Android डिवाइस से Proton Drive पे तस्वीरों का बैकअप लेने का सबसे असरदार तरीका क्या है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- तस्वीरें
ये लेख Android डिवाइस वाले हर किसी के लिए बेहतरीन तरीके बताता है, जिनकी मदद से आप बैकअप की बेहतरीन कार्यक्षमता हासिल कर सकते हैं।
Android पे बैकअप की प्रक्रिया दिन के वक्त सबसे असरदार होती है। शुरुआती बैकअप की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए हमारा सुझाव है कि आप अपने फोन को चार्जर से कनेक्ट करें। रात के वक्त ऑपरेटिंग सिस्टम की ख़ासियतों की वजह से आपका बैकअप धीमा चल सकता है।
अगर आप अपने बैकअप को तेज़ करना चाहते हैं, तो अपनी डिवाइस की सेटिंग (गियर व्हील) में जाएं, फिर Apps में Proton Drive चुनें, और Unrestricted battery usage सेलेक्ट करें। ध्यान रखें कि इससे आपकी बैटरी साधारण से तेज़ खत्म हो सकती है। शुरुआती बैकअप पूरा होने के बाद Optimized मोड पर वापस जाने का सुझाव दिया जाता है।
