवा को एक्सेस करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें एक एरर संदेश दिखेगा और उन्हें मंज़ूर सेवाओं में से एक चुनने के लिए कहा जाएगा।