Proton Unlimited ट्रायल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Unlimited ट्रायल
Proton Family या Duo प्लैन से जुड़े Proton परिवार ग्रुप को छोड़ने पे आपको Proton Unlimited का मुफ्त 30-दिन का ट्रायल मिलेगा, जिससे आपके पास पैसे वाला प्लैन सब्सक्राइब करने के लिए समय होगा।
Proton Unlimited में शामिल हैं:
- 500 जीबी कुल स्टोरेज
- 15 ईमेल पते
- सभी Proton प्रोडक्ट और उनकी प्रीमियम खासियतें
- असीमित फोल्डर, लेबल और फ़िल्टर
- असीमित संदेश
- असीमित hide-my-email नकलीनाम
- 3 कस्टम ईमेल डोमेन के लिए सहायता
- प्रायोरिटी सहायता
मुफ्त ट्रायल समाप्त होने के बाद Proton Unlimited इस्तेमाल जारी रखने के लिए, आपको अपने खाते में एक भुगतान तरीका जोड़ना होगा। ऐसे करें:
- अपने Proton खाता सेटिंग पे जाएं (proton.me पे साइन इन करें और Settings → All settings → Subscription→ Payment methods पे क्लिक करें)।
- क्रेडिट / डेबिट कार्ड जोड़ें या PayPal जोड़ें चुनें।
- अपना भुगतान तरीका जोड़ने के लिए निर्देशों को फॉलो करें।
डिफॉल्ट रूप से, आपसे Proton Unlimited की हर महीने की सदस्यता का भुगतान लिया जाएगा। आप अपना प्लान या सदस्यता अवधि कभी भी अपने Proton खाता डैशबोर्ड में बदल सकते हैं।
पैसे वाला प्लैन सब्सक्राइब करके, आप एक बेहतर और ज़्यादा निजी इंटरनेट बनाने के हमारे मिशन में मदद करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे मुफ्त 30-दिन का Proton Unlimited ट्रायल कहां मिलेगा?
Proton Unlimited ट्रायल अभी सिर्फ तब उपलब्ध है जब आप Proton Family ग्रुप छोड़ें। अगर आपके पास Proton खाता नहीं है और एन्क्रिप्टेड ईमेल के फायदों का आनंद लेते रहना चाहते हैं, तो मुफ्त Proton Mail खाते के लिए साइनअप करें।
मुफ्त ट्रायल के दौरान Proton Unlimited इस्तेमाल करने का अच्छा अनुभव रहा। ट्रायल समाप्त होने के बाद मैं इसे इस्तेमाल करना कैसे जारी रखूं?
मुफ्त ट्रायल समाप्त होने के बाद Proton Unlimited इस्तेमाल जारी रखने के लिए आप कभी भी भुगतान तरीका जोड़ सकते हैं। भुगतान विधियां पे जाने के लिए अपने Proton खाता डैशबोर्ड में जाएं (या वेब पे साइन इन करके सेटिंग → सभी सेटिंग → डैशबोर्ड → भुगतान विधियां पे क्लिक करें) और एक भुगतान तरीका चुनें।
मेरसे भुगतान कब और कैसे लिया जाएगा?
अगर आप मुफ्त ट्रायल के दौरान भुगतान तरीका जोड़ें, Upgrade पे क्लिक करें, या किसी और तरह से अपना प्लान अपग्रेड करें, तो हम तुरंत आपके कार्ड से भुगतान लेंगे।
डिफॉल्ट रूप से, आपसे Proton Unlimited की हर महीने की सदस्यता का भुगतान लिया जाएगा। आप अपना प्लान या सदस्यता अवधि अपग्रेड करते समय या कभी भी अपने Proton खाता डैशबोर्ड में बदल सकते हैं।
हमारे प्लान और कीमतों के बारे में और जानें
मेरा ट्रायल खत्म होने वाला है, लेकिन मैं अभी सब्सक्राइब करने के लिए तैयार नहीं हूं। क्या मुझे रद्द करने की ज़रूरत है?
आप ट्रायल के दौरान कभी भी अपने Proton खाता डैशबोर्ड से Free plan में डाउनग्रेड कर सकते हैं। बाद में जब भी तैयार हों, कभी भी अपग्रेड कर सकते हैं।