Proton Mail के iOS और Android ऐप में अपना टूलबार कैसे कस्टम करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- iOS ऐप
- मोबाइल एप्लीकेशन
- Proton Mail
iPhone, iPad और Android के लिए Proton Mail ऐप का टूलबार आपको अपने पसंदीदा ईमेल एक्शन तक तुरंत एक्सेस देता है। अब आप पांच अलग-अलग एक्शन चुनकर इसे अपनी पसंद के मुताबिक कस्टम कर सकते हैं।
आप टूलबार को दो अलग-अलग दृश्यों के लिए कस्टम कर सकते हैं:
- संदेश दृश्य
- ईमेल चुनने पे आपका इनबॉक्स
आप अपनी खाता सेटिंग में या सीधे संदेश दृश्य या अपने इनबॉक्स में टूलबार कस्टम कर सकते हैं।
अपनी खाता सेटिंग में टूलबार कस्टम करें
संदेश दृश्य या अपने इनबॉक्स में टूलबार कस्टम करें
अपनी खाता सेटिंग में टूलबार कस्टम करना
1. ऐप खोलें और साइड मेन्यू खोलने के लिए ≡ टैप करें

2. सेटिंग → सेटिंग → ऐप अनुकूलन → टूलबार को अनुकूलित करें पे जाएं

3. जिस टूलबार को कस्टम करना है उसे चुनें: सूची या बातचीत, और क्रियाएँ संपादित करें पे टैप करें

4. प्लस या माइनस के निशान टैप करके टूलबार एक्शन जोड़ें और हटाएं। आप पांच एक्शन तक चुन सकते हैं। टूलबार एक्शन को अपनी पसंद के क्रम में व्यवस्थित करने के लिए उन्हें ड्रैग करें।

टूलबार रीसेट करने के लिए, एक्शन सूची के नीचे तक स्क्रॉल करें और अपने ऐप वर्ज़न के हिसाब से मूल पर रीसेट करें या डिफॉल्ट पे रीसेट करें टैप करें। Android पे, ये ⋮ आइकॉन टैप करके मिल सकता है।

संदेश दृश्य या अपने इनबॉक्स में टूलबार कस्टम करना
- कोई संदेश खोलें या अपने इनबॉक्स में कोई संदेश चुनें, फिर नीचे दाईं तरफ और आइकॉन (…) टैप करके टूलबार बढ़ाएं।

- अपने ऐप वर्ज़न के हिसाब से कस्टम करें या टूलबार संपादित करें चुनें।

- प्लस या माइनस के निशान टैप करके टूलबार एक्शन जोड़ें और हटाएं। आप पांच एक्शन तक चुन सकते हैं। टूलबार एक्शन को अपनी पसंद के क्रम में व्यवस्थित करने के लिए उन्हें ड्रैग करें।

टूलबार रीसेट करने के लिए, एक्शन सूची के नीचे तक स्क्रॉल करें और अपने ऐप वर्ज़न के हिसाब से मूल पर रीसेट करें या डिफॉल्ट पे रीसेट करें टैप करें। Android पे, ये ⋮ आइकॉन टैप करके मिल सकता है।
