Proton होमपेज

Proton Pass MSP पायलट के साथ शुरूआत

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Pass for Business

हमने Proton Pass में MSP सेवाओं के लिए एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके लिए आप हमारी सेल्स टीम से संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं।

MSP पायलट प्रोग्राम क्या है?

अभी ये एक छोटा, सीमित प्रोग्राम है जो व्यवसायों के साथ मिलकर काम करके MSP सेवाएं विकसित करने में हमारी सहायता करेगा। पायलट के दौरान हम प्रोग्राम की फीस माफ कर रहे हैं

इसमें क्या शामिल है?

पायलट में साइनअप करने वाले MSP, Proton Pass Professional की सदस्यताएं बेच सकते हैं और एक समर्पित MSP पोर्टल के ज़रिए अपने ग्राहकों के लिए इन्हें संभाल सकते हैं।

आवेदन करते समय हर MSP, Proton के साथ एक समझौता करता है जिसमें प्रोग्राम फीस, हर एडमिन सीट की कीमत, हर प्रबंधित लाइसेंस की कीमत और संभवतः एडमिन सीटों की अधिकतम संख्या तय होती है

अपना Proton MSP संगठन सेटअप करें

MSP पायलट का एक्सेस पाने के लिए आपको हमारी सेल्स टीम से बात करनी होगी। वे एक समझौता बनाएंगे जिसमें ये बातें होंगी:

  • हर उस Proton Pass Professional लाइसेंस की कीमत जिसे MSP बेच सकता है
  • हर उस एडमिन सीट की कीमत जो उप-संगठन संभाल सकती है
  • अगर लागू हो, तो आप जितनी एडमिन सीटें प्रोविज़न कर सकते हैं, उनकी अधिकतम संख्या

समझौते पे हस्ताक्षर करते ही आपको MSP पोर्टल का एक्सेस दिया जाएगा।

MSP पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें

MSP खाता बनाने के बाद आपको अपना MSP पोर्टल प्रबंधित कंपनियां → कंपनियां के तहत मिलेगा

अब आप कंपनियां और यूज़र जोड़ना शुरू कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me