Proton होमपेज

iOS, iPadOS और Android पे स्वाइप क्रियाएं कैसे बदलें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
iOS ऐप

अपने iPhone, iPad या Android डिवाइस पे Proton Mail ऐप में स्वाइप जेस्चर का इस्तेमाल करके कुछ काम आसानी और तेज़ी से कर सकते हैं।

सभी फोल्डर में ईमेल पे स्वाइप क्रियाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं, सिवाय तब जब वे खोज परिणामों की सूची में दिखें।

ये आर्टिकल दिखाता है कि हमारे iOS और Android ऐप्स में डिफॉल्ट स्वाइप क्रियाएं कैसे बदलें।

1. ऐप खोलें और साइड मेन्यू खोलने के लिए ≡ पे टैप करें

2. सेटिंग → मेलबॉक्स प्राथमिकताएँ → बाईं ओर स्वाइप क्रिया, या दाईं ओर स्वाइप क्रिया में जाएं

3. मौजूदा स्वाइप क्रिया पे टैप करें जिसे आप बदलना चाहते हैं। फिर एक सूची से उस स्वाइप दिशा के लिए अपनी पसंदीदा क्रिया चुन सकेंगे।

काम पूरा होने पर पीछे जाएं एरो पे टैप करें और फिर पूरा हुआ पे टैप करें।

आप अगले ईमेल पे स्वाइप करें खासियत को भी सक्षम या अक्षम कर सकते हैं, जो एक संदेश पे कार्य करने के बाद आपको सीधे अगले संदेश पे ले जाती है।

ऐसा करने के लिए:

  • सेटिंग → ऐप अनुकूलन पे जाएं।
  • अगले ईमेल पे स्वाइप करें खोजें।
  • खासियत को सक्षम या अक्षम करने के लिए स्विच को चालू या बंद करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me