Proton होमपेज

संगठनों के लिए दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) लागू करना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
संगठन संभालें

दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है, जिसके तहत आपके उपयोगकर्ताओं को अपने Proton खाते में साइनइन करते समय अपनी पहचान Proton Authenticator जैसे किसी ऑथेंटिकेटर ऐप या 2-एफए सुरक्षा कुंजी से सत्यापित करनी होती है। हम सभी उपयोगकर्ताओं को इसे सेटअप करने की पुरज़ोर सलाह देते हैं।

अपने Proton खाते के लिए दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सेटअप करने का तरीका जानें

Proton for Business पर भरोसा करने वाले प्रमुख व्यवसायों और संगठनों की बेहतर सुरक्षा के लिए, हम संगठन के प्रशासकों (एडमिन) को अपने संगठन में 2-एफए को मॉनिटर और लागू करने की अनुमति देते हैं।

अगर आपके पास Proton for Business प्लैन है और आप एडमिन हैं, तो आप:

दो-फैक्टर सत्यापन की सेटिंग दिखाती सत्यापन सुरक्षा सेटिंग

देखें कि संगठन के कितने सदस्यों ने 2-एफए सेटअप किया है

आप जल्दी से देख सकते हैं कि आपके संगठन में कितने सदस्य पहले से 2-एफए सेटअप कर चुके हैं।

1. account.proton.me पे अपने एडमिनिस्ट्रेटर Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → सत्यापन सुरक्षा पे क्लिक करें।

2. सबसे ऊपर वह संख्या दिखाई जाती है जो बताती है कि आपके संगठन में कुल लोगों में से कितने सदस्यों ने 2-एफए सेटअप किया है।

इस उदाहरण में, आपके संगठन में 38 सदस्य हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी 2-एफए सेटअप नहीं किया है।

सत्यापन सुरक्षा सेक्शन जिसमें 0/38 दिख रहा है, यानी आपके कुल 38 सदस्यों में से किसी ने भी अभी तक 2-एफए सेटअप नहीं किया है

2-एफए कैंपेन में सदस्यों को अनुस्मारक भेजें

2-एफए लागू करने से पहले, एक कैंपेन चलाना अच्छा अभ्यास है ताकि आपके संगठन के सदस्य अपने खातों के लिए 2-एफए चालू करें। उनसे संपर्क करके बताएं कि 2-एफए इतना ज़रूरी क्यों है, साथ में इसे सेटअप करने के आसान निर्देश भी दें।

एक बार जब आपका 2-एफए कैंपेन शुरू हो जाए, तो आप उन सदस्यों को ईमेल अनुस्मारक भेज सकते हैं जिन्होंने अभी तक 2-एफए सेटअप नहीं किया है।

अनुस्मारक भेजने के लिए:

1. account.proton.me पे अपने एडमिनिस्ट्रेटर Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → सत्यापन सुरक्षा → दो-फैक्टर ऑथेन्टकैशन अनुस्मारक पे क्लिक करें।

2. ईमेल अनुस्मारक भेजें पे क्लिक करें।

ईमेल अनुस्मारक भेजें बटन

3. एक पॉप-अप खुलेगा जिसमें उन सदस्यों की सूची दिखेगी जिन्हें अनुस्मारक भेजा जाएगा। केवल वही सदस्य, जिन्हें पता दिया गया है और जिन्होंने 2-एफए सेटअप नहीं किया है, अनुस्मारक प्राप्त करेंगे। अनुस्मारक भेजें पे क्लिक करें।

ईमेल पतों की सूची जिन्हें आपका 2-एफए अनुस्मारक भेजा जाएगा, और अनुस्मारक भेजें बटन

देखें कि किन सदस्यों ने 2-एफए सेटअप किया है

देखने के लिए कि किसने 2-एफए सेटअप किया है:

1. account.proton.me पे अपने एडमिनिस्ट्रेटर Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → उपयोगकर्ता और ई-मेल पते।

2. जैसे ही कोई सदस्य अपने Proton खाते के लिए 2-एफए सेटअप करता है, उपयोगकर्ता और ई-मेल पते डैशबोर्ड में उनके नाम के नीचे एक 2-एफए लेबल दिखता है। इस डैशबोर्ड से आप देख सकते हैं कि किसने 2-एफए सेटअप किया है।

उपयोगकर्ता और ई-मेल पते डैशबोर्ड में उपयोगकर्ता के नाम के नीचे 2-एफए लेबल

अपने संगठन में 2-एफए लागू करें

जब आप अपने 2-एफए कैंपेन से संतुष्ट हो जाएं, तो आप अपने संगठन के लिए 2-एफए लागू कर सकते हैं।

आप इनके लिए 2-एफए लागू कर सकते हैं:

  • केवल प्रशासक (एडमिन), या
  • संगठन के सभी सदस्य

2-एफए लागू करने के लिए:

1. account.proton.me पे अपने एडमिनिस्ट्रेटर Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → सत्यापन सुरक्षा → दो-फैक्टर ऑथेन्टकैशन प्रवर्तन।

2. प्रशासकों के लिए 2FA आवश्यक करें या सभी के लिए 2FA आवश्यक करें में से कोई एक चालू करें।

2-एफए लागू करने के स्विच: या तो केवल प्रशासकों के लिए 2FA आवश्यक करें, या सभी के लिए 2FA आवश्यक करें

जब आप अपने संगठन के लिए 2-एफए लागू करते हैं, तो जुड़ने वाले किसी भी नए सदस्य को अपना खाता पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए 2-एफए सेटअप करना होगा।

अगर कोई सदस्य 2-एफए सेटअप नहीं करता, तो उनका खाता प्रतिबंधित हो जाएगा; उदाहरण के लिए, वे अपना मेलबॉक्स एक्सेस नहीं कर पाएंगे। उन्हें नीचे दिया गया एरर संदेश दिखेगा और अपने खाते तक पूरा एक्सेस पाने के लिए उन्हें 2-एफए सेटअप करना होगा।

आपका खाता प्रतिबंधित है एरर संदेश, जिसमें कहा गया है कि खाते की पूरी कार्यक्षमता रीस्टोर करने के लिए 2-एफए सक्षम करना होगा

अपने Proton खाते के लिए दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सेटअप करने का तरीका जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me