Lumo में कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Lumo AI
Lumo स्प्रेडशीट, रिपोर्ट्स और डाटासेट को सीधे आपकी बातचीत के दौरान चार्ट, ग्राफ और अन्य विज़ुअल में बदल सकता है, ताकि आप जटिल जानकारी को एक नज़र में समझ सकें। जब आपके सवाल का जवाब देने का सबसे साफ़ तरीका कोई विज़ुअल हो, तो Lumo उसे अपने आप जोड़ देता है — उदाहरण के लिए, जब आप अपने डाटा में रुझान, तुलना या पैटर्न के बारे में पूछें। ये सुविधा अपलोड की गई फ़ाइलों (जैसे CSV और Excel) और टेक्स्ट-आधारित क्वेरीज़, जिनका जवाब Lumo डाटा, तुलना या आंकड़ों के साथ दे सकता है, दोनों के साथ काम करती है।
Lumo की बाकी हर चीज़ की तरह, सभी कस्टम विज़ुअल और अपलोड की गई फ़ाइलें पूरी तरह निजी होती हैं, इसलिए कोई और उन्हें एक्सेस नहीं कर सकता।
इस लेख में आप जानेंगे:
- Lumo पे कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन कैसे बनाएं
- कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन कैसे डाउनलोड करें
- कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन कैसे बंद करें
Lumo पे कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन कैसे बनाएं
1. lumo.proton.me(नई विंडो) पे जाएं या Lumo मोबाइल ऐप खोलें और अपने Proton खाते में साइनइन करें।
2. एक चैट शुरू करें और अपना सवाल पूछें, या कोई फ़ाइल या स्प्रेडशीट अपलोड करें ताकि Lumo उस पे काम कर सके।
3. अगर जवाब समझाने का सबसे अच्छा तरीका कोई विज़ुअल है, तो Lumo उसे आपकी बातचीत में जोड़ देगा। आप Lumo से सीधे विज़ुअल बनाने के लिए भी कह सकते हैं, उदाहरण के लिए: “इस विश्लेषण को बार चार्ट में बदलें” या “इस आंकड़े को समय के साथ लाइन चार्ट के रूप में दिखाएं।”

ज़रूरत पड़ने पर, आप Lumo से विज़ुअल में बदलाव करने को कह सकते हैं, जैसे चार्ट का टाइप बदलना या किसी खास डाटा पे फ़ोकस करना। Lumo आपके निर्देशों के आधार पे विज़ुअल को अपने आप अपडेट कर देगा।
कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन कैसे डाउनलोड करें
1. अपनी Lumo बातचीत में, वह विज़ुअल ढूंढें जिसे आप सहेजना चाहते हैं।
2. विज़ुअल पे डाउनलोड करें (या डाउनलोड आइकन) चुनें।

3. पूछे जाने पर, फ़ाइल को अपने डिवाइस में सहेजें।
पूरा हुआ। आपका कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन डाउनलोड हो गया है और इसे अपनी प्रेज़ेंटेशन, दस्तावेज़ या किसी और चीज़ में जोड़ा जा सकता है।
कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन कैसे बंद करें
अगर आप सिर्फ टेक्स्ट वाले जवाब पसंद करते हैं, तो Lumo में कस्टम डाटा विज़ुअलाइज़ेशन अक्षम कर सकते हैं।
1. lumo.proton.me(नई विंडो) पे जाएं या Lumo मोबाइल ऐप खोलें और अपने Proton खाते में साइनइन करें।
2. सेटिंग खोलें:
वेब: बाएं निचले कोने में सेटिंग (⚙) आइकन पे क्लिक करें।
मोबाइल: मेन्यू आइकन (☰) पे टैप करें, फिर सेटिंग (⚙) पे टैप करें।

3. साइडबार से सामान्य चुनें। विज़ुअलाइज़ेशन मोड स्विच को ऑफ करें।

Lumo अब चार्ट और अन्य विज़ुअल अपने आप उत्पन्न नहीं करेगा। फिर भी, अगर ज़रूरत हो, तो आप Lumo से खास तौर पे चार्ट या ग्राफ बनाने को कह सकते हैं।